अपने शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषण दें तुला राशि की महिलाएं

संतुलित आहार में पोषक तत्वों को शामिल करके आप खुदको स्वस्थ रख सकती हैं। बाहरी भोजन से परहेज, पेट की समस्याओं से दूर रहने में आपकि मदद करेगा।
Ye hai tula rashi ka aaj ka Pyaar rashifal
ये है तुला राशि का आज का प्यार राशिफल।
Tamanna C Published: 26 Mar 2022, 00:00 am IST
  • 100

आज आपका स्वास्थ्य संतुलित रहेगा। वहीं आपके नींद के पैटर्न में सुधार होने की संभावना है। स्वस्थ शरीर के लिए मिल स्कीप करने से बचें। अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रांग करने के लिए शारीरिक गतिविधियों में भाग लेना उचित रहेगा। अधिक समय तक स्क्रीन के सामने  कार्य करने से आपको दृष्टि की समस्या हो सकती है। आई ड्रॉप डालकर अपनी आंखों को ठंडा करने से मदद मिलेगी। अधिक तैलीय और मसालेदार भोजन का सेवन आपको मोटापे की समस्या से ग्रसित कर सकता है। ऐसे में स्वस्थ संतुलित आहार का सेवन आपको इन समस्याओं से दूर रहने में मदद करेगा।

आज आपका कार्य संतुलित रहेगा। कार्य में सहकर्मियों द्वारा पूरा सहयोग मिलने की संभावना है। वहीं सीनियर्स द्वारा आज आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाएंगी। आज किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकती हैं। कार्यों को टालने से बचें, वरना बाद में यह आपके मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। आपको अपने दिनचर्या को व्यवस्थित करने की आवश्यकता है। इस समय आपको अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित रखना चाहिए। ऐसा करने से आप सभी दायित्वों को अच्छी तरह पूरा कर पाएंगी।

आज पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रह सकता है। वहीं पार्टनर के साथ कई सामाजिक योजनाओं का हिस्सा बन सकती हैं। दोस्तों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। ऐसा करने से बचें अन्यथा यह बाद में आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। वहीं आज पार्टनर के साथ कार्य में विस्तार करने पर चर्चा कर सकती हैं। साथ ही आपका सामाजिक जीवन पीछे रह जाएगा। यदि आप सिंगल है तो आज दो लोगों के बीच उलझन महसूस कर सकती हैं। अभी कोई निर्णय न लें। अपने आप को कुछ समय दें और ठीक तरह से सोच समझने के बाद ही कोई भी फैसला करें।

एक्टिविटी टिप – प्रकृति के बीच समय बिताने से मदद मिलेगी।

कार्य के लिए शुभ रंग – ग्रे

प्यार के लिए शुभ रंग – बरगंडी

कर्म टिप – अपने निर्णय को लेकर दृढ़ रहें।

 यह भी पढ़ें:   डाइजेशन से लेकर ब्रेन फंक्शन तक को इंप्रूव कर सकती हैं बरसों से आजमायी जा रहीं ये गहरी हरी पत्तियां

 

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
  • 100
लेखक के बारे में

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection. ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख