स्वस्थ सेहत के लिए धनु राशि वालों को देनी होगी स्वास्थ्य को प्रथम प्राथमिकता

खुद को सेहतमंद रखने के लिए स्वास्थ्य को प्रथम प्राथमिकता देना अनिवार्य है। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीज संतुलित आहार और रोजाना व्यायाम की मदद से स्वास्थ्य को संतुलित रख सकते हैं।
Ye hai dhanu rashi ka aaj ka swasthya rashifal
ये है धनुराशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 27 Feb 2022, 00:00 am IST
  • 100

आप गले के इन्फेक्शन और मानसिक तनाव से परेशान रह सकते हैं। कई तरह के विचारों के मन में चलने के कारण आपको नींद की समस्या हो सकती हैं। आज आप सर दर्द और माइग्रेन की समस्या से ग्रसित रह सकते हैं। मेडिटेशन की मदद से अपने दिमाग को शांत करके रात को अच्छी नींद ले सकते हैं। दिन के अंत तक स्वास्थ्य ठीक न होने पर अपने नजदीकी डॉक्टर से मिलकर सलाह लेना उचित रहेगा। 

मेडिटेशन, अच्छी नींद और कुछ समय खुले वातावरण में बिता कर आप नकारात्मक विचारों को मन से निकाल सकते हैं। संतुलित आहार और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन आपके स्वास्थ्य को संतुलित रखेगा। बासी खाने की जगह घर पर बना खाना आपको सेहतमंद रहने में मदद करेगा। दाल, चावल और रोटी का साधारण भोजन आपके सेहत के लिए उचित रहेगा। जंक फूड के सेवन को किसी भी हाल में नजरअंदाज करें। 

खुदको पूरी तरह गतिहीन रखने के कारण आपको पैर और कमर में दर्द की समस्या उतपन्न हो सकती है। रनिंग और जॉगिंग के अभ्यास से आप इस समस्या को ठीक कर सकते हैं। दूध आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा। किसी तरह के अचार और चटनी जैसी चीजों से आपको दूर रहने की आवश्यकता है। विनेगर युक्त भोजन को अनदेखा करें। बेसन और चना दाल को मिलाकर खाना उचित रहेगा। अगर मुमकिन हो तो आपको सोने के गिलास में पानी पीना चाहिए।

यह भी पढ़े :बदलते मौसम में ट्राई कीजिए मेरी मम्मी की हेल्दी बादाम-केसर ठंडाई रेसिपी

  • 100
लेखक के बारे में

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख