थोड़ी सी लापरवाही बन सकती है त्वचा के जलने का कारण, जानिए ऐसे में आपको क्या करना है

कभी जल्दबाजी में रसोई में खाना बनाते हुए, तो कभी मोमबत्ती या पटाखे जलाते हुए, त्वचा जल सकती है। पर जले के ये निशान लंबे समय तक न रहें, इसके लिए इन घरेलू नुस्खों की मदद ले सकती हैं।
sensitive skin par beauty product lagane per skin ho sakti hai lal
सेंसिटिव स्किन पर ब्यूटी प्रोडक्ट लगाने स्किन हो सकती लाल। चित्र- शटरस्टॉक

अपनी त्वचा पर दाग – धब्बे और निशान किसी को भी पसंद नहीं होते। हम में से कोई भी नहीं चाहता कि उसकी त्वचा पर किसी भी तरह का निशान हो। ऐसे में बर्न मार्क्स आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं। रसोई में काम करते हुए छोटी सी भूल या दिवाली (Diwali 2023) में हटी थोड़ी सी सावधानी से आपके हाथ- पांव जल सकते हैं।

दिवाली में यह काफी आम होता है क्योंकि त्योहार की मस्ती में पटाखे जलाते समय कब ध्यान बंट जाता है पता नहीं चलता है। यह आपके लिए काफी घातक भी साबित हो सकता है और आपकी खूबसूरती पर भी असर डाल सकता है।

यहां हम बात कर रहे हैं बर्न मार्क्स (burn marks) की जो आपके चेहरे पर भद्दे निशान डाल सकते हैं और जल्दी हटने का नाम नहीं लेते हैं। यह निशान त्वचा की बाहरी और अंदरूनी दोनों परत को प्रभावित कर सकते हैं।

बर्न मार्क्स (burn marks) समय के साथ फीके पड़ जाते हैं, लेकिन कई घरेलू उपाय भी हैं जो इन्हें हटाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

तो चलिये जानते हैं कुछ घरेलू उपाय के बारे में जो बर्न मार्क्स को हटाने (home remedies to reduce burn marks) में आपकी मदद कर सकते हैं (How to reduce burn marks)। मगर उससे पहले जानते हैं कि आप खुद को बचाने के लिए क्या कर सकती हैं।

burn marks on skin
चेहरे पर बर्न मार्क को हटाने के लिए ट्राई करें ये उपाय । चित्र : शटरस्टॉक

खुद को जलने से बचाने के लिए आप क्या कर सकती हैं (How to prevent burn mark)

कहीं भी जलने पर आपकी सबसे पहले इसे बहते ठंडे पानी के नीचे रखना चाहिए। इसके बाद बेहतर राहत के लिए एक साफ गीले कपड़े से एक कोल्ड सेक तैयार करें और इसे लगभग 15 से 20 मिनट के लिए जले हुए स्थान पर रखें। और फिर प्रभावित क्षेत्र को और पानी से धो लें।

इस चरण को पूरा करने के बाद डॉक्टर द्वारा बताया गया बर्न ओइंटमेंट लगाएं। यह दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।

इसके बाद जब घाव ठीक हो जाए उन बर्न मार्क्स को हटाने के लिए अपनाएं ये प्राकृतिक उपाय (Home remedies for burn mark)

1 नारियल का तेल

अगर नारियल को अपने दैनिक आहार का हिस्सा बनाया जाए तो यह मुंहासों के निशान को दूर करने में मदद कर सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि नारियल का तेल ओमेगा फैटी एसिड से भरपूर होता है जो त्वचा में प्रवेश करता है और मॉइस्चराइज़ करता है। इसलिए यह त्वचा को अंदर से निखारता है।

एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई से भरपूर नारियल तेल तेल दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है। आप चाहें तो इसमें दो-तीन बूंद नींबू का रस मिला सकती हैं। इस मिश्रण को प्रभावित एरिया पर मसाज करने से निशान हल्के पड़ जाएंगे।

2. टमाटर

टमाटर पोटेशियम, कैल्शियम और विटामिन ए और सी से भरपूर होता है, जो डेड स्किन और काले धब्बों को कम करने में मदद करता है। यह आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज और हाइड्रेट करता है। टमाटर के रस में त्वचा को हल्का करने और ठंडा करने के गुण होते हैं, जो बर्न मार्क को ठीक और हल्का करते हैं। टमाटर का एक टुकड़ा काट लें और जले हुए निशान पर धीरे से रगड़ें। इसे दिन में दो बार लगाएं।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
tamatar ka chilka
टमाटर का रस चेहरे के दाग धब्बे मिटाता है। चित्र- शटरस्टॉक।

3. एलोवेरा

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन के अनुसार एलोवेरा का नैचुरल एजेंट है, जो किसी भी तरह के घाव को भर सकता है। साथ ही, इसका इस्तेमाल आप आपने बर्न मार्क्स का इलाज करने के लिए कर सकती हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए बस आप एलोवेरा की पत्ती से उसका जेल निकाल लें। घाव पर जेल लगाएं और इसे 20-40 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद पानी से धो लें।

4. छिला हुआ आलू

आलू के छिलके नमी प्रदान करते हैं और उनमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं जो उपचार में मदद करते हैं। कई एक्स्पर्ट्स के मुताबिक आलू के छिलके की पट्टियां पारंपरिक ड्रेसिंग की तुलना में मामूली जलन के लिए बेहतर काम करती हैं। बस एक आलू को छीलकर जले हुए स्थान पर लगाएं। इससे जलन से भी राहत मिलेगी और बर्न मार्क्स भी धीरे – धीरे गायब हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें : त्योहार न बन जाए डायबिटीज का कारण, इन 5 तरीकों से उत्सवों के दौरान भी रखें ब्लड शुगर कंट्रोल

  • 125
लेखक के बारे में

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

अगला लेख