इन 3 राशि की लड़कियों को है मी टाइम की जरूरत, जानिए आज क्या कहते हैं आपकी सेहत के सितारे

खुद के साथ समय व्यतीत करना आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर साबित होगा, इससे आपको अपनी गलतियों पर काम करने और खुद को समझने का मौका मिल पाएगा।
aaj ka rashifal
यहां है आपका 16 अप्रैल का राशिफल
Tamanna C Published: 21 Dec 2022, 05:00 am IST
  • 141

मेष – आज सेहत का खास ख्याल रखें

आज सिर दर्द के कारण आपका स्वास्थ्य संवेदनशील हो सकता है। इस कारण आप चिड़चिड़ा, थकावट, संवेदनशील या कंफ्यूजन महसूस कर सकती हैं। लेकिन इसके कारण आपको ज्यादा समस्या हो सकती है। अगर आप खुद पर ज्यादा दबाव डालती हैं, तो आपके अपनों को इससे समस्या हो सकती है। आपके प्रति किसी का आलोचनात्मक होना आपके काम को धीमा कर सकता है। आज पारिवारिक और सामाजिक जीवन भी पीछे छूटने की संभावना हो सकती है।

लव टिप – अपने लिए अपने पार्टनर की समझ को हल्के में नहीं लें

एक्टिविटी टिप – अपने ईटिंग पैटर्न को संतुलित करने के साथ कुछ समय अकेले व्यतीत करें
कार्य के लिए शुभ रंग – मस्टर्ड
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – मेडिटेशन करना शुरू करें

वृषभ – कुछ समय अकेले बिताना होगा बेहतर

आज स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा। नई जिम्मेदारीयों और प्रोजेक्ट्स के साथ काम सकारात्मक बना रहेगा। लेकिन आज आपको किसी की कंपनी नही मिलेगी। आज आपका कोई दोस्त या परिवार का कोई सदस्य आपकी किसी बात को निजी तौर पर लेकर आपको गलत समझ सकता है। दिन के दूसरे भाग में परिवार के किसी बडें सदस्य के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। कुछ समय अकेले बिताना आपके लिए बेहतर साबित होगा, साथ ही आज सामाजिक जीवन भी स्थिर बना रहेगा।

एक्टिविटी टिप – अपना मनपसंद भोजन बनाए
लव टिप – अपने पार्टनर के साथ अनावश्यक मुद्दों पर बात नहीं करें
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – हरा रंग
कर्म टिप – खुद पर भरोसा बनाए रखें

मिथुन – अपनी रचनात्मक ऊर्जा पर काम करना शुरू करें

आज स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा लेकिन काम पर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नौकरी की तलाश करने वालों को आज कुछ स्पष्टता भी प्राप्त हो सकती है। आपको अपनी रचनात्मक ऊर्जा पर काम करने पर ध्यान देना होगा। आज दिन के पहले भाग में शुभ समाचार मिलने की संभावना हो सकती है। पारिवारिक जीवन स्थिर रहेगा, सामाजिक जीवन में आप सभी के आकर्षण का केंद्र बनी रहेंगी। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा, जहां किसी करीबी दोस्त को आपके समर्थन और सलाह की आवश्यकता हो सकती है। काम पर दोस्तों के साथ ज्यादा सावधानी बनाए रखें।

लव टिप – पार्टनर से बातचीत करते वक़्त चीजों को उनके नजरिए से भी समझें
काम के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – लोगों के साथ धैर्य से पेश आएं

कर्क – मानसिक तनाव समस्या का कारण बन सकता है

मानसिक तनाव के कारण आज आपको शारीरिक रूप से भी कमजोरी महसूस हो सकती है। इसलिए समय पर भोजन करने की आदत बनाएं। आखिरी समय पर कही जानें की आवश्यकता के कारण आपका काम व्यस्त हो सकता है। आज आपकी किसी जरूरी मीटिंग में देरी भी हो सकती है। आपको सहकर्मियों का सहयोग भी मिलेगा। परिवार का कोई सदस्य आपके कार्यो में आपकी मदद भी करेगा। दोस्तों के साथ शाम में घूमने-फिरने का प्लान भी बन सकता है।

लव टिप – आज अपने रिश्तों को अपनी प्राथमिकता बनाएं

एक्टिविटी टिप – कृतज्ञ होने का अभ्यास करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – सफेद
कर्म टिप – चीजों को व्यक्तिगत रूप से नहीं लें

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

सिंह – काम पर लाभ होने की संभावना बनी रहेगी

आज स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा। काम पर आपको अगले कदम को लेकर पूर्ण स्पष्टता मिलेगी। आपकी किसी वीआईपी व्यक्ति से जुड़ने की संभावना हो सकती हैं, जिससे कनेक्ट रहना लंबे समय में फायदेमंद साबित होगा। अपने काम के लिए विवेकपूर्ण बनी रहें। आज फाइनेंस में देरी भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन स्थिर रहेगा, लेकिन सामाजिक जीवन में कोई आपसे नाराज होगा, और मतभेद होने की संभावना भी होगी।

लव टिप – जिसे आपने अभी डेट करना शुरू किया है, उसके साथ ज्यादा सावधानी बनाए रखें

एक्टिविटी टिप – स्पष्टता पाने के लिए काम शुरू करने से पहले मेडिटेशन करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा गुलाबी
कर्म टिप – अतीत को जानें दें

कन्या – अपने शरीर पर ज्यादा जोर नहीं डालें

आज जागने के बाद आपको शरीर में दर्द महसूस हो सकता है। अपने शरीर पे ज्यादा जोर डालने के कारण कुछ पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं भी सामने आ सकती है। आज आप काम को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित रहेंगी। कम समय में आपको बहुत कुछ करना होगा, लेकिन धीरे-धीरे सभी चीजें ठीक होती जाएंगी। आज पारिवारिक जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी, क्योंकि आपके आस-पास के लोग आपके फैसलों को स्वीकार नहीं कर पाएंगे। लेकिन चीजों पर दवाब डालने के बजाय फ्लो में जानें दें।

लव टिप – अपने पार्टनर की भावनात्मक समस्याओं को गंभीरता से लें

एक्टिविटी टिप – प्रकृति के बीच समय व्यतीत करें
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
कर्म टिप – सहनशील बनी रहें

तुला – काम पर आज ज्यादा ध्यान देना होगा

आज स्वास्थ्य स्थिर होने की संभावना है। काम पहले से बेहतर रहेगा, लेकिन आप लोगों के काम के तरीके से खुश नहीं होंगी। काम पर सीनियर्स की सलाह मानना बेहतर साबित होगा। अपने पेपर वर्क को व्यवस्थित करके रखें। परिवार के सदस्य सहायक बने रहेंगे और आपकी सोच के भी ज्यादा आपका साथ देंगे। अपने भाई-बहनों के साथ पैसों को लेकर मतभेद न करें। मानसिक रूप से थकावट होने के कारण आप सामाजिक जीवन से पीछे हटना चाहेंगी।

लव टिप – आज आपकी लव लाइफ पीछे छूट सकती है

एक्टिविटी टिप – काम के बाद रिलेक्स होने के लिए कोई गेम खेले
कार्य के लिए शुभ रंग – भूरा
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – अपनी समस्याओं को बढ़ा-चढ़ाकर नहीं दिखाएं

वृश्चिक – पारिवारिक जीवन पर खास ध्यान दें

अगर आप लो ब्लड प्रेशर से ग्रस्त रहती है, तो आज अपना खास ख्याल रखें अन्यथा आपको कमजोरी महसूस हो सकती है। काम पर आक्रामक बनने की गलती नहीं करें। आज आपका काम धीमा और निराशाजनक बना रहेगा, लेकिन दिन के आखिर में आपको अपने काम के प्रति स्पष्टता मिल पाएगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य के कारण आज पारिवारिक जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। साथ ही कुछ भावनात्मक जरूरतों के लिए ज्यादा संवेदनशील हो सकता है। सामाजिक जीवन पीछे छुट्ने की संभावना हो सकती है।

लव टिप – आज अपने पार्टनर के लिए ज्यादा सहनशील बनी रहें

एक्टिविटी टिप – रिलेक्स होने के लिए स्पा जाना होगा बेहतर
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – नीला
कर्म टिप – ज्यादा निर्णायक बनी रहें

धनु – अपने स्लीप पैटर्न पर खास ध्यान दें

बेचैनी और शरीर में दर्द के कारण नींद में समस्या हो सकती है। आज काम अत्यधिक धीमा होगा, साथ ही पुराने क्लाइंट्स से काम में लाभ भी मिल सकता है। सीनियर सदस्यों का भरपूर सहयोग बना रहेगा। परिवार के सदस्य सहयोगी होंगे और आपको खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। लंबे समय से दूर दोस्तों से मिलने की संभावना हो सकती है। आज कोई करीबी दोस्त भी रिश्ते पर सलाह लेने के लिए आपसे संपर्क भी कर सकता है।

लव टिप – अतीत के मुद्दें अपनी लव लाइफ के बीच नहीं आने दें

एक्टिविटी टिप – अपना पर्सनल स्पेस व्यवस्थित करके रखें।
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा भूरा
प्यार के लिए शुभ रंग – सफेद
कर्म टिप – लोगों की बातों पर ज्यादा गौर नहीं करें

मकर – आज काम पहले से बहुत बेहतर होगा

रात के दौरान तैलीय भोजन से परहेज रखें। काम पर दिन प्रोडक्टिव रहेगा, साथ ही आज लंबे समय बाद आपको अपनी मेहनत के परिणाम देखने को भी मिलेंगे। तनाव को अपने काम को प्रभावित न करने दें। आज आपका पारिवारिक जीवन धीमा बना रहेगा, क्योंकि लोग आपसे बहुत ज्यादा की उम्मीद कर सकते हैं। अपने कार्यो के लिए किसी की इजाजत का इंतेजार नहीं करें, अन्यथा आपको निराश हो सकती है। मानसिक रूप से थकावट होने के कारण आपका सामाजिक जीवन धीमा हो सकता है।

लव टिप – तनाव होने पर अपनी लव लाइफ से थोड़ा पीछे हटें, अन्यथा आपमें मतभेद हो सकता है

एक्टिविटी टिप – जल्दी सोना शुरू करें
कार्य के लिए शुभ रंग – ग्रे
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – आत्मग्लानि करने से परहेज करें

कुंभ – अपने ईटिंग पैटर्न को संतुलित बनाए रखें

वर्कआउट करते समय अपने शरीर पर ज्यादा दवाब डालने की गलती नहीं करें। साथ ही अपने ईटिंग पैटर्न को संतुलित बनाए रखें। काम में स्थिरता बनी रहेगी। कोई नया प्रोजेक्ट आर्थिक रूप से आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आज रुके हुए पेपर वर्क भी आगे बढ़ सकते हैं। पारिवारिक और सामाजिक जीवन सुचारू रूप से चलता रहेगा, लेकिन कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के चलते आज आप पर्याप्त रूप से आराम लेना चाहेंगी।

लव टिप – आज पार्टनर शारीरिक रूप से अस्वस्थ हो सकता है, उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताएं

एक्टिविटी टिप – काम के बाद वर्कआउट करने के लिए समय निकालें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – हरा रंग
कर्म टिप – बेहतर लिसनर बनें

मीन – आज धन लाभ होने की संभावना होगी

आज कमर के निचले हिस्से की समस्याओं पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। काम धीमा रहेगा लेकिन आपके पास काम का भार होगा जिसके कारण आपको अन्य कार्यो पर भी ध्यान देने की आवश्यकता होगी। आज आपको धन लाभ होने की संभावना है, साथ ही सेहत पर भी ध्यान देना होगा। परिवार का कोई सदस्य सलाह या मार्गदर्शन के लिए आपसे संपर्क करना चाहेगा। आज आपको ज्यादा संतुलित होने की आवश्यकता होगी। परिवार पर ध्यान देने की आवश्यकता के कारण आज आपका सामाजिक जीवन धीमा हो सकता है।

लव टिप – अपने पार्टनर के लिए एक अच्छी लिसनर बनें
एक्टिविटी टिप – सुबह उठकर प्रार्थना या जप करना शुरू करें
काम के लिए शुभ रंग – ऑफ व्हाइट
प्यार के लिए शुभ रंग – गुलाबी
कर्म टिप – दूसरों से स्वीकृति नहीं लें

यह भी पढ़े – Monthly Horoscope : जानिए आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के लिए कितना प्रोडक्टिव रहेगा दिसंबर

  • 141
लेखक के बारे में

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection. ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख