अगर आप भी एवोकाडो खरीदने को लेकर कन्फ्यूज़ हैं, तो ये 5 ट्रिक्स करेंगी आपकी मदद

ग्लोबल दुनिया में हमारी रसोई में कई ऐसे फल और सब्जियां शामिल हो गए हैं, जिनके बारे में हमारी मां, नानी या दादी नहीं जानती थीं। ऐसा ही एक फ्रूल है एवोकाडो, यहां जानिए इसे चुनने का तरीका। 
Jaanein avocado ke fayfe
प्रेगनेंसी के दौरान एवोकाडो का सेवन करने से मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं। इसमें मौजूद फोलेट और आमेगा 3 फैटी एसिड से स्वास्थ्य उचित बना रहता है। चित्र: शटरस्टॉक
शालिनी पाण्डेय Published: 8 Jun 2022, 22:00 pm IST
  • 120

एवोकाडो (Avocado) एक सुपरफ्रूट है, जो न्यूट्रीएंट्स ब्लास्ट के साथ आपकी बॉडी को ढेर सारे फायदे देता है। अगर मेरी तरह आप भी एवोकैडो की बड़ी प्रशंसक हैं और इसे अपनी डाइट में शामिल करने का सोच रही हैं, तो ये 5 बातें सही तरह से पका हुआ एवोकैडो तलाश करने में आपकी मदद कर सकती हैं। 

हाल के दशकों में हरे रंग के इस फल ने लोगों के दिलों पर कब्जा किया है और इससे कई तरह के व्यंजन जैसे स्नैक्स, स्मूदी और यहां तक ​​कि डेजर्ट  भी बनाए जाने लगे हैं। एवोकाडो अविश्वसनीय रूप से बहुमुखी हैं। इसका अनूठा  हल्का स्वाद कई व्यंजनों के लिए शानदार है। 

कई मायनों में, एवोकाडो एक आदर्श फल है। लेकिन एवोकाडो के साथ एक समस्या अच्छे एवोकाडो को चुनने में होने वाली कठिनाई है। आप कैसे जान सकती हैं कि एवोकाडो ठीक से पका हुआ है या नहीं? कुछ एवोकाडो बाहर से थोड़े नरम दिखाई देते हैं, लेकिन अन्दर सख्त पाए जाते हैं। क्या होगा यदि एवोकाडो बहुत अधिक पका हुआ है और खराब होने से पहले आपको इसका उपयोग करने का मौका नहीं मिलता है?

यहां हैं कुछ ट्रिक्स जो एक अच्छा एवोकाडो चुनने में आपकी मदद करेंगी 

एवोकैडो का ब्लैक शैल देख कर यह पता लगाना बेहद मुश्किल है कि यह अन्दर से कैसा निकलेगा पर अगर आप इन बातों का ध्यान रखें तो आप भी बेस्ट एवोकाडो ढूंढ सकती हैं।

1 रंग 

ऐसे एवोकाडो की तलाश करें जिसके छिलके का रंग गहरा हरा या लगभग काला हो। हल्के हरे रंग का होने पर यह फल कच्चा हो सकता है। 

2 सॉफ्टनेस 

 एवोकाडो का ठोस होना आपको इसके पकने के बारे में संकेत देगा। इसे अपनी उंगलियों से पोक न करअपने हाथ की हथेली में पकड़ें और धीरे से दबाएं। अगर यह दब जता है, तो यह पका हुआ है। यदि ऐसा नहीं होता है, तो इसे पकने के लिए कुछ और दिनों की आवश्यकता हो सकती है।

जानें अच्छा एवोकैडो चुनने का सही तरीका, चित्र: शटरस्टॉक

3 स्टेम या तना

एक अच्छे  एवोकाडो के बारे में उसके तने की जांच से बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। एवोकाडो के किनारे दबाने के बजाय, तने के पास दबाएं। स्टेम द्वारा एवोकाडो के ऊपर हल्के ढंग से दबाएं (लगभग उतना ही दबाव जितना आप माउस को क्लिक करने के लिए उपयोग करती हैं)। अगर यह आसानी से दबता है और फिर अपने आकार में वापिस आ जाता है तो इसका मतलब है एवोकाडो खाने के लिए तैयार है

एवाकाडो को तने से पकड़कर धीरे से झटकिए वह अगर अच्छी तरह पका होगा तो तना छोड़ निकल जाएगा और अगर वह तुरंत नहीं निकलता है, तो समझ जाएं एवोकाडो कच्चा है। यदि यह बहुत आसानी से निकल जाता है और तने के नीचे का गूदा भूरे रंग का है, तो एवोकाडो अधिक पका हुआ है। लेकिन अगर यह आसानी से निकल जाता है और गूदा भी हरा है तो आपको एक अच्छा एवोकाडो मिल गया है।

4 अगर दाग हैं 

अगर एवोकाडो में बड़े दाग या चोट के निशान हैं, स्किन क्लीन नहीं है या अधिक नरम हैं, तो इसे खरीदने से बचें! यह संभवतः अधिक पका हुआ हो जिससे आप इसे कंज्यूम भी नहीं कर पाएंगे।

5 एक या दो दिन में कंज्यूम कर लेने लायक हो 

 जब आप एवोकाडो खरीद रहे हैं, तो ध्यान रखें कि इन्हें आप कब तक खा लेने वाले हैं। यदि आप अगले 1-2 दिनों के भीतर उनका उपयोग करने वाले हैं, तो बताए गए सुझाव के हिसाब से इसे चुनें। लेकिन अगर आप 3-5 दिन इसे स्टोर करके खाने वाले हैं, तो ऐसा एवोकाडो चुनें जो अब भी थोड़ा हरा हो।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

यह भी पढ़ें: Sologamy : जानिए क्या है ये टर्म और क्यों आजकल सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है

  • 120
लेखक के बारे में

...और पढ़ें

अगला लेख