गर्मियों में बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल, जानिए आप इसे कैसे कंट्रोल कर सकते हैं

गर्म और उमस वाला यह मौसम आपके ब्लड शुगर लेवल को भी प्रभावित कर सकता है। इसलिए यह जरूरी है कि आप अपने खानपान और लाइफस्टाल में कुछ चीजों का ख्याल रखें।
kaise karein blood dugar level ko kaam
शुगर फ्री संदेश की रेसिपी जो आपके लिए हेल्दी है। चित्र- अडोबी स्टॉक
  • 146

जिस किसी को डायबिटीज की परेशानी है उसका गर्मियों के मौसम ब्लड शुगर लेवल बिगड़ जाता है। इस दौरान ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। गर्म मौसम में सीधा असर ब्लड शुगर लेवल पर पड़ता है, जिससे लेवल कम होता है। इसे समझना जरूरी है। बल्ड शुगर लेवल कैसे बिगड़ता है, इसे कैसे कंट्रोल किया जा सकता है। इसके पीछे कई कारण, इसकी जानकारी लेकर शुगर लेवल पर कंट्रोल (How to control blood sugar level) करने में मदद मिलेगी। यहां हम उन चीजों के बारे में बात कर रहे हैं जो आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

कानपुर में बीते 24 सालों से मुधमेह से पीड़ित रोगियों का ट्रीटमेंट कर रहे एमडी मेडिसिन डॉ केके कालरा कहते हैं कि गर्मियो के मौसम में पानी की कमी का होना ब्लड शुगर लेवल पर प्रभाव डालता है। डिहाइड्रेशन के कारण जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो शरीर से कुछ जरूरी हॉर्मोन असंतुलित हो जाते हैं।

जिससे आप एक साथ दो समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है। पहली डिहाइड्रेशन और दूसरा ब्लड शुगर लेवल पर प्रभाव। इसका एक दूसरा कारण है कि गर्मियों में लोग बहुत सारे एडेड शुगर का सेवन करना शुरू कर देते हैं। जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल कर पाना मुश्किल होता है।

ये भी पढ़े- जायफल से लेकर चंदन तक, इन 5 आयुर्वेदिक हर्ब्स से लाएं अपनी त्वचा में निखार, जानिए कैसे करना है इस्तेमाल

इस दौरान शरीर को ठंडक देने वाले चीज़ों के साथ कोल्ड ड्रिंक, पॉप्सिकल्स, आइसक्रीम, मिठाई व अन्य चीज़ें का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। ऐसे में मधुमेह से पीड़ित मरीज़ों को कंट्रोल करने में दिक्कत होती है।

जानिए गर्मियों में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने का तरीका (How to control blood sugar level)

1 ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और योग करें

गर्मियों के मौसम में अधिक से अधिक पानी पीना सेहत के लिए अच्छा हो जाता है। पानी की कमी होने पर भी बल्ड शुगर लेवल कम होता है। इस मौसम में आठ से नौ ग्लास पानी जरूर पीना चाहिए। इससे पेट से संबंधित अन्य बीमारी नहीं होती। रोजाना समय पर उठकर योग व एक्सरसाइज करना सेहत को फिट रखता है। ब्लड शुगर को कंट्रोल भी रखता है।

low blood sugar level control kare
गर्मियों के मौसम ज्यादा से ज्यादा पानी चाहिए जिससे बल्ड शुगर लेवल निंयत्रित रहता है। चित्र:शटरस्टॉक

2 खाने का समय तय करें

गर्मियों के मौसम में खाने पीने का एक तय समय होना चाहिए। सुबह नाश्ता आठ से नौ बजे तक, लंच 12 से 1 के बीच और डिनर 8 बजे तक करना सही रहता है। इससे खाना भी सही तरीके से डाइजेस्ट हो जाता है। नाश्ते में सम्राउट खाना पूरे दिन की भरपूर एनर्जी देता है। ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है।

3 रसीले फलों का करें सेवन

गर्मियों के मौसम ज्यादा से ज्यादा पानी चाहिए। इससे शरीर को ठंडक मिलती है, किसी प्रकार की कोई दिक्कत भी नहीं होती है। इस दौरान आपको तरबूज, खरबूजा, संतरा, अंगूर जैसे रसीले फलों का सेवन करना चाहिए। जिससे शरीर को पानी की पूर्ति बराबर होती रहेगी। शारीरिक बीमारी भी नहीं आएगी, ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल रहेगा।

4 सेंधा नमक का करें सेवन

गर्मियों का मौसम ब्लड शुगर लेवल कम होने पर स्नैक्स का सेवन करें। इसके अलावा काला नमक या सेंधा नमक का भी सेवन कर सकते हैं। जब ब्लड शुगर लेवल कम लगे तो आप इसका सेवन करें। बहुत देर खाली पेट न रहें, वरना इससे शुगर लेवल बढ़ सकता है।

sugar level badha sakta hai gud
आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाता है मैदा। चित्र: शटरस्‍टॉक

5 हरी सब्जियां खाएं

ताज़ी और हरी सब्जियों का सेवन अधिक करना चाहिए। हरी सब्जियों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इससे शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में हेल्प मिलेगी। हरी सब्जियों का सेवन अधिक मात्रा में करने से कई प्रकार की बीमारियों से राहत भी मिलती है। तरोई, करेला, टंडा, लौकी जैसी आदि सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

ये भी पढ़े- Solar eclipse effect : क्या सूर्य ग्रहण के समय बाहर निकलने से स्किन खराब हो जाती है? जानिए सूर्य ग्रहण के मिथ और फैक्ट

  • 146
लेखक के बारे में

कानपुर के नारायणा कॉलेज से मास कम्युनिकेशन करने के बाद से सुमित कुमार द्विवेदी हेल्थ, वेलनेस और पोषण संबंधी विषयों पर काम कर रहे हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख