जानिए क्यों कभी-कभी बहुत ज्यादा आते हैं फार्ट, साथ ही इसे रोकने के 5 घरेलू उपाय 

यदि आपको सामान्य से अधिक फार्ट की समस्या है, तो इस पर आपको विचार करना चाहिए। यहां हैं 5 उपाय, जो इससे छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकते हैं।
farting ke karan jankar uska upchar shuru karen
अत्यधिक फार्ट आना पाचन तंत्र की समस्या की वजह बन सकता है। चित्र: शटरस्टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Updated: 3 Sep 2022, 15:02 pm IST
  • 102

गैसी फूड्स लेने पर फार्ट होना सामान्य बात है। पर यदि आपको एक सामान्य व्यक्ति से अधिक फार्ट होता है, तो आपको इस समस्या को खत्म करने पर विचार करना होगा। क्या आपको अक्सर पेट में गैस होने की समस्या होती है? यदि ऐसा है, तो इससे आप असहज भी महसूस करती होंगी। आपने सुना होगा कि कभी-कभी गैस से सीने में दर्द और सिरदर्द भी हो जाता है, जिसे तुरंत ठीक करने की जरूरत होती है। यदि गैस की समस्या आपको सामान्य से ज्यादा परेशान कर रही है, तो आप फार्ट की समस्या को खत्म करने के उपाय (how to stop fart) जानें।

हेल्थ शॉट्स ने हैदराबाद के कामिनेनी हॉस्पिटल्स में सीनियर जनरल फिजिशियन डॉ. जे सत्यनारायण से बात की। उन्होंने बताया कि फार्ट क्यों ज्यादा होते हैं और इसे रोकने के क्या उपाय हो सकते हैं।

जानिए बहुत अधिक फार्ट की क्या वजह हो सकती है?

डॉ. सत्यनारायण कहते हैं, “भोजन को बढ़िया से न चबाने, कार्बोनेटेड पेय पदार्थ या टाइप 2 डायबिटीज, सेलेक डिजीज या लिवर डिजीज जैसी बीमारियां अत्यधिक फार्ट में योगदान दे सकती हैं। हालांकि यह चिंता का कारण नहीं है। यदि आपका पेट सामान्य से अधिक फूलता है और खराब रहता है, तो आपको यह देखना होगा कि आप क्या खाती हैं।”

too much fart health se judi smasya ho sakte hain
बहुत ज्यादा फार्टिंग सेहत संबंधी समस्याओं की ओर इशारा करती है। चित्र: शटरस्टॉक

यहां कुछ चीजें हैं, जो बहुत अधिक फार्ट का कारण बन सकती हैं

  1. अधिक खाना

कम खाना हमेशा बेहतर होता है। जिस दर पर आपका पाचन तंत्र काम करता है उसे धीमा करना डायजेस्टिव सिस्टम और वेट लॉस दोनों के लिए बढ़िया होता है। कम खाने से आप अधिक समय तक संतुष्ट महसूस कर सकती हैं। यदि आपको ज्यादा खाने की आदत है, तो फार्ट की समस्या आपको जरूर परेशान करेगी।

  1. चबाकर नहीं खाना

कम खाने के साथ-साथ चबाकर खाना भी वास्तव में महत्वपूर्ण है। भोजन को समय लेकर अच्छी तरह चबा कर खाएं। यदि आपको जल्दी खाने की आदत है, तो शरीर में अधिक हवा जाने की संभावना भी होती है। यह पेट को गैसी बना सकती है।

  1. धूम्रपान

ज्यादा सिगरेट पीने से भी गैस बनती है। इस आदत के कारण लोगों में कब्ज आम बात है। धूम्रपान से पेट फूलने की संभावना बढ़ जाती है।

  1. वसायुक्त खाद्य पदार्थों का सेवन

वसायुक्त खाद्य पदार्थों में कटौती करें। फ़िज़ी पेय से बचें। पचने में अधिक समय लेने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित करें। बीन्स, डेयरी उत्पाद, साबुत अनाज, गोभी, ब्रोकोली, फूलगोभी, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, सोडा, फल, हार्ड कैंडी, प्याज जैसी चीजें पेट में गैस बना सकती हैं। इनके अलावा, फ्रक्टोज और सोर्बिटोल जैसी मिठास से बचें। ये भी गैस का कारण बनती हैं।

  1. चिकित्सा की स्थिति

कुछ चिकित्सीय स्थितियां हैं, जो अत्यधिक फार्ट का कारण बन सकती हैं। इनमें इरिटेबल बाउल सिंड्रोम, इन्फ्लेमेटरी बाउल डिजीज, लैक्टोज इनटॉलरेंस, ईटिंग डिसऑर्डर और क्रोन डिजीज भी शामिल हैं।

