Hickey : प्यार के निशान शर्मिंदा कर रहे हैं? तो इन 5 तरीकों से छुपाएं लव बाइट्स

लव बाइट जिसे हिक्की भी कहा जाता है, त्वचा पर तेज किस करने या त्वचा को सक करने के कारण होती है। लेकिन इस हिक्की को छुपाना बड़ा चैलेंज हो जाता है तो चलिए जानते है इसे छुपाने के कुछ उपाय
lovebytes ko kaise chupayen
हिक्की को छुपाने का सबसे आसान और सरल तरीका है कि आप ऐसे कपड़े पहनें जो शरीर को कवर कर लें। चित्र- अडोबी स्टॉक
संध्या सिंह Updated: 24 Apr 2023, 14:50 pm IST
  • 145

हिक्की या लव बाइट किसी इंटेंस सेक्स सेशन या हैंगआउट की मीठी याद हो सकती है। हालांकि इसका पता आपको उस वक्त नहीं चलता, पर बाद में गहरे लाल रंग के ये निशान आपके लिए संकोच या शर्मींदगी का कारण बन सकते हैं। खासतौर से तब जब अगली सुबह या अगले दिन आपको ऑफिस जाना हो। दोस्तों या कलीग्स के बीच ये लव बाइट आपको संकोच महसूस न करवाएं इसके लिए इन्हें ठीक से कवर करना या छुपाना जरूरी है। पर हर बार फाउंडेशन की एक्स्ट्रा लेयर इसके लिए काम नहीं कर सकती। हेल्थ शॉट्स पर यहां हैं 5 ऐसे सुपर इफेक्टिव उपाय जो लव बाइट को छुपाने (How to hide hickey) में आपकी मदद कर सकते हैं।

जब भी आप अपने पार्टनर के साथ मेकआउट करने है या एक इंटेंस सेक्स सेशन होता है तो हिक्की बहुत ही आम है। ये आपको बहुत अच्छा भी महसूस करा सकती है, लेकिन कभी-कभी दूसरों के सामने इस लेकर जाना आपको थोड़ा शर्मिंदा भी कर सकता है। हिक्की आमतौर पर दर्दनाक नहीं होते हैं। मगर आपके कार्यस्थल पर या यदि आप माता-पिता से मिल रहे हैं, तो यह चिंता का कारण हो सकता है।

lips pr hickey ke liye kya karein
जब लव बाइट गाल पर या होंठों के बिल्कुल पास हो, तो उसे कपड़ों से छुपाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। चित्र- अडोबी सटॉक

आपको ये बहुत अच्छा लग सकता है, लेकिन शायद दूसरों को लिए ये उतना सहज न हो। यदि आपने भी अपने पार्टनर के साथ एक अच्छा टाइम स्पेंड किया है और आपको भी ये हिक्की मिली हो तो हम आज आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे है जिसकी मदद से आप आपनी हिक्की को छुपा सकते है।

यहां जानिए हिक्की या लव बाइट को छुपाने के 5 प्रभावी उपाय (How to hide hickey)

1 ऐसे कपड़े पहनें, जाे उसे कवर कर लें (Cover with cloths)

हिक्की को छुपाने का सबसे आसान और सरल तरीका है कि आप ऐसे कपड़े पहनें जो शरीर के उस हिस्से को कवर कर लें जहां पर लव बाइट है। अगर आपकी गर्दन में लव बाइट है, तो आप टर्टल नैक या स्कार्फ ले सकती हैं। अगर आपके छाती या कंधों पर हिक्की है तो आप ऊंची नेकलाइन वाले टॉप, ब्लाउज या शर्ट पहन सकती हैं। हिक्की आपके कंधों या बाहों पर है तो लंबी बाजू की शर्ट या कोई जैकेट पहनें। ऐसे कपड़ों का चुनाव करें जो अवसर के अनुरूप हो और आपकी हिक्की को भी छिपा सकें।

ये भी पढ़े- झुर्रियों और फाइन लाइंस से भी छुटकारा दिलाता है खरबूजा, जानिए गर्मियों के इस खास फल के 5 फायदे

2 ठंडी चीज से सेकें या चम्मच से दबाएं (Cold compress or cold spoon)

हिक्की को खत्म करने के लिए आप किसी ठंडी चीज से इसे दबा सकती हैं। अगर हिक्की अभी ताज़ा है तो ठंडी चम्मच इस पर काम कर सकती है। इसके लिए एक चम्मच को फ्रिज में ठंडा होने दें। जब चम्मच अच्छी तरह ठंडी हो जाए, तो इसे हिक्की प्रभावित क्षेत्र पर लगा कर दबाएं।

इससे आप थोड़ा असहज महसूस कर सकती हैं। ठंडक मिलने से त्वचा में वाहिकाओं से ब्लड के रिसने को कम करने में मदद मिलेगी। सूजन को कम करने के लिए इस प्रक्रिया को पूरे दिन में कई बार कर सकती है।

3 हिक्की पर अर्निका क्रीम लगाएं (Apply arnica cream)

अर्निका एक फूलों से बनी जड़ी-बूटी है, जिसका उपयोग वर्षों से खरोंच लगने या कटने-फटने के लिए किया जाता रहा है। अर्निका में हेलेनालिन में एक मुख्य घटक होता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेंटरी गुण होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। चोट या हिक्की के निशान के कम होने तक हर दिन एक बार आर्निका क्रीम जरूर लगाएं।

ये घरेलु उपाय आपकी हिचकियों से राहत पाने में मदद करेंगे। चित्र-शटरस्टॉक।

4 मेकअप से हिक्की को छुपाएं (Apply concealer makeup)

जब लव बाइट गाल पर या होंठों के बिल्कुल पास हो, तो उसे कपड़ों से छुपाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। हालांकि फेस मास्क पहनकर आप चेहरे के कुछ हिस्से को छुपा सकती हैं। पर शेष हिस्से के लिए आपको मेकअप की मदद लेनी होगी। इस उपाय को आप तब भी आजमा सकती हैं, जब आपको कोई रिविलिंग ड्रेस पहननी है या किसी पार्टी में जाना हो।

कंसीलर जिससे आपके डार्क सर्कल को हाइड करती हैं, उसे अपनी हिक्की को छुपाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आप एक फुल कवरेज का फाउंडेशन भी इस्तेमाल कर सकती हैं। बस आपको इसे अपनी हिक्की पर लगाना है और एक नम स्पंज की सहायता से इसे ब्लेंड करना है। उसके बाद फेस पाउडर से इसे सेट करें।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

5 बर्फ का प्रयोग करें (Use ice)

भले ही आप इस पर यकीन न करें, लेकिन गो-टू रिमूवल मेथड के रूप में लव बाइट पर बर्फ बहुत अच्छा काम कर सकती है। वास्तव में इंटेंस किस करने या दांत लगने से त्वचा के नीचे की रक्त वाहिकाएं टूट जाती हैं। जिससे त्वचा के ऊपर गहरा लाल, नीला या बैंगनी निशान बन जाता है।

इन फैली हुई रक्त वाहिकाओं को संकुचित करने के लिए बर्फ का उपयोग बेहतरीन है। जितना जल्दी आप हिक्की पर बर्फ का इस्तेमाल करेंगी उनके हल्के होने की संभावना और बढ़ जाएगी। इसके लिए बर्फ को किसी कपड़े में लपेटकर इस्तेमाल करें। सीधे त्वचा पर बर्फ लगाने से स्किन बर्न हो सकता है। और आप ऐसा तो नहीं चाहेंगी न!

तो ऊपर बताइए इन 5 टिप्स के साथ लव बाइट छुपाएं और अपनी लव लाइफ को एन्जॉय करें। हैप्पी हिक्की!

ये भी पढ़े-Summer Cold : तेज़ गर्मी में भी हो सकता है सर्दी जैसा जुकाम, जानिए क्या है समर कोल्ड और आप इससे कैसे बच सकते हैं

  • 145
लेखक के बारे में

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख