धनु राशि के जातक स्वस्थ दिनचर्या के साथ रह सकते हैं स्वस्थ

स्वस्थ दिनचर्या को नियमित रूप से फॉलो करना सेहतमंद रहने के लिए आवश्यक है। ऐसा करने से आप मानसिक तथा शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं।
Aaj ka dhanu rashi ka rashifal
आज का धनु राशि का राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 4 Mar 2022, 00:00 am IST
  • 100

धनु राशि के जातकों का शारीरिक गठन अत्यधिक शक्तिशाली होता है। सेहतमंद रहने के लिए आप कई तरह की शारीरिक गतिविधियों में भाग लेना उचित समझते हैं। जरूरी बातचीत करने के लिए यह समय उचित नहीं है। आपको लगे आपने सब कुछ सही तरह समझा दिया है लेकिन इसका असर उल्टा पड़ सकता है।  इसीलिए शांत दिमाग से और समय लेकर लोगों से बात करें और उनके प्रस्ताव को भी समझने की कोशिश करें। रोजाना व्यायाम और पौष्टिक आहार का सेवन आपको स्वस्थ रहने में मदद कर सकता है। 

आज आप जिगर, कूल्हे, जांघ और पेट की समस्याओं से ग्रसित रह सकते हैं। छठा भाव स्वास्थ्य का भाव है और आज यह धनु राशि के जातकों के लिए कमजोर प्रतीत होता है। दिन में बृहस्पति के छठे भाव में होने के कारण आज आपके स्वास्थ्य के कमजोर रहने की संभावना है। कई तरह की स्वास्थ्य कठिनाइयों से ग्रसित रह सकते हैं। आपको भावनात्मक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत है। बहुत से लोगों के लिए आज का दिन नाजुक साबित हो सकता है। इस समय आपको खुद से अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। ब्रम बाथ, सॉना, और मसाज आपके लिए लाभदायक रहेगा। आप दूसरों के साथ ठीक उसी तरह पेश आएं जैसा आप उनसे उम्मीद करते हैं।

 

ये भी पढ़े- खट्टे फलों के छिलके कर सकते हैं आपकी स्किन के लिए कमाल, जानिए कैसे करना है इनका इस्तेमाल

 

  • 100
लेखक के बारे में

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख