25 जनवरी दैनिक राशिफल : आज का बिजी डे मेंटल हेल्थ के लिए होगा फायदेमंद, जानिए आज क्या कहते हैं आपकी सेहत के सितारे

दिन व्यस्त होने के कारण अपनी मेंटल हेल्थ से खिलवाड नहीं करें। साथ ही तनाव से दूरी बनाए रखने के लिए मेडिटेशन करने की आदत जरूर बनाए।
aaj ka rashifal
यहां है आपका 22 अप्रैल का राशिफल
Sheetal Shaparia Published: 25 Jan 2023, 07:00 am IST
  • 144

मेष – आपको संयम बनाए रखने की आवश्यकता होगी

आज कई लोगों को नौकरी के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं, जिसमें विदेश यात्रा भी शामिल होगी। आज बनाई गई प्लानिंग शुरू करने का समय है। आपके अच्छे समय के बावजूद चीजों को संयमित बनाए रखें और अपनी सीमा से आगे न बढ़ें। आपको विनम्र बने रहने की जरूरत होगी। भावनात्मक रूप से समस्याओं से भागने के बजाय अवसरों पर नजर रखें। आज कई परिणाम आपको सकारात्मक रूप से आश्चर्यचकित कर सकते हैं।

लव टिप – आपके मूड के कारण आज आपकी शाम रोमांटिक न होने की संभावना है
एक्टिविटी टिप – साइकिल चलाना, दौड़ना और जॉगिंग जैसी नियमित गतिविधि आपको बेहतर महसूस कराएगी
काम के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – सफेद

हेल्थ टिप – आपको अपनी सेहत और बेहतर स्वास्थ्य के लिए लोंग टर्म गोल्स बनाने की आवश्यकता होगी। संयम बनाए रखें, समस्याओं से बचने की कोशिश करें, चीजें अपने आप ठीक होती जाएंगी। भीड़-भाड़ वाली जगहों से जितना हो सके दूर रहने की कोशिश करें।

वृषभ – आज आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगी

आज से आपके काम को ज्यादा महत्व दिया जाएगा और सहायता मिलने से आपके रोजगार के अवसरों में वृद्धि भी होगी। अगर आपकी प्लानिंग लम्बे समय से रुकी हुई है, उन्हें समय और प्रयास देने की कोशिश करें। आपको अपने अधूरे काम समय से पूरा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। थोड़ा घूम कर आने के बाद आप प्रसन्न और कॉन्फिडेंट महसूस करेंगी।

लव टिप – आपके अपने हमेशा आपके करीब रहेंगे

एक्टिविटी टिप – खेल गतिविधि में सक्रिय रहने की कोशिश करें
काम के लिए शुभ रंग – गहरा भूरा
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
हेल्थ टिप – आपके अंदर की शक्ति आपको उत्साह से भर सकती है जिससे आप खुद को लेकर बेहतर महसूस कर सकती हैं

मिथुन – कार्डियो व्यायाम करना आपकी सेहत के लिए बेहतर होगा

यह समय आपके बैंक अकाउंट्स के लिए कठिन हो सकता है। जीवन का आनंद लेना भी उतना ही जरूरी है, जितना कि अच्छा पैसा कमाना। आप अपनी जिज्ञासा के कारण भाग्यशाली महसूस कर सकती हैं। नए अनुभव आपके जीवन को बेहतर बनाए रख सकते हैं। सीखने के हर अवसर का लाभ उठाए। आप जिज्ञासा के कारण भाग्यशाली महसूस कर सकती हैं। आज आपको कोई बड़ा सरप्राइज मिलने की संभावना होगी।

लव टिप – अगर आपको रिश्तें में असली रंग दिखने लगे हैं, तो आपको इस पर फिर से सोचने की आवश्यकता हो सकती है

एक्टिविटी टिप – कार्डियो व्यायाम जैसे दौड़ना बाइक चलाना या एरोबिक्स करने की कोशिश करें
काम के लिए शुभ रंग – हल्का भूरा
प्यार के लिए शुभ रंग – सफेद
हेल्थ टिप – आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा इसलिए ज्यादा तनाव न लें

कर्क – आज सेहत में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होगी

आज काम पर आपको कोई ऐसा कार्य भी मिल जा सकता है, जिसे करने में आप सहज महसूस नहीं करती हैं। अपने सहकर्मियों या सीनियर पदों पर बैठे लोगों से पूछे कि क्या आपके लिए कोई विकल्प उपलब्ध है। अगर आप बैचेन महसूस करती हैं, तो अपनी भावनाओं को लिख कर बयां करें। यह एक बेहतर तरीका है, जो आपको जीवन में मदद कर सकता है। छुट्टियों में जाने के लिए आपके लिए सबसे अच्छी जगह पुर्तगाल होगी। आप अपनी यात्रा का आनंद उठा सकती है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

लव टिप – सिंगल लोगों को आज अच्छे ऑफर मिलने की संभावना हो सकती है

एक्टिविटी टिप – प्रत्येक सप्ताह कम से कम दस मिनट के लिए कई बार व्यायाम जरूर करें
काम के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – नीला
हेल्थ टिप – अगर आप हृदय, श्वसन, या ब्लड शुगर के मुद्दों से पीड़ित रहती हैं, तो ज्यादा सावधानी बरतने की कोशिश करें

सिंह – आज यात्राओं से परहेज करने की कोशिश करें

जो लोग नौकरी ढूंढ रहे है, आज उन्हें स्पष्टता मिलने की संभावना हो सकती है। अपने मनपसंद कार्य से आपकी ज्यादा पैसा कमाने की संभावना हो सकती है। आर्थिक स्थिति के मामले में बृहस्पति आज आपके लिए भाग्यशाली होगा। आज यात्रा से परहेज रखने की कोशिश करें। अगर आप कर सकती हैं, तो जितना हो सके उतनी देरी करने का प्रयास करें।

लव टिप – आपका पार्टनर आपके द्वारा किये गए प्रयासों का सम्मान कर सकते हैं

एक्टिविटी टिप – आपको मांसपेशियों को रिलेक्स रखने और फ्लेक्सिबल बने रहने के लिए नियमित रूप से व्यायाम और योग करने का अभ्यास करने की आवश्यकता होगी।

काम के लिए शुभ रंग – गहरा गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
हेल्थ टिप – अपनी सेहत को प्राथमिकता बनाए और आवश्यक दवाएं अपने पास रखें।

कन्या – छोटी-मोटी समस्याओं के लिए घरेलू इलाज अपनाएं

आपको खर्चे कम करने के तरीके ढूढने की जरूरत होगी, अगर आप बाहर खाने के बजाय घर पर भोजन करेंगी, तो इससे आप अनावश्यक खर्चे बचा सकती हैं। आज आपका काम एवरेज रहने की संभावना होगी, आज आप जीवन के सभी पहलुओं में बहुत भाग्यशाली महसूस कर सकती हैं। ब्राज़ील का साओ लुइस भ्रमण करने के लिए एक अच्छा स्थान हो सकता है। आप स्वयं के साथ समय बिताकर ज्यादा शांति महसूस कर सकती हैं, आपको खुद पर प्रसन्न होने की आवश्यकता होगी।

लव टिप – आपका पार्टनर बंधन महसूस कर सकता हैं, जो आपके रिश्ते को भी नुकसान पहुंचा सकता है

एक्टिविटी टिप – अपना मनपसंद भोजन बनाने से आपको बेहतर महसूस हो सकता है
काम के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – मटमैला
हेल्थ टिप – अगर आपको सेहत से जुड़ी साधारण समस्याएं हैं, तो उनका इलाज घर पर करने की कोशिश करें

तुला – काम के साथ पर्याप्त आराम भी जरूर लें

अपने प्रमोशन और काम के लिए अपने हुनर का इस्तेमाल जरूर करें। आपने अपने काम के लिए बहुत प्रयास किया होगा। अपने भाग्य से आपको काफी कुछ मिल सकता है। आज बाहर जाने और नई जगहों का पता लगाने का सही समय हो सकता है।

लव टिप – अपने पार्टनर को खुश करने के लिए आज आप बहुत कुछ कर सकती हैं, लेकिन प्यार को जीतने के लिए हद से ज्यादा नहीं जाए

एक्टिविटी टिप – नई चीजें सीखना शुरू करें
काम के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – समुद्री हरा
हेल्थ टिप – समय का सदुपयोग करें, ज्यादा काम करने के बजाय आज खुद को पर्याप्त रूप से आराम देने की कोशिश करें

वृश्चिक – आज काम में लाभ होने की संभावना होगी

अन्य विजन पर भी ध्यान देना न भूलें। अगर आपके पास पैसा है, तो यह आपके प्रोफेशन के लिए बेहतर हो सकता है। आज आपके लिए जरूरी होगा कि आप अपने मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। आज आपके पास वित्तीय रूप से ज्यादा भाग्य नहीं होगा, लेकिन कल बेहतर होने की संभावना होगी।

लव टिप – अपने पार्टनर के सहयोग से आप सभी चीजों पर ध्यान दे पाएंगी और इससे आपका रिश्ता भी आगे बढ़ेगा

एक्टिविटी टिप – घूमने के लिए जाए
काम के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – गुलाबी
हेल्थ टिप – सेहत बेहतर रहेगी, खुद को अन्य कार्यो में शामिल होने से रोकने का प्रयास नहीं करें

धनु – शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें

अगर आप नौकरी की तलाश कर रही हैं, तो आज आपको नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिलने की संभावना होगी। आज चंद्रमा आपको घर में रहने की सलाह दे रहा है। आप अकेले में कुछ समय बिताने का आनंद भी लेंगी। आसान और शांत गतिविधियों में भाग लेना बेहतर होगा।

लव टिप – अच्छे मौके मिलने पर आप उसे स्वीकार करेंगी और अपने पार्टनर के साथ अपने रिश्ते को और मजबूत बनाए रखने पर ध्यान देंगी।

एक्टिविटी टिप – आउटडोर गेम खेलें
काम के लिए शुभ रंग – लाल
प्यार के लिए शुभ रंग – नीला
हेल्थ टिप – आज आपको शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है

मकर – आज काम पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी

रिलेक्स रहें और काम के दौरान सहकर्मियों से बातचीत बनाए रखें। क्योंकि आपको निश्चित रूप से कुछ बिल चुकाने की आवश्यकता होगी, इसलिए आज कुछ धन हानि होने की संभावना भी हो सकती है। ध्यान रहे कि आपको नए समाचारों की जानकारी समय से मिलती रहे।

लव टिप – आज पार्टनर के साथ आपका रिश्ता बेहतर बना रहेगा

एक्टिविटी टिप – अपने समय का बुद्धिमानी से इस्तेमाल करें
काम के लिए शुभ रंग – नारंगी
प्यार के लिए शुभ रंग – पीला
हेल्थ टिप – अपना भोजन तैयार करते समय विशेष सावधानी रखें

कुंभ – जरूरत से ज्यादा व्यायाम भी नुकसानदायक होगा

नई चुनौतियों का सामना करना आपके लिए बेहतर होगा। आपकी सहज समझ आपके लिए उन्हें स्वीकार करना आसान बनाएगी। काम पर यह एक अच्छा प्रभाव डाल सकता है, सीखने के लिए दैनिक चुनौतियां बेहतर हो सकती हैं। साथ ही आपको कोई न कोई काम भी करने की जरूरत होगी।

लव टिप – जिन लोगों की आप परवाह करती हैं, उनके साथ आपका रिश्ता मजबूत बना रहेगा

एक्टिविटी टिप – स्वीमिंग करें
काम के लिए शुभ रंग – बैंगनी
प्यार के लिए शुभ रंग – भूरा
हेल्थ टिप – जरूरत से ज्यादा व्यायाम करने से आपको कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं

मीन – धन लाभ होने की संभावना हो सकती है

आज आपको धन लाभ होने की संभावना हो सकती है। जिन लोगों को काम में दिक्कतें आ रही है, उन्हें कोई बढ़िया मौका भी मिल सकता है। आपके भाग्य में पहले से काफी बदलाव आ सकता है।

लव टिप – आज आप सहज महसूस करेंगी और अपनों के साथ संवाद करने में सक्षम भी होंगी

एक्टिविटी टिप – पुस्तकें पढ़ना शुरू करें
काम के लिए शुभ रंग – ऑफ व्हाइट
प्यार के लिए शुभ रंग – काला
हेल्थ टिप – आज आप बहुत ज्यादा प्रेरित और सहज महसूस कर सकती हैं

यह भी पढ़े – जनवरी मासिक राशिफल : बहुत सारी चुनौतियां और बदलाव लेकर आ रहा है नए साल का पहला महीना

  • 144
लेखक के बारे में

Sheetal Shaparia is a Life Coach who helps people in terms of love, money, career, happiness and experience the peace of knowing the right path to travel in life. ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख