ब्लड प्रेशर के मरीजों की सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आज पेट दर्द और सिर दर्द की समस्या से परेशान रहेंगी। ऐसे में जरूरी एहतियात बरतने के साथ-साथ डॉक्टर से मिलकर उचित सलाह लेने की जरूरत है। मेडिटेशन के अभ्यास से आपको बेहतर महसूस करने में मदद मिलेगी। अपनी जीवन शैली में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है। जैसे अपने संतुलित आहार में फाइबर युक्त भोजन को शामिल करने से पेट की समस्याओं से राहत मिलेगी। वहीं पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आप किडनी तथा पेट की अन्य समस्याओं से दूर रह सकती हैं। काम के कारण मील स्किप करने से बचे। नहीं तो आपको पूरे दिन आलस और सुस्ती का अनुभव हो सकता है।
आज आपका कार्य संतुलित रहेगा। वहीं कार्य को जल्दी पूरा करने के लिए अपने संपर्कों का विस्तार कर सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की संभावना है। व्यवसायिक लोग आज वित्तीय मामलों को लेकर थोड़े परेशान रह सकते हैं। हालांकि, आज आपको कंफर्ट जोन से बाहर निकल कर कार्य के लिए नई गतिविधियां करनी पड़ सकती हैं। दिन के दूसरे भाग में कागजी कार्यों को लेकर अधिक व्यस्त रहेंगी। वहीं सहकर्मियों के साथ मनमुटाव से बचें। क्योंकि यह आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकता है।
आज पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा। परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताने की योजना बना सकती है। वहीं भाई बहन के साथ यात्रा पर जा सकती हैं। बेवजह पुरानी बातों पर दोस्तों के साथ बहस करने से बचें। आज आप सामाजिक कार्यों में अधिक व्यस्त रह सकती हैं। ऐसे में क्षमता अनुसार कार्य करने का प्रयास करें। वहीं आप मूड स्विंग्स से परेशान रह सकती हैं। आज आपके पार्टनर अपने दायित्वों में व्यस्त रहेंगे। ऐसे में उन्हें पर्सनल स्पेस देने की कोशिश करें। यदि आप सिंगल हैं, तो आज किसी फैमिली फ्रेंड के साथ डेट पर जा सकती हैं। इस मामले में जल्दबाजी न करें, सोच समझकर और धैर्य के साथ फैसला लेने की जरूरत है।
एक्टिविटी टिप – काम शुरू करने से पहले योग का अभ्यास करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – काला
कर्म टिप – अधिक सावधान रहें।
यह भी पढ़ें: Ramadan 2022 : इफ्तार में इन 6 रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स के साथ खोलें रोज़ा, एनर्जी और हाइड्रेटिंग है रेसिपी