सिंह राशि के लोग व्यायाम की मदद से रह सकते है शारीरिक रूप से मजबूत

व्यायाम और योग का अभ्यास आपको शारीरिक, मानसिक और आंतरिक रूप से मजबूत रहने में मदद करता है। विटामिन युक्त भोजन लेने की जरूरत है।
Ye hai singh raahi ka aaj ka swasthya rashifal
ये है सिंह राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 8 Mar 2022, 00:00 am IST
  • 120

सिंह राशि के जातकों को अपनी दिनचर्या में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव करने की जरूरत है। अतृप्त आनंद की इच्छा ने आपको कई बुरे व्यवहारों का गुलाम बना दिया है। स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार आपको अपने सकारात्मक विचारों के प्रति अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। जंक फूड के सेवन को धीरे-धीरे कम करने का प्रयास करें। वहीं शराब के सेवन से खुद को दूर रखें क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक हानिकारक हो सकता है।

जब आप जिम जाते हैं, तो आपको अपने स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और एरोबिक्स पर ध्यान देना चाहिए। जुंबा या कराटे का अभ्यास आपके व्यक्तित्व के लिए सटीक रहेगा। 

ग्रहों के संरेखण को देखते हुए दिन के समय आप स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से पीड़ित रह सकते हैं। त्वचा संबंधित रोग से पीड़ित लोगों के ठीक होने की संभावना है। जोड़ों में दर्द की संभावना को देखते हुए बुजुर्गों को अधिक एहतियात बरतने की जरूरत है। युवाओं को उस व्यायाम के अभ्यास की जरूरत है जो आपके आंतरिक तीव्रता को पूरा कर सके।

ऐसा न करना आपके स्वास्थ्य को मुश्किल में डाल सकता है।  कठिन क्रॉसफिट के अभ्यास से आप खुद को पूरी तरह स्वस्थ रख सकते हैं। आपकी व्यायाम की तीव्रता सीधा आपके शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। दिन के अंतिम भाग में बदलते मौसम की वजह से परेशानी महसूस कर सकते हैं, क्योंकि आपका शरीर मौसम में बदलाव का सामना करने में असमर्थ है।

यह भी पढ़ें:  अगर फिटनेस के लिए 20 मिनट निकाल सकते हैं, तो ये 4 एक्सरसाइज हैं सबसे प्रभावी

  • 120
लेखक के बारे में

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख