मीन राशि के जातकों को स्वस्थ सेहत के लिए जंक फूड से करना होगा परहेज

रोड किनारे जंक फूड के सेवन से परहेज रखना आपके पेट के लिए फायदेमंद रहेगा। स्वच्छ और स्वस्थ भोजन शरीर के लिए अधिक आवश्यक है।
Aaj ka meen rashi ka swasthya rashifal
आज का मीन राशि का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 11 Mar 2022, 00:00 am IST
  • 101

मीन राशि के अनुसार आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे। इसके परिणामस्वरूप आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। वर्तमान समय में बाहर जाकर भोजन करने से बचें। साफ जगह पर भोजन करना आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा। आप अपने कार्य की ओर और ज्यादा समर्पित रह सकती हैं। आज आप अपनी कार्य क्षमता से अधिक समय काम को देने की कोशिश करेंगी। ज्यादा काम की वजह से आप पूरे दिन थका हुआ महसूस कर सकती हैं। इस वक़्त आपको आराम और नींद की अत्यधिक आवश्यकता है। खुदको स्वस्थ रखने के लिए रोजाना व्यायाम का अभ्यास करना उचित रहेगा। पहले के मुताबिक आपके अंदर कई बदलाव आए हैं, इसीलिए आपको धैर्य और शांति से काम लेने की जरूरत है। अधिक तनाव के कारण आपको माइग्रेन की समस्या उत्पन्न हो सकती है। बदलते मौसम के कारण आप सर्दी खांसी जैसी संक्रमण से प्रभावित हो सकती हैं। 

 

दही, बेसन, बटरमिल्क आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहेंगे। तले हुए  भोजन के सेवन से परहेज करना जरूरी है। स्वस्थ संतुलित आहार का सेवन आपके स्ट्रेस को कम कर सकता है। दिन की शुरुआत अगर मीठे से करेंगे तो आप पूरे दिन उत्साहित रह सकते हैं। आपके आत्मविश्वास के कारण आपकी प्रतिभा में वृद्धि होने की संभावना है। घटनाओं से बचने के लिए आपको विचारहीन बातों से दूर रहने की जरूरत पड़ेगी। रोज सुबह उठकर सूर्य नमस्कार करना, आपको मानसिक रूप से संतुलित रहने में मदद करेगा।

 

यह भी पढ़ें:   दिन में 6 बार खाती है दिल्ली की ये सरदारनी, उसके बाद भी है सबसे फिट

  • 101
लेखक के बारे में

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख