आज आपका पेट संवेदनशील रहेगा। आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की जरूरत है। वहीं तनाव के कारण आप समय अनुसार भोजन नही कर पाएंगी जो आपकि सेहत को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। स्वस्थ जीवन शैली आपकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक होनी चाहिए। सुबह हल्का व्यायाम और योग का अभ्यास कर सकती हैं। यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ साथ स्वास्थ्य समस्याओं से दूर रहने में भी मदद करेगा।
काम को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। आसपास के लोगों की बातों पर ध्यान देने की जगह अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित रखने की जरूरत है। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग और प्रेजेंटेशन की तैयारी कर सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन उचित रहेगा। वहीं व्यवसायिक लोगों को पुराने ग्राहकों से लाभ मिल सकता है। हालांकि, किसी तरह के नए कार्य को शुरू करने के पहले अच्छी तरह सोच समझ लेना जरूरी है। आज आपके आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है।
परिवार के सदस्यों के बीच चल रहे तनाव के कारण पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा। ऐसी परिस्थिति में लोगों से बातचीत करके मामले को सुलझाने की कोशिश करें। निपक्ष होकर कुछ ऐसा निर्णय ले जो इस समस्या को सुलझाने में मदद कर सके। अपने विचारों को लेकर स्पष्ट रहने की जरूरत है। पार्टनर सपोर्टिव रहेंगे और इस तनाव भरे दिन के बाद आपको स्पेस देने की कोशिश करेंगे। सामाजिक जीवन से दूरी बनाए रखेंगी। वहीं कोई पुराना दोस्त आपसे मिलने आ सकता है। यदि आप सिंगल हैं, तो बीपी कुछ बातों को लेकर भावनात्मक रूप से परेशान रह सकती हैं। ऐसे में खुद को समय दें।
गतिविधि टिप – आज की शाम मनपसंदीदा फिल्में देखते हुए बिता सकती हैं।
कार्य के लिए शुभ रंग– ऑफ-व्हाइट
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – मूड स्विंग्स से बचें।
यह भी पढ़ें: सर्वाइकल कैंसर का कारण बन सकती है खराब इंटीमेट हाइजीन, जानिए कैसे बचना है