स्वच्छ संतुलित भोजन कन्या राशि के जातको को रखेगा स्वस्थ

संतुलित आहार आपको कई तरह की गंभीर बीमारियों से दूर रखता है। योग और मेडिटेशन का अभ्यास आपको मानसिक तौर पर शांत रख सकता है।
ye hai kanya raashi ka swaasthy raashifal
ये है कन्या राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 7 Mar 2022, 00:00 am IST
  • 100

कन्या राशि के जातक आज पेट और अपच की समस्या से परेशान रह सकते हैं। आपकी मुख्य स्वास्थ्य चिंताएं आपकी आंतें और पेट होंगी। स्वस्थ रहने के लिए किया गया गलत प्रयास आपको बुरी तरह से अस्वस्थ कर सकता है। आप संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाते हैं। आंत, अपच और अन्य समस्याएं आपको गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती हैं। यह सभी समस्याएं मिलकर आपके तनाव का कारण बन सकती हैं।

 

घबराहट और बेचैनी आपके नींद में खलल डाल सकती है। अपने जीवन के हर पहलू को नियंत्रित करने का प्रयास न करें। क्षमता से अधिक कार्य करने की कोशिश न करें, ऐसा करने से आपकी रातों की नींद उड़ सकती है।  इससे आपके काम का बोझ बढ़ेगा और आप तनाव में रहेंगे। परिस्थितियों को देखते हुए आपको काम से ब्रेक लेने की आवश्यकता है। कन्या राशि के जातकों का निराशावादी रवैया होता है। यह उन्हें कर्कश और चिड़चिड़ा बनाता है। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। मुश्किल परिस्थितियों से निपटने के लिए आपको धैर्य और शांति से काम लेने की जरूरत है।

 

अपने विचारों और पाचन तंत्र पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। क्योंकि यह आपके परेशानी का कारण बन सकती है। याद रखें कि जो भी हो रहा है उस पर आप नियंत्रण नहीं पा सकते इसलिए चिंता करने से आपको कुछ भी बदलने में मदद नहीं मिलेगी। खुद को व्यक्तिगत रुप से उभार कर आप स्वस्थ रह सकते है।

 

यह भी पढ़ें:  Safe abortion : गर्भपात के बारे में कुछ जरूरी बातें, जो हर स्त्री को जाननी चाहिए

  • 100
लेखक के बारे में

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख