स्वस्थ संतुलित आहार का भोजन मीन राशि के जातकों को शारीरिक रूप से रखेगा स्वस्थ

स्वस्थ संतुलित आहार का सेवन आपको पूरी तरह स्वस्थ रहने में मदद करता है। बाहरी भोजन से परहेज आपके स्वस्थ पेट के लिए अनिवार्य है।
ye hai meen rashi ka aaj ka swasthya rashifal
ये है मीन राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
Tamanna C Published: 22 Mar 2022, 00:00 am IST
  • 100

आज आपका स्वास्थ्य संतुलित रहेगा। आज आप शारीरिक गतिविधियों को दुबारा से शुरू करने का प्रयास करेंगी। वहीं इसपर परिवार और दोस्तों के साथ चर्चा कर सकती हैं। आज अस्वस्थ खानपान की आदतों के कारण पेट की समस्या उत्पन्न हो सकती है। बदलते मौसम को देखते हुए बच्चों के सेहत को लेकर अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है। ऐसा न करने से कई तरह के संक्रमण आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं। आपकी कार्य क्षमता से अधिक कार्य करने की कोशिश, आपकि सेहत को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है।

दिन की शुरुआत में कार्य धीमी गति से आगे बढ़ेगा। इस वजह से आप तनाव ग्रस्त रह सकती हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। आज वित्तीय स्थिति भी काफी गंभीर रहेगी। हालांकि, आज पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा। शाम को परिवार और पार्टनर के साथ संगीत सुनने का प्रोग्राम बना सकती है। वहीं सामाजिक दायित्व आपको व्यस्त कर सकती हैं।

आज अतीत के लोगों से जुड़ने की संभावना है। बीती हुई विवादित बातों पर चर्चा करने से बचें, वरना यह आपको मानसिक रूप से अशांत कर देगा। किसी तरह की गंभीर निर्णय लेने से पहले पूरी तरह सोच विचार कर लें। अपनी रचनात्मकता को बनाए रखें। यदि आप सिंगल है तो, आज सामाजिक कार्यक्रम में आप सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहेंगी।

 

एक्टिविटी टिप – समय अनुसार सोने की कोशिश करें।

कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा

प्यार के लिए शुभ रंग – काला

कर्म टिप – विवेकपूर्ण रहें।

यह भी पढ़ें:  Dysthymia : जानिए क्या है यह मानसिक विकार, जिसमें आपको क्षण भर में गुस्सा आने लगता है

 

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

  • 100
लेखक के बारे में

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection. ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख