एक अच्छी नींद आपको फिर से तरोताजा करने में मददगार हो सकती है

विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ आपको सेहतमंद रखने में मददगार हो सकते हैं। जिससे आप लगातार महसूस होने वाली थकान से भी बची रह सकती हैं।
Ye hai vrishchik rashi ka aaj ka pyaar rashifal
ये है वृश्चिक राशि का आज का प्यार राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 17 Feb 2022, 00:00 am IST
  • 100

वृश्चिक राशि के अनुसार आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आते रहेगा। आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। वर्तमान समय में बाहर जाकर भोजन करने से बचें। साफ जगह पर भोजन करना आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा। आप अपने कार्य को लेकर और ज्यादा समर्पित हो सकते हैं। आप अपनी कार्य क्षमता से अधिक समय काम को देने की कोशिश करेंगे। ज्यादा काम की वजह से आप पूरे दिन थका हुआ महसूस कर सकते हैं। इस वक़्त आपको आराम और नींद की अत्यधिक जरूरत पड़ेगी। बाद में आपको ऊर्जा की अनुभूति हो सकती है।
खुदको स्वस्थ रखने के लिए रोजाना व्यायाम का अभ्यास कर सकते हैं।

अपने भावनाओं का खास ध्यान रखें। सुबह की सैर आपके शारीरिक समस्याओं को दूर कर सकती है। साथ ही मांसपेशियों को कोमल और स्वस्थ रहने में मदद करेगी। योग आपकी शारीरिक और मानसिक समस्याओं को नियंत्रित कर सकता है। परिवार और मित्रों के साथ आपके संबंध गहरे हो सकते हैं। आपके भाई-बहन अचानक से अधिक प्रबल और डिमांडिंग हो सकते हैं। इस तरह चिंतन करते रहने से आपकी प्रतिदिन की दिनचर्या पर असर पड़ सकता है। आपको मुश्किल वक्त में धैर्य से काम लेना होगा। वरना आपको स्ट्रेस और एंग्जायटी की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

बेवजह खुद पर अत्यधिक दबाव न डालें। एवोकाडो, शहद, शिमला मिर्च, और विटामिन सी युक्त पदार्थों के सेवन से आपका स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है। वृश्चिक राशि वाले बच्चों के माता पिता को उनके खान पान पर खास ध्यान देने की जरूरत है।

सारांश – आज आप अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं। अपने काम से एक दिन की छुट्टी लेना आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा। आपकी मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द रह सकता है। स्ट्रेस न लें और रोजाना विटामिन सी युक्त भोजन का सेवन करें।

यह भी पढ़ें : आधी रात में फूलने लगती है सांस? कहीं ये किसी गंभीर बीमरी का संकेत तो नहीं?

  • 100
लेखक के बारे में

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख