सबसे ज्यादा आकर्षक बनाता है कॉन्फिडेंस, यहां हैं इसे बढ़ाने के 5 टिप्स

कॉन्फिडेंस हमें ज्यादा आकर्षक बनाता है। खुद पर भरोसा होने से हम मुश्किल परिस्थितियों से भी आसानी से निकल आते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि आप खुद पर विश्वास बनाए रखने के तरीकों के बारे में जानें।
जानिए हम अपना आत्मविश्वास कैसे बढ़ा सकते हैं। चित्र : शटरकॉक
ईशा गुप्ता Published: 19 Sep 2022, 20:18 pm IST
  • 146

हर व्यक्ति ऐसी स्थति से जरूर गुजरता है, जब वो खुद को कमजोर मानने लगता है। तब उसका खुद पर से भरोसा उठने लगता है। सामने खड़ी समस्या इतनी बड़ी लगने लगती है, कि उसका सामना करने के बजाय व्यक्ति उससे दूर भागने की कोशिश करने लगता है। जीवन में आगे बढ़ने और अपनी पहचान बनाने के लिए कॉन्फिडेंट होना बेहद जरूरी है। अगर हमें खुद पर भरोसा है, तो हम नामुमकिन चीजों को भी मुमकिन बना सकते हैं। अगर आपका खुद पर से विश्वास डगमगाने लगता है, तो जरूरी है कि आप इसे बचाए रखने का तरीका सीखें। ये टिप्स आपको हर स्थिति में कॉन्फिडेंट (how to stay confident) रहने में मदद करेंगे।

तो चलिए जानते हैं उन तरीकों के बारें में जिनसे हर स्थति में खुद को कॉन्फिडेंट बनाएं रख सकते हैं –

low self worth
अपनी तुलना दूसरों से करने की गलती नहीं करें। चित्र : शटरकॉक

1. अपनी तुलना दूसरों से नहीं करें

हमें यह समझने की जरूरत है कि हर व्यक्ति में कोई न कोई खूबी जरूर होती है। जो उसे दूसरों से अलग बनाती है। लेकिन कई चीजों में हम अपनी तुलना दूसरों से करने लगते हैं, जिससे हम अपना ही आत्मविश्वास गिरा रहे होते हैं। इसलिए अपनी कमियों पर काम करने की कोशिश करें। साथ ही अपनी काबिलियत समझे और खुद की तुलना दूसरों से नहीं करें। क्योंकि इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप नामुमकिन काम भी आसानी से पूरे कर पाएंगी।

2. खुद पर भरोसा रखें

जिंदगी में कुछ भी हासिल करने के लिए खुद पर भरोसा होना बेहद जरूरी है, क्योंकि खुद पे भरोसा रखने से हम नेगेटिव विचारों से दूर हटकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

नेशनल एलायंस ऑन मेंटल इलनेस (NAMI) के अनुसार आत्म-सम्मान एक भावना है, कि कोई व्यक्ति खुद को कैसा महसूस करता है, कि वे कौन हैं और वे क्या करते हैं। खुद पर भरोसा बनाए रखने से अपना आत्म सम्मान बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

यह भी पढ़े –अकेलापन अगर नकारात्मकता की ओर धकेल रहा है, तो ये 6 टिप्स बन सकते हैं आपका सुरक्षा चक्र

3. अपनी कमियों पर काम करें

अक्सर किसी भी स्थति में हम अपना कॉन्फिडेंस इसलिए खोने लगते हैं, क्योंकि हम अपनी कमियों पर काम नहीं करते, और मुसीबत से भागने की कोशिश करते है। लेकिन अपनी कमियों को समझकर समय-समय पर खुद में बदलाव करना बेहद आवश्यक है। इससे आपको खुद को बेहतर तरीके से निखारने में मदद मिलेगी।

best friend qualities
सकारात्मक लोगों के बीच समय बिताने से आपका आत्म विश्वास बढ़ेगा। चित्र: शटरस्टॉक

4. सकारात्मक लोगों के बीच समय बिताएं

जिन लोगों के साथ हम समय व्यतीत करते हैं, वे आपके विचारों और भावनाओं को गहनता से प्रभावित करते हैं। इसलिए अपना समय ऐसे लोगों के बीच बिताने की कोशिश करें जो आपको कॉन्फिडेंट महसूस कराते हैं।

ब्रिटिश जर्नल और नर्सिंग के मुताबिक व्यक्ति में आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण साथ-साथ चलते हैं। इसलिए ऐसे लोगों की तलाश करें, जो सकारात्मक हों और आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद कर सकें।

5. अपने डर का सामना करें

कोई परेशानी हमें सिर्फ तभी हरा सकती है, जब तक हम उसका सामना नहीं करते। लेकिन अपनी परेशानी या अपने डर का सामना करने के बाद हम उस स्थति से बाहर आ जाते हैं। साइकोलॉजी ऑफ स्पोर्ट्स एंड एक्सरसाइज के अनुसार अपने डर का सामना करने की प्रैक्टिस करने से आपके लिए उसका सामना करना आसान हो जाएगा। खुद से कहे यह भी एक अनुभव है, जो होगा देखा जाएगा।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

यह भी पढ़े – पढ़ाई और काम के समय नींद बन रही है रुकावट तो अपनाइए ये 7 सूत्र

  • 146
लेखक के बारे में

यंग कंटेंट राइटर ईशा ब्यूटी, लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े लेख लिखती हैं। ये काम करते हुए तनावमुक्त रहने का उनका अपना अंदाज है। ...और पढ़ें

अगला लेख