संतुलित आहार में पौष्टिक तत्वों का सेवन धनु राशि के जातकों को रखेगा स्वस्थ

पौष्टिक तत्वों का सेवन करने से आप अपने सेहत को संतुलित रख सकते हैं। स्वस्थ शरीर आपके कठिन कार्यों को आसान कर देता है।
dhanu raashi ka raashifal
ये है धनुराशि राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 7 Mar 2022, 00:00 am IST
  • 100

धनु राशि के लोग मजबूत व्यक्तित्व के साथ पैदा होते हैं। आपको आमतौर पर कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं होती है, लेकिन आपकी अत्यधिक शराब पीने की आदत के कारण आपको लीवर की समस्या हो सकती है। आपको अत्यधिक शराब पीने के साथ-साथ जंक और तले हुए पदार्थों के सेवन से दूर रहना चाहिए। आप अपनी जांघों, पेट, और कूल्हे में समस्याओं का अनुभव कर सकते हैं। ब्लड प्रेशर की समस्या लीवर की समस्या के कारण उत्तपन हो सकती है। 

 

धनु राशि के जातक समुद्री भोजन के अधिक शौकीन होते हैं। समुद्री भोजन से जुड़ी चीजें आपको आसानी से आकर्षित कर सकती हैं। नमकीन भोजन, जैसे कि शेलफिश। आज आप किसी बड़े हादसे में शामिल हो सकते है। कोशिश करें कि शाकाहारी खाना ही खाएं। ओट्स, केला और जौ जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना सेहत के लिए उचित रहेगा। आप एक बेचैन आत्मा है। आप खुदपर बेमतलब में दबाव डालते हैं, जिसके कारण आपके अधिक तनाव में होने की संभावना है। उतावलेपन या आक्रामक तरीके से काम करने से बचें। आपको रात में पर्याप्त आराम करने की जरूरत है। आपको मांसपेशियों में खिंचाव का अनुभव हो सकता है, जो आपको और अधिक परेशान करेगा।  आपको रक्त अशुद्धता की समस्या हो सकती है, दुर्घटनाओं के कारण आपको मामूली घाव और चोट लग सकती है।

 

यह भी पढ़ें:  अपने शरीर और दिमाग को संतुलित करना है, तो आयुर्वेद के ये 3 तरीके आ सकते हैं आपके काम

  • 100
लेखक के बारे में

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख