प्रोटीन युक्त भोजन सिंह राशि के जातको को रखेगा स्वस्थ

प्रोटीन युक्त भोजन की मदद से आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकते है। आपको अपनी फिटनेस रूटीन पर ध्यान देने की जरुरत है।
Aaj ka singh rashi ka swasthya rashifal
आज का सिंह राशि का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 11 Mar 2022, 00:00 am IST
  • 100

मंगल के प्रभाव के कारण आप स्वस्थ रह सकते हैं। मौसमी बदलाव के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं से जूझना पड़ सकता है। आज उन सभी चीजों को हासिल कर सकती हैं, जिसका आप लंबे समय से इंतेज़ार कर रहीं थी। बृहस्पति के आगे बढ़ने पर जीवन के प्रति आपका नजरिया बदल सकता है। दिन के तीसरे भाग में विचारों में बदलाव आने की संभावना है, साथ ही आपको सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफलता मिल सकती है। ग्रहों की दशा को देखते हुए आज आपका भाग्य आपके साथ रहेगा।

 

मंगल का प्रभाव सिंह राशि पर होने के कारण आज आप शारीरिक गतिविधियों में व्यस्त रह सकती हैं। वहीं आज आप अपने लव रिलेशनशिप को और मजबूत कर सकती हैं। डायबिटीज, अस्थमा और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के सेहत में सुधार आने की संभावना है। अपने सेहत को स्वस्थ रखने के लिए पोष्टिक तत्वों का सेवन करने की जरूरत है। बृहस्पति के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से आप सेहतमंद रह सकते हैं। जंक फूड, डेयरी आइटम और मसालेदार खाने के सेवन से खुद को वंचित रखे। सुस्त रहने से बेहतर होगा आप उत्साहित रहने की कोशिश करें। शराब और धूम्रपान की आदतों से खुदको दूर रखें। मेवा, दूध से बने पदार्थ और ताजे फल आपके लिए लाभदायक रहेंगे। दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना को देखते हुए आपको सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। ऐसा न करने से आज आप पेट की समस्याओं से परेशान रह सकती हैं।

 

यह भी पढ़ें:   क्या आप स्मार्टवॉच फ्रीक हैं? तो जानिए ये आपकी फिटनेस में कितनी मददगार हो सकती है

  • 100
लेखक के बारे में

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख