फ्रेकल्स खराब कर सकते हैं आपकी स्किन टोन, यहां जानिए इनसे छुटाकारा पाने के 4 घरेलू उपाय

चेहरे पर एक साथ नजर आने वाला ये तिल जैसा गुच्छा असल में मेलानिन की अधिकता है। इस पर रसोई में रखी सामग्रियां काम कर सकती हैं।
how-to-get-rid-of-freckles
झाइयां त्वचा पर अतिरिक्त पिगमेंट के साथ छोटे क्षेत्र होते हैं जो मेलेनिन से बने होते हैं। चित्र: शटरस्टॉक
निशा कपूर Published: 25 Aug 2022, 20:12 pm IST
  • 148

हर स्किन खास होती है और चेहरा खूबसूरत होता है। इसलिए यह जरूरी है कि आप अपने चेहरे से प्यार करें। पर कभी-कभी विभिन्न कारणों से आपके चेहरे पर अनचाहे धब्बे आने लगते हैं। काले, गहरे या भूरे रंग के ये धब्बे देखने में तिलों का गुच्छा लगते हैं। पर असल में ये तिल नहीं, फ्रेकल्स होते हैं। जो त्वचा में मेलानिन की अधिकता के कारण एक साथ जमा हो जाते हैं। इससे पहले कि ये बढ़ जाएं और आपके पूरे चेहरे को अपनी चपेट में ले लें, आप इन घरेलू उपायों को ट्राई कर सकती हैं। यहां ऐसी 5 सामग्रियों के बारे में बताया गया है, जो फ्रेकल्स से छुटकारा (how to get rid of freckles) पाने में आपकी मदद कर सकती हैं।

स्किन से जुड़ी परेशानी कई प्रकार से शरीर को प्रभावित कर सकती हैं। इनमें एक नाम झाई का भी है, जिसे अंग्रेजी में फ्रेकल्स (Freckles) कहा जाता है। ये स्किन पर विकसित होने वाले छोटे-छोटे धब्बे हैं, जो कई कारणों से हो सकते हैं।

FRECHLES SE GHR PR PAAYE CHUKKARA
मेलेनिन की अधिकता की वजह से झाई की परेशानी होती है। चित्र: शटरस्टॉक

क्या है फ्रेकल्स?

फ्रेकल्स स्किन संबंधी समस्या है, जिसमें स्किन पर छोटे-छोटे धब्बे दिखने लगते हैं। ये धब्बे भूरे, लाल, पीले या काले रंग के हो सकते हैं। यह स्किन में मेलेनिन से जुड़ी परेशानी है। मेलेनिन की अधिकता की वजह से झाई की परेशानी होती है। कुछ मामलों में ये पूरी स्किन पर फैल जाते हैं, जो सुंदरता पर दाग का काम करते हैं। झाई के धब्बे चेहरे, कंधे व बांह के साथ-साथ शरीर के अन्य हिस्सों पर भी नज़र आ सकते हैं।

फ्रेकल्स या चेहरे के गहरे धब्बों को हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय

1. नींबू

नींबू का इस्तेमाल कर फ्रेकल्स (झाई) से छुटकारा पाया जा सकता है। एनसीबीआई (National Center for Biotechnology Information) ने भी इस संबंध में एक रिसर्च प्रकाशित की है। रिसर्च के अनुसार ,फ्रेकल्स, हाइपरपिगमेंटेशन (रंग द्रव्य का उत्पादन अधिक होना) की वजह से होती है। नींबू में विटामिन-सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो डीपिगमेंटिंग एजेंट (रंग द्रव्य के उत्पादन को कम करने वाला गुण) की तरह कार्य कर हाइपरपिगमेंटेशन को रोकने में सहायता कर सकता है।

कैसे करें इस्तेमाल

नींबू के रस को रूई की सहायता से 15-20 मिनट के लिए झाई वाले भाग पर लगाएं।
फिर चेहरा पानी से धो लें।

एलोवेरा और खीरे का फेस मास्‍क आपकी स्किन को एक्‍स्‍ट्रा पोषण देता है। चित्र: शटरस्‍टॉक
एलोवेरा आपकी स्किन को एक्‍स्‍ट्रा पोषण देता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

2. एलोवेरा

सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणों के कारण से फ्रेकल्स की परेशानी हो सकती है। यहां एलोवेरा काम कर सकता है, क्योंकि इसके रेडिएशन प्रोटेक्टिव गुण स्किन को रेडिएशन डैमेज से बचाने में सहायता कर सकते हैं। फिलहाल, इस विषय पर अभी और रिसर्च की आवश्यकता है।

कैसे करें इस्तेमाल

एलोवेरा जेल को 15-20 मिनट के लिए फ्रेकल्स पर लगा छोड़ दें।
फिर सादा पानी से धो लें।

3. दही

प्रोबायोटिक्स के रूप में जाना जाने वाला दही पोषक तत्वों का भंडार है। इसे स्किन के लिए भी फायदेमंद माना गया है। असल में, दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो अपने अंदर ब्लीचिंग गुण रखता है। यह ब्लीचिंग गुण झाई की परेशानी को कुछ हद तक कम करने में मददगार हो सकता है।

कैसे करें इस्तेमाल

दही को फ्रेकल्स पर लगाकर लगभग 10 मिनट तक हल्की मसाज करें।
फिर पानी से स्किन को धो लें।

तवचा को नमी देता है नीलगिरी का तेल . चित्र : शटरस्टॉक
तवचा को नमी देता है नीलगिरी का तेल . चित्र : शटरस्टॉक

4. नीलगिरी का तेल

झाइयों पर नीलगिरी का तेल जादुई असर दिखाता है। नीलगिरी के तेल में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव झाइयों से निजात दिलाने में दिख सकता है। एनसीबीआई द्वारा प्रकाशित एक रिसर्च से पता चला है कि नीलगिरी का तेल मेलेनिन के उत्पादन को नियंत्रित करने का कार्य कर सकता है। इससे झाइयों को कम करने में सहायता मिल सकती है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

कैसे करें इस्तेमाल

दोनों तेल को मिक्स कर 20 मिनट तक स्किन पर लगा लें।
20 मिनट बाद चेहरे को सादा पानी से साफ़ कर लें।

यह भी पढ़े: वेट लॉस के लिए कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो  यहां है खीरा और कीवी ग्रीन स्मूदी रेसिपी

  • 148
लेखक के बारे में

देसी फूड, देसी स्टाइल, प्रोग्रेसिव सोच, खूब घूमना और सफर में कुछ अच्छी किताबें पढ़ना, यही है निशा का स्वैग। ...और पढ़ें

अगला लेख