बहुत अधिक फार्ट से रोकने के 5 तरीके यहां दिए गए हैं:

  1. तरल पदार्थ का सेवन बढ़ाएं (Increase fluid intake)

जितना हो सके उतना पानी पीने की कोशिश करें। अपने आहार में लस्सी और दही का सेवन करें। यह आपके पाचन तंत्र को शांत करता है। यह सफलतापूर्वक गैस बनने से रोकता भी है।

  1. लौंग(Clove)

हम लौंग को केवल तीखे मसाले के रूप में देखते हैं। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं, जो बीमारियों से बचाते हैं। अगर आप लौंग की चाय बनाकर पीती हैं, तो आप कई तरह के संक्रमण को रोक सकती हैं। भोजन से पहले एक कप लौंग से बनी चाय पीने से अपच या पेट की परेशानी और सूजन जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। वायुनाशक गुणों से युक्त यह चाय पेट फूलने जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाती है। यह पेट में दर्द से भी छुटकारा दिलाता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
  1. अजवायन(Carom seeds)

अजवायन के बीज में थायमोल नामक पदार्थ होता है। यह एसिड स्रावित करता है, जो पाचन में सहायता करता है। अगर आप खाना खाने से पेट फूलने से बचना चाहती हैं, तो 1/2 चम्मच अजवायन को पानी में उबालकर रोजाना पानी पीएं।

  1. प्रोबायोटिक्स (Probiotics) 

दही और केफिर जैसे प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थ पाचन में सुधार के लिए जाने जाते हैं। ये अच्छे बैक्टीरिया पैदा करने की क्षमता रखते हैं। यह कई पाचन मुद्दों जैसे सूजन, कब्ज, दस्त और यहां तक ​​कि फार्ट की समस्या में भी मदद कर सकता है।

dahi aapke probiotics ke liye achcha hai
प्रीबायोटिक्स वाले खाद्य पदार्थ जैसे-दही फार्ट को कम करने में मदद करता है। चित्र: शटरस्टॉक
  1. कैमोमाइल(Chamomile)

कैमोमाइल पौधे के वाष्पशील तेलों में कार्मिनेटिव प्रभाव होता है, जिससे पाचन तंत्र की गैस टूट जाती है। कैमोमाइल चाय का एक कप सूजन को कम करने और गैस से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।

फार्ट्स से बचने के लिए 10 और टिप्स यहां दी जा रही हैं:

  1. उन खाद्य पदार्थों को खाने से बचें, जिनके बारे में आप जानती हैं कि ये अधिक फार्ट का कारण बनते हैं
  2. एक बार में बहुत अधिक खाने की बजाय, दिन भर में ज्यादा बार और छोटे पोर्शन खाने का प्रयास करें।
  3. स्वस्थ आहार के साथ-साथ गैस के निर्माण को रोकने के लिए दिन में कम से कम 30 मिनट के लिए नियमित वर्कआउट दिनचर्या का पालन करने की भी जरूरत है।
  4. फैटी फूड्स पाचन को धीमा करने के लिए जाने जाते हैं। इसलिए हेल्दी वसायुक्त खाद्य पदार्थ खाएं।
  5. धूम्रपान से बचें। धूम्रपान की आदत से छुटकारा पाने के लिए च्युइंगगम का उपयोग करें।
  6. कार्बोनेटेड पेय जैसे सोडा या बीयर न पिएं। इसकी बजाय कुछ स्वस्थ पिएं।
  7. अधिक चीनी का सेवन करने से बचें। जब शरीर द्वारा पचने और अवशोषित करने में असमर्थ होता है, तो अतिरिक्त चीनी को बैठने और आंतों में फरमेंट करने के लिए छोड़ दिया जाता है। इसके परिणामस्वरूप गैस जमा हो सकती है।

    fructose ke nuksaan
    अत्यधिक चीनी और मीठे खाद्य पदार्थ भी फार्ट का कारण बन सकते हैं। चित्र: शटरस्टॉक
  8. गोभी, फूलगोभी, ब्रोकली, ब्रसेल्स स्प्राउट्स और शतावरी जैसी क्रूस वाली सब्जियों का सेवन सीमित करें।
  9. नियमित रूप से कब्ज से पीड़ित होने से बचें, क्योंकि यह बहुत अधिक फार्ट का एक प्रमुख कारण है।
  10. दवा की समीक्षा करने के लिए डॉक्टर से बात करें। 
  11. यह भी पढ़ें:-इन 5 सुपरफूड्स के साथ आप बेहतर तरीके से मैनेज कर सकती हैं पीसीओएस 

  • 102
लेखक के बारे में

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख