स्वस्थ शरीर के लिए रोजाना व्यायाम का अभ्यास करना न भूले मीन राशि के जातक

स्वस्थ संतुलित शरीर के लिए रोजाना व्यायाम करना फायदेमंद रहेगा। इसकी मदद से आप कई तरह की शारीरिक समस्याओं से दूर रह सकती हैं।
ye hai meen rashi ka rashifal
ये है मीन राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
Tamanna C Published: 28 Mar 2022, 00:00 am IST
  • 100

पेट और कमर के निचले हिस्से के कारण स्वास्थ्य संवेदनशील रहेगा। आपको अपनी शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देने के साथ साथ अपनी सहनशक्ति के निर्माण पर भी काम करने की जरूरत है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आप किडनी तथा पेट की अन्य समस्याओं से दूर रह सकती हैं। स्वस्थ भोजन आपको सेहतमंद रहने में मदद करेगा। कम नींद लेने के कारण आपको  स्वास्थ्य समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि रात को जल्दी सोने और सुबह जल्दी उठने की आदत बनाए। यह आपकी सेहत के लिए उचित रहेगा।

आज आपका कार्य संतुलित रहेगा। वहीं कार्य को जल्दी पूरा करने के लिए अपने संपर्कों का विस्तार कर सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की संभावना है। व्यवसायिक लोग पुराने ग्राहकों के कारण थोड़े परेशान रह सकते हैं। हालांकि, आज आपको कंफर्ट जोन से बाहर निकल कर कार्य के लिए नई गतिविधियां करनी पड़ सकती हैं। दिन के दूसरे भाग में कागजी कार्यों को लेकर अधिक व्यस्त रहेंगी। वहीं सहकर्मियों के साथ मनमुटाव से बचें। क्योंकि यह आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है।

पारिवारिक मोर्चे पर, परिवार के साथ संवाद करते समय अधिक शांति और धैर्य से काम लेने की जरूरत है। बेवजह पुरानी बातों पर बहस करने से खुदको रोकें। आज आप सामाजिक कार्यों में अधिक व्यस्त रह सकती हैं। ऐसे में क्षमता अनुसार कार्य करने का प्रयास करें। अपने पुराने दोस्तों के साथ बाहर जाने की योजना बनाना आपके मूड के लिए उचित रहेगा। आज आपके पार्टनर अपने दायित्वों में व्यस्त रहेंगे। यदि आप सिंगल हैं, तो आज किसी फैमिली फ्रेंड के साथ डेट पर जा सकती हैं। इस मामले में जल्दबाजी न करें, सोच समझकर और धैर्य के साथ फैसला लेने की जरूरत है।

एक्टिविटी टिप – अपने विचारों को लेकर स्पष्ट रहें।

कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा नीला

प्यार के लिए लकी रंग – समुद्री हरा

कर्म युक्ति – बेवजह की बातों पर ध्यान न दें।

यह भी पढ़ें:  इस वीकेंड बनाएं भरवां परवल की सब्जी, वेट लॉस और डायबिटीज में भी है फायदेमंद

 

 

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

  • 100
लेखक के बारे में

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection. ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख