अपनी आखों का ध्यान रखें सिंह और तुला राशि के जातक जानिए क्या कहते हैं आज आपकी सेहत के सितारें

उपवास रखने और दिन भर व्यस्त रहने के कारण आज आपको शरीर में कमजोरी और थकावट महसूस हो सकती है। इसलिए पूरा दिन स्वस्थ आहार लेने के साथ पानी का पर्याप्त सेवन करती रहें।
यह है आपका 24 सितम्बर का राशिफल
Tamanna C Published: 20 Aug 2022, 05:00 am IST
  • 143

मेष – आज आपको धैर्य बनाएं रखने की जरूरत होगी

आज आपका दिमाग सक्रिय रहेगा, लेकिन शरीर में थकावट होने की संभावना है। आपको अपने शरीर को आराम देने की आवश्यकता होगी। कार्य व्यवस्थित रहेगा। जबकि आज आपको बहुत सारे काम करने पड़ सकते हैं, लेकिन दूसरों की ओर से फैसले देरी से आने की संभावना है। धैर्य बनाएं रखने के साथ चीजों को अपने आप होने दें। कुछ बाहरी कारणों की वजह से आज आपका पारिवारिक जीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है। आज आप लंबे समय से दूर किसी दोस्त से मिल सकती हैं।

लव टिप – आज पार्टनर चिड़चिड़े या डिमांडिंग हो सकते हैं। आपको उनके मुद्दे और समस्याओं को समझकर इससे निपटने की कोशिश करनी होगी।

एक्टिविटी टिप – सोने से पहले किताब पढ़ने की कोशिश करें
कार्य के लिए शुभ रंग – पीला
प्यार के लिए शुभ रंग – ग्रे
कर्म टिप – अतीत पर ध्यान नहीं दें

वृषभ – समय पर भोजन करना होगा लाभदायक

आपको समय पर भोजन करने की आवश्यकता है क्योंकि दिन व्यस्त होने के कारण आज आपको बहुत सारे कार्य करने पड़ सकते हैं। आज का दिन सभी चीजों को प्राथमिकता देने वाला दिन होगा। काम स्थिर रहेगा लेकिन आप अपनी जिम्मेदारी को समझेंगी और ज्यादा गंभीर बनी रहेंगी। आज आपको बहुत ज्यादा टीम वर्क भी मिल सकता है। साथ ही आपको ईमेल, पेपर वर्क आदि को व्यवस्थित करने में भी समय देना होगा। आपके परिवार के सदस्य किसी व्यक्तिगत समस्या से गुजर रहे होंगे जिसे सुलझाने में आपको भूमिका निभाने की आवश्यकता होगी। सामाजिक जीवन बेहतर रहेगा, जैसा कि आप चाहती हैं।

लव टिप – अपने किसी एक्स के संपर्क में आने से परहेज करें
एक्टिविटी टिप – अपनी अलमारी को व्यवस्थित करने की कोशिश करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का भूरा
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – चीजों को दूसरे के नजरिए से समझकर देखें

मिथुन – शारीरिक और मानसिक रूप से तरोताजा बनी रहेंगी

आज स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा, आप शारीरिक रूप से स्वस्थ होने के साथ मानसिक रूप से तरोताजा भी महसूस कर पाएंगी। इसलिए आज फ्लो के साथ चलने की कोशिश करें। क्योंकि जरूरी नहीं कि सभी चीजें योजना के अनुसार काम करें, लेकिन आखिरी परिणाम आपके अनुसार ही होगा। आज कोई नई नौकरी, नया ग्राहक, या प्रोजेक्ट आने की संभावना भी है। इसे स्वीकार करने के लिए तैयार रहें। साथ ही अपने जीवन में होने वाली सभी अच्छी चीजों के लिए सचेत बनी रहें। परिवार का कोई सदस्य आपके जीवन को लेकर आज परेशान हो सकते हैं।

लव टिप – अपने पार्टनर की भावनात्मक जरूरतों को लेकर ज्यादा गंभीर बनी रहें

एक्टिविटी टिप – प्रकृति के बीच समय बिताने की कोशिश करें
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – समस्याओं को ज्यादा नहीं बढ़ाएं

कर्क – अतीत की मेहनत आज असर दिखा सकती है

चल रहे कुछ मुद्दों के कारण आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। अतीत में की गई आपकी मेहनत आज रंग ला सकती है। साथ ही आज आपको कोई ऐसी खबर सुनने को मिलेगी, जो आपके सपनों के सच होने के नए रास्ते या संभावनाओं को खोल सकती है। जमीनी बनी रहें और सही समय पर सही कदम उठाएं। अपना समय निर्धारित करने के लिए ओवर कॉन्फिडेंट नहीं बने। आपको परिवार के सदस्यों के साथ अनावश्यक अहंकार के मुद्दों से बचें। सामाजिक जीवन धीमा बना रहेगा क्योंकि आज कई योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है।

लव टिप – अपने मन की शांत करने के लिए परेशान करने वाले मुद्दों से ध्यान हटाकर अतीत को माफ करने की कोशिश करें।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

एक्टिविटी टिप – सोने से पहले मेडिटेटिव संगीत सुनें
कार्य के लिए शुभ रंग – काला
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
कर्म टिप – ज्यादा भरोसेमंद बनने की कोशिश करें

सिंह – अपनी आंखो के प्रति ज्यादा सतर्क बनी रहें

समय पर भोजन करने के साथ देर रात में भारी भोजन करने से परहेज करें। साथ ही आज दिन के दूसरे भाग में आपकी आंखें संवेदनशील हो सकती हैं। आपको आज काम पर अपनी प्राथमिकता तय करके जरूरी कदम उठानें होंगे। साथ ही आज आप कार्यभार संभालेंगी और सभी अधूरे फैसलों के लिए अपनी रचनात्मक ऊर्जा लागू करने की कोशिश करेंगी। आज काम पर मीटिंग प्रोडक्टिव रहेगी। लेकिन अपने द्वारा निर्धारित समय सीमा को लेकर प्रक्टिक्ल बनी रहें। लंबे समय तक काम करने से आज परिवार की योजनाओं में देरी होने की संभावना है। आज काम के बाद आपका सामाजिक जीवन बेहतर होगा।

लव टिप – अगर आप सिंगल हैं तो आज कॉमन कनेक्शन के जरिए आप किसी से मिल सकती हैं

एक्टिविटी टिप – मेडिटेशन करने में समय व्यतीत करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – ज्यादा संतुलित बनी रहें

कन्या – अत्यधिक तनाव के कारण खुद को नुकसान नहीं पहुचाएं

तनाव के कारण होने वाले पीठ दर्द के कारण आपको दिन के दूसरे भाग में परेशानी हो सकती है। आज आपको अपने मन की सुनने और लोगों को खुश करने के बीच संतुलन बनाने की आवश्यकता होगी। आज आपके बॉस, क्लाइंट या सहकर्मी आपसे बहुत ज्यादा उम्मीदें रख सकते हैं, जिसके कारण आप परेशान और चिड़चिड़ी महसूस कर सकती हैं। आपको शांत होने के साथ एक समय पर एक ही चीज करने की आवश्यकता है।

लव टिप – पैसों के मामले में पार्टनर के साथ मनमुटाव करने से परहेज करें

एक्टिविटी टिप – अपने विचारों और भावनाओं पर काम करने के लिए प्रकृति के बीच समय बिताएं
कार्य के लिए शुभ रंग – ग्रे
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – ज्यादा संतुलित बनी रहें

तुला – अपनी आंखों और मस्तिष्क का ख्याल रखें

आपको अपनी आंखों और मस्तिष्क की देखभाल करने की आवश्यकता है। इसलिए अपनी आखों की ठंडे तौलिये या आइस पैक से सिकाई करें। साथ ही आई ड्रॉप की मदद से ​​आराम मिल सकता है। आज आप जीवन के सभी क्षेत्रों में आकर्षण का केंद्र बनी रहेंगी। जिसका कारण नए प्रोजेक्ट्स डील करना हो सकता है। आज किसी नई नौकरी के इंटरव्यू के लिए जाने का दिन हो सकता है। अगर आप चाहती हैं कि लोग आपका सम्मान करें, तो उनकी जरूरतों के लिए ज्यादा गंभीर बनी रहें। आज आपके सभी कार्य पूरे होते जाएंगे, साथ ही परिवार के सदस्य आपको समझेंगे और आज आप जो भी निर्णय लेंगी उसमें आपका सहयोग भी करेंगे।

लव टिप – किसी ऐसे व्यक्ति के साथ बहुत ज्यादा जानकारी शेयर नहीं करें, जिसे आपने हाल ही में डेट करना शुरू किया है।

एक्टिविटी टिप – योग के लिए कुछ समय निकालने की कोशिश करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – काला
कर्म टिप – अपने विश्वास के मुद्दे संतुलित रखें

वृश्चिक – निजी जीवन से जुड़ी ज्यादा जानकारी साझा नहीं करें

स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी क्योंकि आज आपका दिमाग बहुत ज्यादा कार्य करेगा। आज अपने भरोसे को लेकर और लोगों के साथ जानकारी साझा करते समय सावधान रहने की आवश्यकता है। आज काम धीमा होने के बाद भी आप बहुत सारे अधूरे कार्यो को पूरा कर पाएंगी। परिवार के सदस्य किसी के जीवन के मामलों को लेकर परेशान रहेंगे, साथ ही आपको इसमें किसी तरह से शामिल करना चाहेंगे। कोई भी फैसला लेना से पहले दूसरो की बात भी समझने की कोशिश करें। आज आपका सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा, लेकिन आपके पास अकेले समय बिताने के लिए कुछ योजनाएं हो सकती हैं।

लव टिप – अगर आप किसी को डेट कर रही हैं, तो अपनी लव लाइफ को लेकर ज्यादा सतर्क बनी रहें।

एक्टिविटी टिप – काम शुरू करने से पहले योगा या मेडिटेशन करने से आपको मदद मिलेगी
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – लोगों के साथ धैर्य बनाएं रखें

धनुराशि – अपनी सेहत का ख्याल रखने की कोशिश करें

आज जागने के बाद आपको कमर के निचले हिस्से में दर्द महसूस हो सकता है। पूरा दिन संतुलित बने रहने के लिए पर्याप्त पानी पीती रहें। आज काम स्थिर बना रहेगा साथ ही कोई आपके फैसलों और मार्गदर्शन या सलाह के लिए आप पर भरोसा कर सकता है। आप किसी ऐसे व्यक्ति से नई डील या प्रोजेक्ट के जरिए जुड़ेंगी जिसे आप पहले से जानती हैं। लंबे समय तक काम करने के कारण आज आपकी कुछ व्यक्तिगत योजनाएं बदल सकती हैं, लेकिन आखिर में आप अपनों के साथ एक अच्छी शाम बीता पाएंगी।

लव टिप – आप अपने पार्टनर को खुश करने के लिए कुछ खास प्लान कर सकती हैं।
एक्टिविटी टिप – अपनी पसंद का भोजन पकाने से आपको रिलेक्स होने और आराम करने में मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार का शुभ रंग – बेबी पिंक
कर्म टिप – दूसरों से अनुमोदन नहीं लें

मकर – खुद पर और प्रकृति पर भरोसा करने की कोशिश करें

आज सभी चीजें आपकी कल्पना और योजना के अनुसार ही काम करेंगी। लेकिन कुछ समस्या या मुद्दे ऐसे होंगे जिन्हें आप योजना बनाते टाइम ध्यान में रखना भूल गई थी। आज यह आपके काम के तरीके को भी बदल सकता है, जिससे आप असहाय या निराश महसूस कर सकती हैं। लेकिन खुद पर और प्रकृति पर भरोसा करें और क्योंकि सब वैसा ही होगा जैसा होना चाहिए था। परिवार के सदस्य डिमांडिंग बने रहेंगे। आज परिवार के किसी बड़े सदस्य के साथ मनमुटाव करने से परहेज करें। आपके दोस्त आज थोड़े डिमांडिंग या मूडी हो सकते हैं।

लव टिप – अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करने वक्त दूसरों पर ध्यान नहीं दें
एक्टिविटी टिप – उन चीजों के नोट करें जिन्हें आप पाना चाहती हैं।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – बरगंडी
कर्म टिप – दृढ़ बनी रहें

कुंभ – आज आप सभी के आकर्षण का केंद्र बनी रहेंगी

आज आपको सभी मुद्दों को हल करने की जरूरत है और कुछ समय के लिए समाधान खोजने के बजाय डॉक्टर से जाकर मिलने की जरूरत है। अपने सहकर्मियों के साथ ज्यादा संवाद बनाएं रखें। आज आप लोगों की नीयत पर शक कर सकती हैं, जिससे आपका काम भी प्रभावित हो सकता है। आज आपको नए प्रोजेक्ट को लेकर स्पष्टता मिलने की संभावना है। अपने पेपर वर्क और शेड्यूल को व्यवस्थित करने में समय व्यतीत करने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन सुचारू रहेगा के साथ सामाजिक रूप से आप आकर्षण का केंद्र बनी रहेंगी। आप बाहर निकलेंगी और बहुत से नए लोगों से मिलेंगी।

लव टिप – अपनी समस्याओं को खुद पर हावी नहीं होने दें, अन्यथा यह आपके रिश्ते को प्रभावित कर सकती है।

एक्टिविटी टिप – रीडिंग करना फिर से शुरू करें
कार्य के लिए शुभ रंग – पेस्टल रंग
प्यार के लिए शुभ रंग – लैवेंडर
कर्म टिप – कृतज्ञ बनी रहें

मीन – गले और छाती के समस्या से ग्रस्त रहेंगी

गले और छाती से जुड़ी समस्याओं के कारण आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। आज काम बहुत ज्यादा व्यस्त रहेगा जिसके कारण आपको बहुत कुछ करना पड़ सकता है। लेकिन कंट्रोल में रहने में आज आपको आनंद आएगा। भोजन छोड़ने की गलती नहीं करें अन्यथा आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। आज आपका सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा लेकिन आखिरी समय पर पारिवारिक दायित्वों के कारण आपको सामाजिक योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है।

लव टिप – आज आपका पार्टनर उदास हो सकता है। इसलिए उनके साथ शांत और धैर्यवान बनी रहें।

एक्टिविटी टिप – कोई शारीरिक गतिविधि करना शुरू करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – हरा रंग
कर्म टिप – एक अच्छी श्रोता बनें

  • 143
लेखक के बारे में

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection. ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख