वृषभ राशि के जातक स्वस्थ सेहत के लिए कर सकते हैं प्राणायाम का अभ्यास

प्राणायाम, योग और व्यायाम के अभ्यास से आप अपने मानसिक शारीरिक और आंतरिक स्वास्थ्य को संतुलित रख सकते हैं। दिमाग को शांत रखने के लिए मेडिटेशन का अभ्यास करना उचित रहेगा।
vrishab raashi ka rahifal
ये है वृषभ राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 3 Mar 2022, 00:00 am IST
  • 100

स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार, स्वस्थ सेहत के साथ आप अपने जीवन का पूरा आनंद ले सकते हैं। आज वृषभ राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। आज के राशिफल के हिसाब से आपका स्वास्थ्य नाजुक रह सकता है। हालाँकि, आप अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य के लिए कुछ समय निकालना आपको सेहतमंद रहने में मदद कर सकता है। दिन के मध्य में आपके कार्यभार में वृद्धि होने की संभावना है, जिसके कारण आप थकावट महसूस कर सकते हैं। इस समय प्राणायाम का अभ्यास आपके सेहत के लिए अत्यधिक लाभदायक रहेगा। 

इस समय बेवजह के कार्यों पर ध्यान केंद्रित न करके, उन कार्यों पर करने की जरूरत है जो आपके लिए आवश्यक है। अपने व्यक्तिगत और व्यापारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना, स्वस्थ रहने के लिए अधिक अनिवार्य है। नियमित रूप से योग का अभ्यास आपके मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखेगा। शुरुआती दिनों में अत्यधिक व्यस्त रहने के कारण, आप सेहत के प्रति लापरवाह हो गए थे, इसकी वजह से आपके शरीर में ऊर्जा की कमी हो सकती है।

आपके स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए आपको अधिक आराम करने की जरूरत है। आज के दिन आपको अपनी नींद को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है। आपको रात को घूमना फिरना पसंद है, लेकिन इस समय अपको दिनचर्या में बदलाव लाना जरूरी है। क्या आपको सुबह जल्दी उठने के लिए कुछ प्रेरणा चाहिए? जल्दी सोने के लिए स्लीप स्प्रे का उपयोग कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : दूध-मक्खन से लेकर रंगीन सेब-शिमला मिर्च तक, कहीं आपके घर भी तो नहीं आ रहे ये गंभीर स्वास्थ्य जोखिम

  • 100
लेखक के बारे में

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख