धनु राशि के जातकों को स्वास्थ्य को देनी होगी प्रथम प्राथमिकता

आपका अस्वस्थ शरीर आपके सभी अन्य कार्यों को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में अपनी सेहत को प्रथम प्राथमिकता देनी चाहिए।
ये है धनुराशि राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 9 Mar 2022, 00:00 am IST
  • 100

आज धनु राशि के जातकों का स्वास्थ्य शानदार रहेगा। नियमित रूप से व्यायाम का अभ्यास और अच्छा खाना आपको स्वस्थ रहने में मदद कर सकता है। आप डिहाइड्रेशन के कारण परेशान रह सकती हैं। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की कोशिश करें, ऐसा करने से आप हाइड्रेटेड रह सकती हैं। धनु राशि पर शनि के प्रभाव के कारण, आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको श्वसन संक्रमण जैसे सर्दी या फ्लू से परेशानी हो सकती है। विटामिन सी युक्त भोजन का सेवन करने से आपको कोई भी बीमारी गंभीर रूप से प्रभावित नहीं कर पाएंगी। 

 

परिवार के किसी शख्स की अस्वस्थ होने की संभावना है, ऐसे में आपको उनके स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरूरत पड़ेगी। ऊर्जा के स्तर की बात करें तो आज आप जल्दी थकान महसूस कर सकती हैं। यह संभव है की आज आपको कोई भी प्रतिक्रिया आसानी से प्रभावित कर सकती है। इसलिए आज के दिन आपको उच्च-तनाव वाली गतिविधियों में शामिल होने से बचने की जरूरत है। अपनी खोई हुई ऊर्जा के लिए अपने आहार में कुछ बदलाव लाने की कोशिश करें। आपका स्वास्थ्य आपकी प्राथमिकता सूची में सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण होना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें:  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: महिलाओं को अपने प्रजनन स्वास्थ्य के बारे में जाननी चाहिए ये 6 जरूरी बातें

  • 100
लेखक के बारे में

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख