तुला राशि के लोग व्यायाम और योग के अभ्यास से बीमारियों को रख सकते हैं कोसों दूर

व्यायाम और योग बीमारियों को दूर रखने में मदद कर सकता है। मेडिटेशन आपको मानसिक रूप से शांत रखता है। पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन आपके पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है।
Tula rashi ka aaj ka swasthya rashifal
ये है तुला राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 23 Feb 2022, 00:00 am IST
  • 106

आपका दिन शांतिपूर्ण रहेगा। आपके राशिफल के हिसाब से आपका स्वास्थ्य स्वस्थ रहेगा, केतु के दूसरे और राहु के आठवें गृह में होने के कारण आपको छोटी मोटी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। असंतुलित जीवन और गलत खान पान के कारण आपके सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। किसी तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्यायों से डरने की बात नहीं हैं। 

ग्रहों की संरेखण सकारात्मक रूप से आपके स्वास्थ्य का सहयोग कर सकती हैं। सूर्य और मंगल के 11 वें गृह में होने के कारण आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतुलित आहार, व्यायाम का अभ्यास और अच्छी नींद आपको स्वस्थ रहने में मदद कर सकती हैं। बृहस्पति आपके स्वास्थ्य समस्यायों में सकारात्मक रूप से उन्नती ला सकता है। इसके सहयोग से आप किसी भी बीमारी से जल्द ठीक हो सकते हैं। 

आपको अपने परिवार की महिलाओं की सेहत के प्रति अधिक ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी। सही खान पान, पौष्टिक भोजन और व्यायाम के साथ आप  खुदको सेहतमंद रख सकते हैं।

सभी भविष्यवाणियां : शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं।

यह भी पढ़ें: वजन बढ़ने का कारण कहीं, आईबीएस तो नहीं? जानिए क्या हैं ये और वजन पर इसका प्रभाव

  • 106
लेखक के बारे में

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख