वृषभ राशि के जातको का सकारात्मक विचार स्वस्थ रहने में करेगा उनकी मदद

सकारात्मक विचार मानसिक तनाव को कम करने में मदद करता है। यह आपके आंतरिक, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर कर सकता है।
vrishabh raashi ka aajka raashifal
ये है वृषभ राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Updated: 28 Feb 2022, 02:03 am IST
  • 102

वृषभ राशि पर शुक्र के प्रभाव से आपके गर्दन, कान, गला और नीचले जबड़े में परेशानी हो सकती हैं। आपको वजन बढ़ने और गले में इन्फेक्शन जैसी समस्याएं आ सकती हैं। कम मीठा और फैटी फ़ूड के सेवन से आप इन समस्याओं को दूर रख सकते हैं। 

योग और मैडिटेशन की मदद से अपने शरीर के नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकाल सकते हैं। आप अपने शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर अधिक चिंतन रह सकते हैं। माता पिता को अपने बच्चों के प्रति अधिक ध्यान देने की जरूरत है। तले हुए भोजन के जगह पोषक तत्वों और घर के बने भोजन के सेवन कि आवश्यकता है। मूंग के  दाल का सेवन पेट के लिए उचित रहेगा। 

आपको किसी तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्या से परेशानी नही होगी। आप मानसिक रूप से तनाव में रहेंगे। इसके कारण आपको इंसोम्निया, पैर दर्द और आंखों की समस्या हो सकती है। अपने जीवन के तरीकों और खान पान को लेकर सचेत होने की जरूरत है। पोषक तत्वों के सेवन से खुदको रख सकते है स्वस्थ। खुदपर ध्यान न देने से आपको बुखार, फोड़ा और चोट जैसी समस्याएं उतपन्न हो सकती हैं।

सभी भविष्यवाणियां : शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं।

यह भी पढ़ें: हमारे पास एक्सपर्ट के सुझाए टिप्स हैं, जो नॉर्मल रुटीन में भी आपकी बोरियत दूर कर सकते हैं

  • 102
लेखक के बारे में

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख