पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर खुदको हाइड्रेटेड रखें वृश्चिक राशि की महिलाएं

बढ़ती गर्मी को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की आवश्यकता है। ऐसा न करने पर आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
vrischik raashi ka helth horoscope
ये है वृश्चिक राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
Tamanna C Published: 4 Apr 2022, 00:00 am IST
  • 100

स्वास्थ्य समस्यायों के कारण आज आप थोड़ी परेशान रह सकती हैं। अधिक समय तक स्क्रीन के सामने कार्य करने से आपको दृष्टि की समस्या हो सकती है। वहीं अपनी नींद के पैटर्न में सुधार करने की कोशिश करें। स्वस्थ शरीर के लिए मिल स्कीप करने से बचें। अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रांग करने के लिए शारीरिक गतिविधियों में भाग लेना उचित रहेगा। अधिक तैलीय और मसालेदार भोजन का सेवन आपको पेट संबंधी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में स्वस्थ संतुलित आहार का सेवन आपको इन समस्याओं से दूर रहने में मदद करेगा।

कार्य के मोर्चे पर आज काम संतुलित रहेगा। लेकिन आज आपको दूसरों की समस्यायों में घसीटा जा सकता है। दिन के दूसरे भाग तक चीजें के व्यवस्थित होने की संभावना है। अपनी शारीरिक सीमाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य करें। लंबित कार्यों की वजह से कार्य धीमी गति से आगे बढ़ेगा। ऐसे में चिंतित होने की जगह कार्य पर ध्यान केंद्रित रखना ज्यादा जरूरी है।

परिवारिक मुद्दों पर परिवार के सदस्यों से बातचीत करती रहें। यह आपके आपसी संबंधों के लिए उचित रहेगा। वहीं पार्टनर के साथ कई सामाजिक योजनाओं का हिस्सा बन सकती हैं। दोस्तों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। ऐसा करने से बचें अन्यथा यह बाद में आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। वहीं आज पार्टनर के साथ कार्य में विस्तार करने पर चर्चा कर सकती हैं। साथ ही आपका सामाजिक जीवन पीछे रह जाएगा। यदि आप सिंगल हैं, तो आज आप सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहेंगी।

एक्टिविटी टिप – सोने से पहले कुछ पढ़ने का प्रयास करें।

कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी

प्यार के लिए लकी रंग – गहरा हरा

कर्म टिप – अपनी तुलना दूसरों से न करें।

यह भी पढ़ें:   डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है काले चने का पानी, जानिए कैसे करना है सेवन

  • 100
लेखक के बारे में

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection. ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख