संतुलित आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन कन्या राशि के जातकों को रखेगा स्वस्थ

संतुलित आहार में ताजे फल और हरी पत्तेदार सब्जियों के सेवन से आप शारीरिक तथा मानसिक रूप से संतुलित रह सकती हैं। रोजाना मेडिटेशन के अभ्यास से अपनी आत्म क्षमता को बढ़ा सकती हैं।
ye hai kanya rashi ka rashifal
ये है कन्या राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
Tamanna C Published: 16 Mar 2022, 00:00 am IST
  • 100

स्वस्थ रहने के लिए सेहत के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखने का प्रयास करें। शारीरिक गतिविधियों को अपने स्वस्थ दिनचर्या में शामिल करें। वहीं कंधे और घुटनों की समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। आज आप काम मे अधिक व्यस्त रहेंगी। वहीं आपका काम सहकर्मियों के बीच चर्चा का विषय बना रहेगा। मौसमी बदलाव के कारण आपको खांसी सर्दी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। जंग फूड, तेल या बहुत अधिक चीनी के पदार्थों से परहेज रखना स्वास्थ्य के लिए उचित रहेगा। आज आप अप्रत्याशित दर्द से परेशान रह सकती हैं। आज अपने बच्चों के सेहत पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। आपका व्यवहार उनके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। आपको अपने संतुलित आहार और दिनचर्या के लिए समय निकलने की जरूरत है। आपको अपने भोजन के साथ-साथ छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं पर भी गौर करने की जरूरत है।

 

आपको एक अच्छी वाचक होने के साथ साथ बेहतर श्रोता बनने की भी जरूरत है। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव होने की संभावना है। जिसके कारण आपको पूरे दिन एक्टिव रहने में मदद मिलेगी। तंदुरुस्त रहने के लिए जंक फूड के सेवन से परहेज रखने की जरूरत है। स्वस्थ रहने के लिए रोजाना साधारण व्यायाम का अभ्यास कर सकती हैं।आज आपका सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है। वहीं यात्रा पर जाने की योजनाएं बना सकती हैं। यदि आप सिंगल हैं, तो आज आप किसी के साथ डेट पर जा सकती है। 

गतिविधि युक्ति – शारीरिक गतिविधियों के लिए समय निकालें।

काम के लिए शुभ रंग – मौवे

प्यार के लिए लकी रंग – पेस्टल ग्रीन

कर्म युक्ति – स्वयं के प्रति कोमल रहें।

 

यह भी पढ़ें:  डाइटिंग पर हों या लैक्टोस इंटोलरेंस? ये 4 प्रकार के दूध आपको हमेशा रखेंगे सेहतमंद

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
  • 100
लेखक के बारे में

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection. ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख