सिंह राशि के जातक हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ रह सकते हैं बीमारियों से दूर

आपको बीमारियों से दूर रहने के लिए हेल्दी लाइफ़स्टाइल अपनाने की जरूरत है। समय अनुसार सभी कार्यों को पूरा करने से आप तनावमुक्त रह सकते हैं।
singh raashi ka aajka raashifal
ये है सिंह राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 10 Mar 2022, 00:00 am IST
  • 100

 

सिंह राशि के जातक जीवन में अविश्वसनीय ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए जाने जाते हैं। अपने आत्मविश्वास के साथ आप सभी चुनौतियों को पार कर सकती हैं। आज आपको कई तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। मंगल का प्रभाव वृश्चिक राशि पर होने के कारण आप तनावग्रस्त रह सकती हैं। अपनी मानसिक दृढ़ता को सुधारने का प्रयास करने की जरूरत है। अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित कर के आप खुदको तनाव मुक्त रख सकती हैं। आज योग, ध्यान, या अरोमाथेरेपी का अभ्यास करना आपके सेहत के लिए आवश्यक है। अपने आहार में भरपूर मात्रा में फल और सब्जियों का सेवन आपको तंदुरुस्त रहने में मदद करेगा।

 

मंगल का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर होने के कारण  खान-पान के प्रति विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। महिलाओं को अपने इंटीमेट हेल्थ के प्रति विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इंटिमेट स्थानों को स्वच्छ रखना आवश्यक है, ऐसा न करने से आप कई तरह की परेशानियों से ग्रसित हो सकते हैं। बृहस्पति के प्रभाव से सिंह राशि के लोग सामान्य दिन के अनुसार सुस्त और कम उत्साहित महसूस करेंगे। यह अन्य क्षेत्रों में भी आपके भाग्य पर व्यापक प्रभाव डाल सकती है। अपने दृष्टिकोण में बदलाव लाकर आप स्वस्थ जीवन शैली को अपना सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें:   अगर आप फैटी लिवर से ग्रस्त हैं, तो आपके बच्चों को भी हो सकती है ये समस्या, यहां है इसके 5 कारण

  • 100
लेखक के बारे में

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख