परहेज उपचार से बेहतर है, सिंह राशि के लोग अनहेल्दी फूड्स और आदतों से परहेज करें

अपने आहार में फाइबर से भरपूर फूड्स को शामिल करें। ये आपकी गट हेल्थ के लिए फायदेमंद रहेगा। हेल्दी गट यानी हेल्दी ब्रेन और हेल्दी ब्रेन ही प्रगति के रास्ते खोल सकता है।
Ye hai singh raahi ka aaj ka swasthya rashifal
ये है सिंह राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Updated: 24 Nov 2023, 14:13 pm IST
  • 100

यात्रा, रोज़गार में हुई आपदा और दुर्घटना आपकी स्वास्थ्य समस्या के लिए जिम्मेदार हो सकती हैं। अपनी सुरक्षा के लिए अनावश्यक सावधानी बरतने की जरूरत नहीं है। जब आप अपनी कार्यक्षमता से अधिक काम कर रहे हैं, तब अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

यदि आपको अधिक कार्य करने का फायदा न मिले, तो यह बात आपको अत्यधिक दुखी कर सकती है। आपको पाचन और आंखों की समस्या हो सकती है। ज्यादातर लोगों का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

जैसा कि हम सुनते आए है “इलाज से बेहतर रोकथाम” इसे वास्तव में व्यक्तिगत रूप से अपना सकते हैं। अस्वस्थ होने के लक्षण का आभास हो, तो तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर की सलाह ले लेनी चाहिए।

घर में किसी बुजुर्ग की तबियत आपको चिंतित कर सकती है। अपने रोजाना के आहार में हेल्दी फूड्स को शामिल करना फायदेमंद रहेगा। ओट्स, गेहूं और विभिन्न तरह के अनाज आपके संतुलित आहार में जान डाल सकते हैं।

स्वस्थ संतुलित आहार का सेवन आपकी सेहत को बेहतर रखने में मदद करेगा। सुबह उठ कर योग, चिंतन का अभ्यास आपकी अंदरूनी ताकत को मजबूत कर सकता है। बच्चों के पेट में दर्द रह सकता है।

सारांश- बड़े हो रहे बच्चों में पाचन की समस्या देखने को मिल सकती है। ढेर सारे स्वस्थ फाइबर के सेवन से हम पाचन की समस्या को दूर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : 69 वर्ष की उम्र में हुआ डिस्को किंग बप्पी लाहिड़ी का निधन, स्लीप एपनिया से थे पीड़ित

  • 100
लेखक के बारे में

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख