मीन राशि के जातक पोषक तत्वों के सेवन से रह सकते हैं स्वस्थ

अपने संतुलित आहार में पोषक तत्वों का सेवन आपके सेहत के लिए अधिक महत्वपूर्ण है। सुबह खुले वातावरण में योग का अभ्यास उचित रहेगा।
ye hai meen rashi ka aaj ka swasthya rashifal
ये है मीन राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 9 Mar 2022, 00:00 am IST
  • 100

मीन राशि के लोगों को आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। आपको सेहतमंद रहने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत पड़ सकती है। आप भावनात्मक रूप से नाजुक होते हैं, इसीलिए आसानी से तनावग्रस्त हो सकते हैं। इन समस्याओं से दूर रहने के लिए आपको भावनात्मक रूप से मजबूत रहने की जरूरत है। मीन राशि के जातक चिंता, क्रोध, झुंझलाहट या डर को अपने ऊपर हावी न होने दें। बृहस्पति का प्रभाव मीन राशि पर होने के कारण आप तनावग्रस्त रह सकती हैं। वहीं रोजाना ध्यान के अभ्यास से आप भावनात्मक रूप से मजबूत रह सकते हैं। अपने सेहत के प्रति सचेत रहें। अपनी नियमित दिनचर्या को ठीक तरह से फॉलो करने की जरूरत है। साथ ही साथ अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने की कोशिश करें।और उनके सामने अपनी भावनाओं को पूर्ण रूप से प्रकट करें। ऐसा करने से आप हल्का महसूस कर सकती  हैं। 

 

संतुलित आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों और ताजे फल के सेवन से तंदुरुस्त रह सकती हैं। मजबूत भावना विकसित करने की जरूरत है। इन मुद्दों का आपके स्वास्थ्य, कल्याण और मन की शांति पर प्रभाव पड़ता है। भविष्य में त्वचा संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। नतीजतन, अच्छा खाएं और खूब पानी पिएं। गलत फैसलों के कारण आपके मानसिक स्थिति पर नकारात्मक असर पड़ सकता है, और यह आपके व्यावसायिक कार्यों को प्रभावित कर सकता है। आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर रहेगा।

 

यह भी पढ़ें:   Monday Motivation: अपने नए इंस्टाग्राम वीडियो में शिल्पा बता रहीं हैं कॉम्बिनेशन आसन करने के फायदे

  • 100
लेखक के बारे में

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख