मेष से लेकर मीन तक, जानिए कैसा रहेगा आज आपकी सेहत का हाल

कितनी करें फिजिकल एक्टिविटी और कैसा लें आहार, दूसरों के पचड़े में पड़कर कहीं आपकी मेंटल हेल्थ को तो नहीं होने वाला नुकसान? जानिए क्या कहते हैं आज आपकी सेहत के सितारे।
janiye kaisa rahega aaj apki sehat ka hal
यहां है आपका 26 सितम्बर का राशिफल
Tamanna C Published: 1 Aug 2022, 05:00 am IST
  • 144

आज विवेक से काम लें मेष राशि के जातक

एलर्जी से जुड़े मुद्दों के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। आज काम के बाद ज्यादा भोजन करने से परहेज करें अन्यथा इससे आपको सुस्ती महसूस हो सकती है। आज का दिन संतुलित रहने के साथ आप बहुत कुछ कर पाएंगी। काम स्थिर रहेगा और कोई अपने फैसलों पर मार्गदर्शन और सलाह लेने के लिए आप पर भरोसा करेगा। आप किसी ऐसे व्यक्ति को किसी नई डील या प्रोजेक्ट्स का प्रस्ताव भी देंगी, जिसके साथ आप अतीत में जुड़ी हुई थी। लंबे समय तक काम करने के कारण पर्सनल प्लानिंग में बदलाव करना पड़ सकता है। लेकिन आखिर में अपनों की साथ आप एक अच्छी शाम बिता पाएंगी। अपने पार्टनर के साथ अतीत को लेकर मनमुटाव करने से परहेज करें। अगर आप सिंगल हैं, तो आप कुछ समय अकेले बिताने के लिए किसी भी आउटिंग से पीछे हटेंगी और अपनी प्राथमिकता पर विचार करेंगी।

एक्टिविटी टिप – अपनी रचनात्मक ऊर्जा को प्रसारित करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – ऑफ-व्हाइट
कर्म टिप – विवेकपूर्ण बने

वृषभ राशि की सिंगल महिलाओं के लिए खास है आज का दिन 

स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। आप पर्याप्त रूप से आराम करने के साथ अपनी अन्य जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाने पर भी ध्यान देंगी। हालांकि सभी चीजें आपकी कल्पना और योजना के अनुसार ही होंगी, लेकिन कुछ ऐसे मुद्दे भी होंगे जो प्लानिंग करते समय आपसे छुट गए है। यह काम की प्लानिंग को भी बदल सकता है, जिससे आप असहाय या निराशा महसूस कर सकती हैं। जैसा भी हो, लेकिन सच्चाई पर भरोसा करें और समझें कि यह वैसा ही होगा जैसा होना चाहिए था। परिवार के सदस्य डिमांडिंग होंगे, लेकिन आपको परिवार के किसी बड़े सदस्य के साथ मनमुटाव करने से बचने की आवश्यकता है। दोस्त भी आज कुछ डिमांडिंग या मूडी व्यवहार कर सकते हैं। अगर आप सिंगल हैं, तो आप किसी पुराने दोस्त के माध्यम से जुड़े किसी व्यक्ति से बातचीत शुरू करेंगी।

एक्टिविटी टिप – सोने से पहले खारे पानी से नहाएं
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्रेम के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
कर्म टिप – क्षमाशील बनें

गर्दन और पीठ का ध्यान रखें मिथुन राशि के लोग 

पीठ के ऊपरी हिस्से और गर्दन में अकड़न के कारण आप चिड़चिड़ी हो सकती है। आपको अपनी बैठने की मुद्रा को ठीक करने की जरूरत है। साथ ही शारीरिक गतिविधि के दौरान खुद पर ज्यादा जोर डालने की कोशिश नही करें। सहकर्मियों के साथ ज्यादा घुलने-मिलने की कोशिश करें। आपको लोगों की नीयत पर शक हो सकता है, जिससे काम पर प्रभाव पड़ सकता है।

अपनी असुरक्षाओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने दें। नए प्रोजेक्ट को लेकर आज स्पष्टता आने की संभावना है। आज आप पेपर वर्क या शेड्यूल को व्यवस्थित करने में भी अपना समय व्यतीत कर पाएंगी। पारिवारिक जीवन सुचारू रहेगा और सामाजिक रूप से आप आकर्षण का केंद्र बनी रहेंगी। आज आप बाहर भी जाएंगी और बहुत से नए लोगों से मिलेगी। साथ ही अतीत के किसी व्यक्ति से फिर से जुड़ पाएंगी। अगर आप सिंगल हैं, तो आप हाल ही में मिले किसी व्यक्ति में दिलचस्पी दिखाएंगी और गहराई से जुड़ाव महसूस करेंगी।

कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – समुद्री हरा
कर्म टिप – ज्यादा सहनशील बनें

अपने ईटिंग पैटर्न पर ध्यान दें कर्क राशि के जातक 

आप अपनी पीठ के हिस्सों में दर्द महसूस कर सकती हैं। इसलिए ज्यादा शारीरिक गतिविधि नही करें और अपने शरीर पर ज्यादा जोर नहीं डालें। काम के बाद ईटिंग पैटर्न को संतुलित करें। आज काम बहुत व्यस्त रहेगा, जिसमें आपको बहुत कुछ करना पड़ सकता है। लेकिन कंट्रोल में रहने में आपको आनंद आएगा। कोई नई चीज या काम में विस्तार आज सामने आ सकता है। भोजन छोड़ने की गलती न करें। अन्यथा आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। आपको उनके साथ ज्यादा कोमल और धैर्यवान बनने की जरूरत है। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा, लेकिन आखिरी समय में पारिवारिक दायित्व के कारण आपको सामाजिक योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता हैं। अगर आप सिंगल हैं, तो आप एक लंबे दिन के बाद अपना माइंड क्लीयर करने के लिए लोगों से दूर रहेंगी।

एक्टिविटी टिप – समय पर सोएं
कार्य के लिए शुभ रंग- काला
प्यार के लिए शुभ रंग- हल्का हरा
कर्म टिप – ज्यादा चौकस रहें

आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगी सिंह राशि की महिलाएं 

आप एनर्जी से भरपूर रहेंगी और खुद को और अपने विचारों की स्पष्टता को लेकर ज्यादा कॉन्फिडेंट रहेंगी। रात को देर से भोजन करने से परहेज करें। कार्य अव्यवस्थित रहेगा, लेकिन आपको बहुत सारा काम मिल सकता हैं, साथ ही दूसरों की तरफ से परिणाम धीमे होने की संभावना है। इससे आपके फैसले या क्षमता पर कोई असर नही पड़ेगा। लेकिन दूसरों के कारण हल्का-सा खिचाव आ सकता है। धैर्य रखें और चीजों को सामने आने दें।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

आज पार्टनर चिड़चिड़े या डिमांडिंग हो सकते है। साथ ही आपको परिवार के व्यक्तिगत असुरक्षाओं से निपटना पड़ सकता है। आज आप लंबे समय से खोए हुए किसी दोस्त से मिल सकती हैं। अगर आप सिंगल हैं, तो सामाजिक कार्यक्रम में नए लोगों से मिलने के लिए तैयार रहें।

एक्टिविटी टिप – अपनी रचनात्मक ऊर्जा को कार्यो में लगाएं
कार्य के लिए शुभ रंग – बेज
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
कर्म टिप – अपने फैसलों पर भरोसा रखें

खुद अपनी डॉक्टर न बनें कन्या राशि की लड़कियां 

पानी का सेवन संतुलित रखें और यदि आपका पेट बहुत ज्यादा संवेदनशील है, तो आज हल्का खाना खाने की कोशिश करें। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर खुद दवा करने के बजाय डॉक्टर के पास जाने की कोशिश करें। काम के बाद बाहर का भोजन करने से परहेज करें। आज का दिन सभी को प्राथमिकता देने वाला होगा। काम स्थिर रहेगा, आप अपनी जिम्मेदारी को समझेंगी और ज्यादा प्रतिनिधि बनने की कोशिश करेंगी।

आज टीम का काम भी बहुत ज्यादा होगा। आपको ईमेल, पेपर वर्क आदि को व्यवस्थित करने पर भी समय देने की जरूरत होगी। परिवार के सदस्य कुछ व्यक्तिगत समस्या से गुजर रहे होंगे और आप उन्हें सुलझाने में अहम भूमिका निभा सकती हैं। सामाजिक जीवन अच्छा होगा और ठीक वैसा रहेगा जैसा कि आज आपको आवश्यकता है। दिलचस्प बातचीत आज नए दरवाजे खोल सकती है। अगर आप सिंगल हैं, तो आप खुद के साथ या परिवार के साथ थोड़ा क्वालिटी टाइम बिताने के लिए पीछे हटने की कोशिश करेंगी।

एक्टिविटी टिप – शारीरिक गतिविधि करना शुरू करें
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – बेज
कर्म टिप – एक समय पर एक ही चीज पर ध्यान दें।

अपने ब्लड प्रेशर का ध्यान रखें तुला राशि के जातक 

अगर आप ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं, तो असंतुलन होने के कारण आपको हल्का सिरदर्द महसूस हो सकता है। इसे चेक करें और संतुलित रखने के लिए जरूरी सावधानी बरतने की कोशिश करें। काम के मोर्चे पर, आज बहाव के साथ जाना ठीक रहेगा। सभी चीजें योजना के अनुसार ही काम नहीं कर पातीं। लेकिन आखिरी परिणाम वही होगा जो आप चाहती थीं। नई जॉब, क्लाइंट, पोस्ट या प्रोजेक्ट सामने आ सकते सकते है। इसे स्वीकार करने की कोशिश करें। आपको अपने जीवन में होने वाली सभी अच्छी चीजों के लिए सचेत रहने की जरूरत है।

परिवार के सदस्य आपके जीवन की किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते है। सवालों के जवाब देने के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है। वित्त से जुड़ी सलाह के लिए कोई पुराना दोस्त आपसे संपर्क कर सकता है। अगर आप सिंगल हैं, तो आप अतीत के किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकती है, जिसके साथ आपने संपर्क खो दिया है।

एक्टिविटी टिप – अपने कार्यक्षेत्र और शेड्यूल को व्यवस्थित करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – टील रंग
कर्म टिप – कृतज्ञ होने का प्रयास करें

 वृश्चिक के जातकों को आज कमजोरी या थकावट महसूस हो सकती है 

कमर के निचले हिस्से और घुटने से जुड़ी समस्याओं के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। रात को ठीक से आराम करने के बावजूद आप कमजोर और थकावट महसूस कर सकती हैं। आज के दिन अतीत में की गई कोई मेहनत रंग ला सकती है। आज आपको कोई ऐसी खबर सुनने को मिलेगी जो आपके सपनों को सच करने के नए रास्ते और संभावनाओं को आकार दे सकती है।

जमीन से जुड़ी रहें और सही समय पर कदम उठाएं। अपना समय निर्धारित करने के लिए ओवर कॉन्फिडेंट होने से बचे। परिवार के साथ अनावश्यक अहंकार के मुद्दों को बीच में लाने से बचे। अपने मन की शांति के लिए आपको कुछ मुद्दों से ध्यान हटाकर अतीत के किसी व्यक्ति को माफ करना होगा। कुछ योजनाओं में बदलाव होने के कारण सामाजिक जीवन सुस्त रहेगा। अगर आप सिंगल हैं, तो आप अतीत से किसी ऐसे के बारें में सुनेंगी आप पर आपका क्रश था।

एक्टिविटी टिप – अपने काम के लक्ष्यों को जर्नल करने में समय व्यतीत करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – बेबी पिंक
प्यार के लिए शुभ रंग – काला
कर्म टिप – खुलकर स्वीकार करें

खुद पर ज्यादा बोझ न डालें धनु राशि की महिलाएं 

स्वास्थ्य अनियमित हो सकता है। अपनी दवाइयां समय पर लेने के साथ खुद पर जोर नहीं डालें। आज बाहर के खाने से परहेज करें। दिन का दूसरा भाग आपके लिए शारीरिक रूप से काफी बेहतर साबित होगा। यह आपकी प्राथमिकता को लेकर होगा, जिससे आपको स्पष्टता मिलेगी कि आपको कार्य के क्षेत्रों में क्या कदम उठाने हैं। आज आप कार्यभार संभालेंगी और सभी अधूरे फैसलों के साथ रचनात्मक ऊर्जा को प्रसारित करने पर ध्यान देंगी।

आज काम पर मीटिंग फलदायी साबित होगी। अपने द्वारा निर्धारित समय सीमा को लेकर प्रक्टिकल बने। लंबे समय तक काम करने से परिवार की योजनाओं में देरी होने की संभावना है। काम के तनाव और पारिवारिक जीवन में समय की डिमांड के कारण सामाजिक जीवन पीछे छूट सकता है। अगर आप सिंगल हैं, तो आप अपने व्यक्तिगत दायित्वों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए किसी प्लानिंग को कैंसिल कर सकती है।

एक्टिविटी टिप – प्रकृति के बीच समय बिताने से आपको मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – ग्रे
प्यार के लिए शुभ रंग – बरगंडी
कर्म टिप – दृढ़ रहें

मकर राशि के जातकों की मदद कर सकती है ब्रीदिंग एक्सरसाइज 

स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। लेकिन दिन के दूसरे भाग में समय पर भोजन करने की जरूरत होगी। अपनी डाइट में पर्याप्त फाइबर लें अन्यथा आपको कब्ज होने का खतरा हो सकता है। आप चाहती हैं उसे करने और लोगों को खुश करने के बीच आज आपको संतुलन बनाने की जरूरत हो सकती है। बॉस या क्लाइंट या सहकर्मी आज आपसे बहुत ज्यादा उम्मीदों कर सकते है। जिसके कारण आप परेशान और चिड़चिड़े हो सकती है।

बस एक लंबी सांस लें और एक बार में एक ही चीज को करें। अपना ध्यान अपनी जर्नी नही बल्कि अपने लक्ष्य पर रखने की कोशिश करें। परिवार के सदस्य आपके लिए सहयोगी और आपको समझेंगे। सामाजिक जीवन स्थिर रहने की संभावना है। अगर आप सिंगल हैं, तो आप दो लोगों के बीच कंफ्यूज हो सकती है। कोई अतीत का व्यक्ति और कोई जिससे आप हाल ही में मिले हैं।

एक्टिविटी टिप – सोने से पहले जप करने या मेडिटेटिव संगीत सुनने से मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – ग्रे
प्यार के लिए शुभ रंग – सफेद
कर्म टिप – दूसरों की भावनाओं के प्रति संवेदनशील रहें

शारीरिक गतिविधियां कुंभ राशि के जातकों के लिए फायदेमंद होंगी 

स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। आज आप अपनी शारीरिक गतिविधि शुरू कर सकती है। दिन का दूसरा भाग थकावट भरा रहेगा इसलिए आज जल्दी सोने की कोशिश करें। आप आज जीवन के सभी क्षेत्रों में आकर्षण का केंद्र बनी रहेंगी। आज का दिन नई डील करने या नई नए नौकरी के इंटरव्यू पर जाने का दिन हो सकता है। अगर आप चाहती हैं कि लोग आपकी तरह उसी जगह पर हों, तो उनकी जरूरतों के लिए ज्यादा गंभीर रहें।

आज आप जो कुछ भी करेंगी वह आखिर में बेहद फलदायी साबित होगा। परिवार के सदस्य आप में तेज देखेंगे और आज आपके सभी फैसलों में आपका सहयोग भी करेंगे। परिवार के किसी बड़े सदस्य के साथ मनमुटाव करने से परहेज करें। अगर आप सिंगल हैं, तो आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ डेट पर एक अच्छी शाम बिताएंगी जिससे आप बात कर रही हैं।

एक्टिविटी टिप – योग या किसी प्रकार का स्ट्रेचिंग व्यायाम करना शुरू करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
कर्म टिप – लोगों की समस्या से दूर रहें

पेट का ख्याल रखें मीन राशि के जातक

अनियमित खान-पान के कारण आज आपको एसिडिटी हो सकती है। काम के दौरान समय पर भोजन करने के साथ अपनी डाइट को हल्का और स्थिर रखने की कोशिश करें। आप किस पर भरोसा करती हैं और लोगों के साथ क्या शेयर करती हैं, इसको लेकर ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता है। काम धीमा होने के बाद भी आप बहुत सारे अधूरे कार्यो को पूरा करने पर ध्यान देंगी। कमर के निचले हिस्से में परेशानी हो सकती है।

परिवार के सदस्य आपको किसी के जीवन के मामले में किसी तरह से शामिल कर सकते हैं। कोई भी फैसला करने से पहले उनकी बात सुनने की कोशिश करें। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा लेकिन आपके पास अकेले समय बिताने की योजनाएं हो सकती हैं। अगर आप सिंगल हैं, तो आप किसी ऐसे व्यक्ति का ध्यान आकर्षित करेंगी, जिससे आप अतीत में जुड़े हुई थी।

एक्टिविटी टिप – परिवार के किसी सदस्य या अपने पार्टनर के साथ लंबी सैर पर जाएं
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद रंग
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
कर्म टिप – चीजों को पकड़ कर न बैठें

  • 144
लेखक के बारे में

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection. ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख