धनु राशि के जातकों के लिए संतुलित आहार का सेवन है अनिवार्य

संतुलित आहार का सेवन आपके शरीर को पोषक तत्वों से युक्त रखता है। इसे अनदेखा करना आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रषित कर सकता है।
ये है धनुराशि राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 2 Mar 2022, 00:00 am IST
  • 100

स्वास्थ्य राशिफल के हिसाब से आज का दिन धनु राशि के जातकों के अनुकूल रहेगा। राशि के बारहवें भाव में केतु के प्रभाव के कारण आपको मानसिक तनाव हो सकता है। इसके परिणामस्वरूप आपको काम नींद आना, पैर में दर्द या आंखों में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बृहस्पति आज शनि के साथ दूसरा घर में विराजमान रह सकता है, इसे ज्योतिषज्ञ में, प्रतिकूल माना जाता है।

इसका सीधा असर आपके रहन-सहन और खान-पान पर पैड सकता है। वहीं संतुलित आहार का सेवन न करने से आपके शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। ऐसा होने से आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आपको मोटापे और दांतों में दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है। दांतों की समस्या के लिए आपको दांत चिकित्सक से सलाह लेने की आवश्यकता है।

दैनिक स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार, आपको बुखार, फोड़े, फुंसी इत्यादी होने की संभावना है। मौसमी बदलाव के कारण आपको सर्दी, खांसी या फेफड़ों की समस्या हो सकती है। वहीं आपको शुद्ध हवा और पानी सेवन करने की आवश्यकता है। क्योंकि यह दो तत्व स्वस्थ रखने के लिए अनिवार्य है। मोटापे से बचने के लिए रोजाना दौड़ने या जॉगिंग की शुरुआत स्वास्थ्य के लिए बेहतर रहेगी।

यह भी पढ़े :कोख में भी हो सकता है ये मस्तिष्क संंबंधी विकार, जिसने माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला के बेटे की ली जान

  • 100
लेखक के बारे में

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख