पेट और ब्लड प्रेशर संबंधित समस्याओं के कारण स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने की जरूरत है। समय अनुसार दवाइयां लेने की जरूरत है। आज भारी शारीरिक गतिविधियों को करने से बचें। दिन के दूसरे भाग में आंखों के संवेदनशील होने की संभावना है, साथ ही आप अत्यधिक थकान महसूस कर सकती हैं। अपनी आंखों को थोड़ा आराम देने की कोशिश करें। जंक फूड के सेवन से परहेज रखें। क्योंकि यह पेट की समस्याओं से ग्रसित कर सकता है।
आज आपका कार्य संतुलित रहेगा। वहीं कुछ लोग नए काम की शुरुआत करने का सोच सकते हैं। कई लोग आपके साथ कार्य करने के लिए उत्साहित रहेंगे जो आपको सही निर्णय लेने की शक्ति देगा। वही इस बात से बहुत ज्यादा प्रसन्न रह सकती हैं। दिन के दूसरे भाग में कई कारणों से बैठकों में देरी हो सकती है। हालांकि, शाम तक इन परिस्थितियों में सुधार हो सकता है। सहकर्मियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए उनके कार्य की प्रसंसा करें। ऐसा करने से वह कार्य मे और ज्यादा तेजी लाएंगे। उनके विचारों और सुझाव को भी सुनने का प्रयास करें।
परिवारिक जीवन संतुलित रहेगा। वहीं परिवार के किसी सदस्य की ओर से सकारात्मक समाचार सुनने को मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी जरूरत हो सकती है उनके साथ खड़े रहने का प्रयास करें। उनकी परेशानियों को सुलझाने के लिए उचित सलाह देने की कोशिश करें। पार्टनर अपने काम के दायित्वों में व्यस्त रहेंगे। इसीलिए आज सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने और दोस्तों के साथ बाहर जाने के लिए आपके पास पर्याप्त समय रहेगा। यदि आप सिंगल हैं तो परिवार के सदस्यों की ओर से शादी का प्रस्ताव आ सकता है। ऐसे मामलों में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न ले।
एक्टिविटी टिप – मेडिटेशन का अभ्यास करने से मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – बेज और भूरा
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – विश्वास के मुद्दों को संतुलित रखें।
यह भी पढ़ें: जानिए कुछ 5 हेल्दी फूड्स के बारे में जो आपको मोटा नहीं होने देंगे