ओवरथिंकिंग और डाइटिंग बढ़ा सकती है इन दो राशियों के लिए परेशानी, क्या कहते हैं 12 राशियों की सेहत के सितारे

डाइटिंग उतनी ही कीजिए जितनी आप झेल सकती हैं। साथ ही अपनी नींद के पैटर्न को बिगड़ने न दें। स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार आपको बरतनी चाहिए कुछ जरूरी सावधानियां।
यह है आपका 26 अगस्त का राशिफल
Tamanna C Published: 4 Aug 2022, 05:00 am IST
  • 133

अपनी डाइट पर बनी रहेंगी मेष राशि की लड़कियां

स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। आप अपनी शारीरिक गतिविधि फिर से शुरू करेंगी और सख्त आहार बनाए रखने पर भी ध्यान केंद्रित कर पाएंगी। काम स्थिर रहेगा और आप फैसले लेने के लिए अपने गंभीर बनी रहेंगी। आप अपनी रचनात्मक ऊर्जा को दिशा देने के साथ बिजली की गति से जल्दी काम पूरा कर पाएंगी। आज सहकर्मी आपकी योजनाओं और विचारों को स्वीकार कर सकते हैं। साथ ही आप अपनी शाम परिवार के साथ बीता पाएंगी। आपका पार्टनर आज थोड़ा कमजोर महसूस कर सकता है जिसके लिए आप उन्हें प्यार और विशेष महसूस कराने के लिए अपना समय निकालने की कोशिश करेंगी। आज किसी दोस्त की भावनात्मक भलाई करने से आपको थकावट हो सकती है। अगर आप सिंगल हैं, तो खुद को समझने की कोशिश करेंगी और इस बात पर ध्यान केंद्रित करेंगी कि आपको वास्तव में क्या चाहिए और असलियत में आप किसके पीछे भाग रही थी।

एक्टिविटी टिप – जो भी चीज आपको परेशान कर रही है उसे जर्नल करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – ग्रे
प्यार के लिए शुभ रंग – गुलाबी
कर्म टिप – चीजों को स्वीकार करने की कोशिश करें

अपने स्लीप पैटर्न का रखें ख्याल वृषभ राशि के जातक

नींद में समस्या होने से स्वास्थ्य संवेदनशील होने की संभावना है। आज आप जागने के बाद थकावट और कमजोरी महसूस कर सकती हैं। खुद को अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रखना सुनिश्चित करें। कार्य स्थिर रहेगा लेकिन तीसरी पार्टी के कारण तनाव होने की संभावना है। हो सकता है कि लोग आपके काम करने के तरीके या कुछ नियमों और शर्तो से सहमत नहीं हों। अगर आप किसी डील पर बातचीत करने की योजना बना रही हैं, तो इसे कुछ समय के लिए टाल दें। क्योंकि हो सकता है कि बात आज आपके पक्ष में नहीं हो। आज आपको परिवार के सदस्यों की आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है। अपनी शाम उन चीजों को करने में बिताएं जिन्हें करना आप पसंद करती हैं। अनावश्यक रूप से सामाजिक बनने से परहेज करें। अगर आप सिंगल हैं, तो आप परिवार के माध्यम से मिले किसी व्यक्ति का ध्यान आकर्षित करेंगी। लेकिन आपको चीजों को धीमी गति से लेने की आवश्यकता है।

एक्टिविटी टिप – खुद का ख्याल रखने के लिए मसाज या स्पा लें।
कार्य के लिए शुभ रंग – ऑफ-व्हाइट
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – दृढ़ रहें

अत्यधिक सोच में नहीं डूबे मिथुन राशि की महिलाएं

सिर दर्द, माइग्रेन या आंखों में समस्या के कारण आज सेहत पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। इसलिए अपनी आंखों पर बहुत ज्यादा जोर डालनें से परहेज करें। इसका कारण बहुत ज्यादा सोचना भी हो सकता है। काम स्थिर रहेगा, साथ ही आज कुछ रोमांचक भी नहीं होगा। लेकिन आप अपने प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देंगी और कामकाज में कुछ जरूरी बदलाव कर पाएंगी। रचनात्मक रूप से आज आप रुकावट महसूस कर सकती हैं। पारिवारिक और सामाजिक जीवन स्थिर होने की संभावना है। परिवार का कोई सदस्य अपने निवेश से जुड़ी सलाह के लिए आपके पास आ सकता है। घंटों तक चर्चा करने से थकावट भी हो सकती है। आप एक व्यस्त दिन के आखिर में अकेले रहने की इच्छा कर सकती हैं। अगर आप सिंगल हैं और किसी से मिलने की योजना बना रही हैं, तो आज आखिरी समय पर कैंसिल होने की संभावना है।

एक्टिविटी टिप – प्रार्थना करना शुरू करें
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा गुलाबी
कर्म टिप – सहनशील बनी रहें

भोजन छोड़ने की गलती नहीं करें कर्क राशि की लड़कियां

स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। भोजन छोड़ने की गलती नहीं करें और रात में तैलीय भोजन करने से परहेज करें। काम व्यस्त रहेगा साथ ही देरी और समस्या होने की संभावना है। नए काम को लेकर आज आप उत्साहित हो सकती हैं, लेकिन चल रहे प्रोजेक्ट आपको मानसिक रूप से थकावट दे सकते हैं। काम समय पर पूरा करने के लिए आप कर्मचारियों के साथ लड़ाई-झगडा भी कर सकती हैं। पारिवारिक जीवन स्थिर रहेगा, लेकिन सामाजिक रूप से आपको किसी दोस्त के गुस्से या गलत व्यहवार का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ पुराने मुद्दों पर बातचीत नही करें, क्योंकि हो सकता है कि ऐसा करना अच्छा साबित नहीं हो। आज पार्टनर के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। अगर आप सिंगल हैं तो उन लोगों से बातचीत करें जिनसे आप अपनी भावनात्मक जरूरतों के बारे में बात कर रही हैं।

एक्टिविटी टिप – सोने से पहले कोई भी किताब पढ़ें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – चौकस बनी रहें

आज नए विचारों से चार्ज रहेंगी सिंह राशि की महिलाएं

दिन की शुरुआत धीमी हो सकती है। साथ ही पीठ के निचले हिस्से से जुड़ी समस्याओं के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता भी हो सकती है। दिन में थोड़ा स्ट्रेंचिंग करने की कोशिश करें, लेकिन आज जिम करने से परहेज करें अन्यथा आपकी स्थति और खराब हो सकती है। जबकि आज आप विचारों से चार्ज रहेंगी लेकिन चीजे योजना अनुसार नहीं होने के कारण आप काम में अटका हुआ महसूस कर सकती हैं। आपको अपने विचारों पर काम करने की आवश्यकता है। परिवार के सदस्य आप चिड़चिड़े रहेंगे और आप पर गुस्सा भी निकाल सकते हैं। सामाजिक जीवन स्थिर रहेगा, इसलिए किसी करीबी दोस्त के साथ वक्त बिताना अच्छा साबित होगा। दिन के पहले भाग में पार्टनर के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। अगर आप सिंगल हैं और किसी नए व्यक्ति से मिल रही हैं, तो आपको ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।

एक्टिविटी टिप – प्रकृति के बीच समय बिताएं
कार्य के लिए शुभ रंग – ग्रे
प्यार के लिए शुभ रंग – समुद्री हरा
कर्म टिप – जाने देना

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

पार्टनर की जरूरत को नजरअंदाज नहीं करें कन्या राशि के जातक

आज आप दिनचर्या और अपने खान-पान पर ध्यान दे पाएंगी। देर रात तक बाहर के खाने से परहेज करें अन्यथा आपको एसिडिटी हो सकती है। अगर आपकी आंखें कमजोर हैं तो आज दिन के दूसरे भाग में आपकी आंखें संवेदनशील हो सकती हैं। आज बहुत ज्यादा काम होगा लेकिन टीम के सदस्यों से मदद या स्पष्टता की कमी के कारण आप निराश महसूस कर सकती हैं। आप नए लोगों को काम पर रखेंगी लेकिन इसको लेकर स्पष्टता बहुत बाद में आएगी। पारिवारिक जीवन पीछे छूट जाएगा और सामाजिक रूप से आप दोस्तों या सामाजिक साथियों के साथ काम पर चर्चा करने के लिए तैयार रहेंगी। अपने पार्टनर की आवश्यकता को आज नजरअंदाज नहीं करें अन्यथा भविष्य में यह और ज्यादा मुसीबत का कारण बन सकता है। अगर आप सिंगल हैं, तो आप किसी नए डेटिंग ऐप या मेट्रिमोनियल साइट का इस्तेमाल करना शुरू करेंगी।

एक्टिविटी टिप – कृतज्ञ रहने की कोशिश करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – सफेद
कर्म टिप – अतीत से अपना ध्यान हटाएं

समय से भोजन करें तुला राशि के जातक

स्वास्थ्य अस्थिर होने की संभावना है। आपके कुछ गलत खाने के कारण आपको अपने पेट में परेशानी महसूस हो सकती है। इसलिए समय पर खाने और पर्याप्त फाइबर लेने की कोशिश करें। अन्यथा आपको कब्ज होने का खतरा भी हो सकता है। आज नए अवसरों के साथ एक व्यस्त दिन रहेगा। आपको नया स्टाफ या टीम मिलेगी जो आपको सभी जरूरी सहायता देगी। आज आप किसी डील पर हस्ताक्षर भी कर सकती हैं, जिससे आपको बेहद खुशी मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य आज चिंता का विषय बन सकता है। पार्टनर भावनात्मक रूप से संवेदनशील महसूस कर सकते है, इसलिए उन्हें थोड़ा स्पेस देने की कोशिश करें। साथ ही व्यस्त कार्यो के कारण आज सामाजिक जीवन धीमा हो सकता है। अगर आप सिंगल हैं तो आपका परिवार किसी नए व्यक्ति से मिलने के लिए आप पर दबाव बना सकता है।

एक्टिविटी टिप – अपने शरीर को रिलेक्स देने के लिए काम से पहले थोड़ी स्ट्रेंचिंग करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – काला
कर्म टिप – दृढ़ रहें

अधूरे कार्यो को पूरा करेंगी वृश्चिक राशि की महिलाएं

स्वास्थ्य स्थिर रहेगा और आप संतुलित आहार के साथ अपनी दिनचर्या जारी रखने में सक्षम हो पाएंगी। दिन के दूसरे भाग में आपको अपनी पीठ के निचले हिस्से का ख्याल रखने की आवश्यकता है। वर्कआउट करते समय ज्यादा मेहनत करने से परहेज करें। काम धीमा होगा क्योंकि आप फैसले लेने के लिए लोगों पर निर्भर हो सकती हैं। काम पर लोगों के साथ मनमुटाव करने से परहेज करें। अहंकार के मुद्दों या पिछले कई मुद्दों का समाधान नहीं होने के कारण कोई व्यक्ति आपसे नाराज हो सकता है। अपनी किसी बात को बेवजह साबित करने की कोशिश नहीं करें। पारिवारिक जीवन स्थिर रहेगा, लेकिन परिवार के व्यस्त होने पर आपके पास अकेले समय बिताने के लिए पर्याप्त समय हो सकता है। अगर आप सिंगल हैं, तो आप अधूरे कार्यो पर ध्यान केंद्रित करने के लिए लोगों से दूर होना चाहेंगी।

एक्टिविटी टिप – अपने पेपर वर्क को व्यवस्थित करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – पेस्टल हरा
कर्म टिप – अपनी रचनात्मक ऊर्जा पर काम करें

ठण्डी चीजों से परहेज करें धनुराशि की लड़कियां

मौसम में बदलाव या एलर्जी होने के कारण स्वास्थ्य संवेदनशील होने की संभावना है। ठंडी चीजें या ऐसी कोई भी चीज खाने से परहेज करें जिससे आपकी एलर्जी है। साथ ही समय पर भोजन करने की कोशिश करें। आज कार्य अव्यवस्थित हो सकता है। दिन का पहला भाग मीटिंग और चर्चाओं से भरा रहेगा, तो वहीं दुसरे भाग में थकावट हो सकती है। जिसके कारण आप पूरी तरह से ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगी। आज पारिवारिक और सामाजिक जीवन अस्त-व्यस्त होने की संभावना है, लेकिन आप खुद को शारीरिक रूप से आराम देने की कोशिश करेंगी। करियर के मामलों में पार्टनर सलाह लेने के लिए आपसे संपर्क कर सकता है। इसलिए आपको शांति रखने की जरूरत है। अगर आप सिंगल हैं, तो आपको किसी मेट्रिमोनियल साइट या परिवार के सदस्यों के माध्यम से विवाह के लिए प्रस्ताव मिल सकता है।

एक्टिविटी टिप – अपने रचनात्मक विचारों के नोट्स बनाएं।
कार्य के लिए शुभ रंग – पीला
प्यार के लिए शुभ रंग – सी ग्रीन
कर्म टिप – लोगों की नीयत पर शक नहीं करें

आकर्षण का केंद्र बनी रहेंगी मकर राशि की लड़कियां

स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। साथ ही आज आप विचारों से चार्ज भी रहेंगी। आज काम पर एक शानदार दिन होगा, जहां आपको अपनी कड़ी मेहनत के परिणाम मिलेंगे। नई नौकरी की तलाश करने वालों को सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। नए प्रोजेक्ट्स या मीटिंग पर आज काम होगा जिससे आप आकर्षण का केंद्र बनी रहेंगी। लंबे समय तक काम करने के कारण व्यक्तिगत योजनाओं में देरी या बदलाव होने की संभावना है। अन्य लोगों की समस्या के कारण पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है। साथ ही आज परिवार के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। जबकि आपके जाने के लिए कई सामाजिक दायित्व होंगे लेकिन आप परिवार के साथ समय बिताने के लिए उन्हें कैंसिल कर सकती हैं। आज पार्टनर आपके लिए सपोर्टिव हो सकता है। अगर आप सिंगल हैं, तो आज आप काफी मूडी महसूस करेंगी और किसी ऐसे व्यक्ति से पीछे हटेंगी जिससे आप हाल ही में मिली हैं।

एक्टिविटी टिप – प्रकृति के बीच टहलने जाएं
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
कर्म टिप – अपने फैसलों पर भरोसा रखें

अपने सिटिंग पोस्चर पर ध्यान दें कुंभ राशि की लड़कियां

पीठ और गर्दन से जुड़ी समस्याओं के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। यह आपकी किसी गलत मुद्रा या सोने की स्थिति के कारण हो सकती है। जबकि काम स्थिर है, लेकिन आज लोग स्पष्टता और फैसले लेने के लिए आप पर भरोसा करेंगे। आज मीटिंग में आखिरी समय पर बदलाव होंगे, जो आपके शेडुल को बिगाड़ सकते हैं। परिवार के सदस्य डिमांडिंग होंगे और कुछ पारिवारिक मामलों पर आपसे चर्चा करना चाहेंगे। इसलिए आज समय निकालने की कोशिश करें। सामाजिक जीवन धीमा रहेगा क्योंकि आप किसी के व्यवहार या रवैये से दूर हो सकती हैं। उनके बारे में कोई भी राय बनाने से पहले मुद्दे को शांत करने की कोशिश करें। अगर आप सिंगल हैं, तो आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ फिर से जुड़ेंगी जिसमें अतीत में आपकी दिलचस्पी थी।

एक्टिविटी टिप – योग करने या गहरी सांस लेने से आपको अपनी एकाग्रता बनाए रखने में मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – आवेगी नहीं बनें

आज ज्यादा कॉन्फिडें रहेंगी मीन राशि की लड़कियां

पीठ और मांसपेशियों में दर्द के कारण स्वास्थ्य अनियमित होने की संभावना है। इससे आपको तेज दर्द और बेचैनी हो सकती है। इसलिए मालिश करने की कोशिश करें। आज काम की डिमांड रहेगी क्योंकि आपको ज्यादा कार्यभार संभालना पड़ेगा और दूसरों की जिम्मेदारियों को भी पूरा करना पड़ेगा। अगर आप पिछले फैसलों के कारण अटका हुआ महसूस करती हैं, तो आज आप मानसिक रूप से ज्यादा कॉन्फिडेंस हो सकती हैं। परिवार के सदस्य आपको समझेंगे और आपको कॉन्फिडेंस और स्पष्टता देंगे जिसकी आपको सख्त जरूरत है। लेकिन इसे हल्के में लेने की गलती नहीं करें। आज दोस्तों की शाम की योजना आपकी उपस्थिति के आधार पर होगी, इसलिए सुनिश्चित करें कि आप कैंसिल नहीं करें। अगर आप सिंगल हैं, तो आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने की योजना बनाएंगी जिससे आप कुछ समय से जुड़ी हुई हैं।

एक्टिविटी टिप – बेहतर स्पष्टता के लिए काम के बाद मेडिटेशन करने का प्रयास करें
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – एकाग्र बनी रहें

  • 133
लेखक के बारे में

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection. ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख