ठंडे का सेवन करने का परहेज करें वृश्चिक राशि के जातक

बर्फ या कुछ भी ठंडे का सेवन करने का परहेज करें अन्यथा बदलते मौसम के कारण आपको कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है।
Aaj ka vrishchik rahi ka rashifal
आज का वृश्चिक राशि का राशिफल।
Tamanna C Published: 8 Jul 2022, 00:08 am IST
  • 132

अपनी व्यस्त दिनचर्या के कारण जिन स्वास्थ्य समस्याओं को आप नजरअंदाज कर रही हैं, अब उनका समाधान करने की आवश्यकता हो सकती है। छाती और गले से जुड़ी समस्याओं के कारण नींद की कमी होने की संभावना है। इसका कारण मौसम में बदलाव भी हो सकता है। अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज नही करें, अन्यथा आपका स्वास्थ्य ज्यादा खराब हो सकता है। अपनी व्यस्त दिनचर्या के बीच आपको डॉक्टर के पास जाने की आवश्यकता हो सकती है। साथ ही मेडिटेशन करना शुरू करना होगा। बर्फ या कुछ भी ठंडे का सेवन करने का परहेज करें।

लोगों के अलग-अलग विचार होने के कारण काम कंफ्यूजन वाला हो सकता है। सीनियर्स के साथ विचारों को लेकर मतभेद हो सकता है। आपको चीजों को अपने तरीके से करने के बजाय चीजों को उनके नजरिए से देखने की कोशिश करनी होगी। मतभेदों को आलोचना नही माने न अन्यथा आप उनके साथ गलत व्यवहार कर सकती हैं। सहकर्मियों के किसी अन्य काम में व्यस्त होने के कारण आप पर अधूरे कार्यो को अकेले पूरा करने का दबाव बन सकता है। दिन के दूसरे भाग में निर्धारित मीटिंग में देरी हो सकती है। कल का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है।

परिवार के सदस्यों के बीच गलतफहमी के चलते पारिवारिक तनाव बना रहेगा। साथ ही पहले कही गई कुछ बातों के कारण आप भी घसीटी जा सकती हैं। सच बोलने की कोशिश में लोगों को ठेस नही पहुचाएं। परिवार का कोई बड़ा सदस्य आपसे माफी मांग सकता है। जो कुछ हुआ उसकी जिम्मेदारियां लेकर चीजों को बेहतर करने की कोशिध कर सकता है। पार्टनर के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। आप उनका ध्यान रख पाएंगी। उनके अकेले समय बिताने और कुछ देर आराम करने की इच्छा हो सकती है। सामाजिक जीवन स्थिर रहेगा लेकिन आप सोने से पहले कुछ काम खत्म करने के लिए इसे देर रात तक करने से बचेंगी। अगर आप सिंगल हैं, तो आपको किसी दोस्त या दूर के रिश्तेदार से कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। लेकिन व्यक्ति के बारे में ज्यादा जानने के लिए घुलने मिलने की कोशिश करें।

ऐक्टिविटी टिप – अपनी क्रिटिव एनर्जी को कार्यो में लगाएं।
कार्य के लिए शुभ रंग – बेज
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
कर्म टिप – अपने फैसलों पर भरोसा रखें

यह भी पढ़े – अर्ली एजिंग संकेतों से बचाने के लिए मेरी मम्मी के पास हैं हल्दी-बेसन के ये 2 DIY फेस पैक 

  • 132
लेखक के बारे में

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection. ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख