खानपान की आदत की वजह से पेट संवेदनशील रह सकता है। ऐसे में खुद दवा लेने से बचें, डॉक्टर से मिलकर सलाह लेना उचित रहेगा। आपको अपने संतुलित आहार को लेकर अनुशासित होने की आवश्यकता है। वहीं शारीरिक गतिविधियों के कारण थकान और पीठ में खिंचाव महसूस हो सकता है। अपनी पीठ को वह आराम दें जो उसे चाहिए। स्वस्थ जीवन शैली आपकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक होनी चाहिए। सुबह हल्का व्यायाम और योग का अभ्यास कर सकती हैं। यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ साथ स्वास्थ्य समस्याओं से दूर रहने में भी मदद करता है। इस बढ़ती गर्मी में खुद की हाइजीन का खास ख्याल रखें।
आज आप समय रहते बहुत से लंबित कार्यों को पूरा कर सकती हैं। नए कार्य की शुरुआत और कार्य में विस्तार करने की सोच रहे लोगों के लिए आज का दिन उचित रहेगा। आज आप अपनी रचनात्मक विचारों को लोगो तक पहुंचा सकती हैं। अतीत में किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी। साथ ही नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को स्पष्टता मिल सकती है। कई लोग व्यवसाय में नए पार्टनरशिप को शुरू करने का सोच सकते हैं। इस बारे में ठीक तरह से सोच विचार कर फैसला लेने की जरूरत है। वहीं कार्य को लेकर अंतिम समय में आपके ऊपर दबाव हो सकता है।
आज तनाव के कारण पारिवारिक जीवन पर ध्यान केंद्रित नहीं रख पाएंगी। परंतु परिवार के सदस्यों की बातों को सुनने और समझने की कोशिश करें। किसी तरह का बहाना बनाना बिल्कुल भी उचित नहीं रहेगा। खुद की बचाव में अतीत की बातों को दोहराने से बचें क्योंकि यह परिस्थिति को और खराब कर सकता है। ऐसे में परिवारिक शांति के लिए उचित फैसला लेना जरूरी है। शाम के समय दोस्तों के साथ संगीत सुनने और बातचीत करने की योजना बना सकती हैं। यह आपके लिए तनाव से एक अच्छा ब्रेक होगा। यदि आप सिंगल हैं, तो आज नए लोगों से मिलने की जगह व्यक्तिगत मामलों पर ध्यान केंद्रित रखने का प्रयास करेंगी।
एक्टिविटी टिप – प्रकृति के बीच समय बिताना आपके लिए उचित रहेगा।
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा भूरा
प्यार के लिए शुभ रंग – सफेद
कर्म टिप – एक समय में एक ही चीज़ पर ध्यान दें।
यह भी पढ़ें: माउंटेन क्लाइंबर्स करना पसंद नहीं है? तो फ्लैट बेली के लिए ट्राई करें ये 5 व्यायाम