मेडिटेशन के अभ्यास से कन्या राशि के जातक सेहत को रख सकते हैं स्वस्थ

मेडिटेशन का अभ्यास आपको मानसिक रूप से शांत रहने में मदद करता है। सकारात्मक विचार आपके सभी कार्यों को आसान कर सकता है।
ye hai kanya raashi ka swaasthy raashifal
ये है कन्या राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Updated: 28 Feb 2022, 00:08 am IST
  • 105

कन्या राशि के हिसाब से सौर्य जाल और आंत में समस्या आ सकती हैं। कन्या राशि के साथ मंगल ग्रह का मेल आपके नर्वस सिस्टम को चला रहा है। माइग्रेन, बेचैनी, टेंशन और गैस जैसी समस्याएं आमतौर पर कन्या राशि के जातकों में देखी जाती हैं। योगा और मेडिटेशन की मदद से इन समस्याओं से आराम मिल सकता है। 

अपने लिए थोड़ा वक्त निकालना उचित रहेगा। अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। अपनी रूचि के हिसाब से करियर का चयन करना आवश्यक है।  आपको ऐसा लग सकता है की आप बीमार और थके हुए हैं, परंतु आप पूरी तरह से स्वस्थ है। यह मानसिक और भावनात्मक तनाव के लक्षण हो सकते हैं। बाद में यह एंजाइटी और डिप्रेशन का कारण बन जाते हैं।

कुछ दिनों के लिए आपकी शारीरिक समस्या आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती है। खुदको आंतरिक रुप से संभालने की जरूरत पड़ेगी। सही फैसले न लेने के कारण आपका अपने साथी के साथ भी संबंध बिगड़ सकता है। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखने की आवश्यकता है। इस समय मेडिटेशन का अभ्यास आपके आंतरिक स्वास्थ्य के लिए उचित रहेगा। बच्चे भी मेडिटेशन के अभ्यास के साथ लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं।

सभी भविष्यवाणियां : शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं।

यह भी पढ़ें: क्या मेडिटेशन आपके मूड स्विंग्स में सुधार कर सकता है? चलिये पता करते हैं

  • 105
लेखक के बारे में

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख