क्या आपकी त्वचा में भी उम्र के साथ स्ट्रेच मार्क्स आ गए हैं? तो जानिए इन्हें दूर करने के 5 घरेलू उपाय

स्ट्रेच मार्क्स सिर्फ प्रेगनेंसी के कारण ही नहीं होते, बल्कि कभी-कभी वजन बढ़ने और घटने पर भी ये आपके शरीर पर नजर आने लगते हैं।
strech marks se kaise nijaat paen
जानिए आप घर पर ही कैसे पा सकती हैं स्ट्रैच मार्क्स से छुटकारा। चित्र : शटरस्टॉक

बचपन में हमारी त्वचा की बनावट बहुत अच्छी होती है। मगर बढ़ती उम्र और प्यूबर्टी के साथ त्वचा में कई तरह के बदलाव आने लगते हैं, जिसमें एक हैं स्ट्रेच मार्क्स। अक्सर देखा गया है कि स्ट्रेच मार्क्स प्रेगनेंसी के बाद आते हैं। मगर कई बार यह तेज़ी से वज़न बढ़ने ओर घटने, कुछ बीमारियों और कई बार प्यूबर्टी के बाद होने वाले शारीरिक बदलावों के कारण भी हो सकते हैं।

बाज़ार में आपको कई ऐसी क्रीम या ऑयल्स मिल जाएंगे जो स्ट्रेच मार्क्स (Strech Marks) को जड़ से हटाने का दावा करते हैं, लेकिन इनके कई साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। ऐसे में सबसे ज़्यादा सही और कारगर साबित हो सकते हैं दादी – मां जांचे और परखे गए घरेलू नुस्खे या उपाय। जिनके कोई भी हानिकारक प्रभाव नहीं होते हैं। साथ ही, ये नैचुरल भी होते हैं।

तो चलिये जानते हैं, स्ट्रेच मार्क्स को जड़ से हटाने के लिए कुछ घरेलू उपाय

1 अंडे का सफ़ेद भाग

प्रोटीन और अमीनो एसिड से भरपूर, अंडे का सफेद भाग त्वचा के लिए एक सुपरफूड है। यह जब स्ट्रेच मार्क्स पर लगाया जाता है, तो स्किन को टाइट बनाने और किसी भी तरह के निशान को हल्का करने में मदद कर सकता है।

strech marks
स्‍ट्रैच मार्क्‍स के लिए आपका मोटापा जिम्मेदार हो सकता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

2 चीनी और जैतून का तेल

चीनी, जैतून का तेल और नींबू का रस मिलाकर एक स्क्रब बनाएं। इसे स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और 10 मिनट तक रगड़ें। गुनगुने पानी से धो लें। चीनी भी आपके त्वचा में कसावट लाने और स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए फायदेमंद है।

3 अरंडी का तेल

अरंडी के तेल को सीधे स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए सर्कुलर मोशन में मसाज करें। मालिश करने के बाद, एक पतले सूती कपड़े से क्षेत्र को ढक दें और हीटिंग पैड का उपयोग करके हीट दें। इसे जितनी बार आप एक महीने में कर सकती हैं करें। यह स्ट्रेच मार्क्स दूर करने का बेहद प्रभावी नुस्खा है।

4 आलू का रस

आलू में स्टार्च और अन्य एंजाइम होते हैं। यही वजह है कि इसका उपयोग अक्सर त्वचा से काले घेरे, धब्बे और दाग-धब्बों को हल्का करने के लिए किया जाता है। यह त्वचा को ब्लीच करता है और नियमित रूप से लगाने पर स्ट्रेच मार्क्स को प्रभावी ढंग से कम करने में मदद करता है।

aloo twacah ke liye faydemand hai
आलू त्वचा के लिए है फायदेमंद । चित्र: शटरस्‍टॉक

5 एलोवेरा जेल

एलोवेरा की पत्ती की बाहरी परत को हटा दें और पत्ती के अंदर से चिपचिपा जेल निकाल लें। इस एलोवेरा जेल को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और 2-3 घंटे बाद पानी से धो लें। यह जेल स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है और इसमें कसाव लता है।

6 नींबू का रस

नींबू का रस अपने प्राकृतिक ब्लीचिंग गुणों के लिए जाना जाता है। इसलिए यह त्वचा को एक ईवन टोन देने में मदद करता है। तो रोजाना अपने स्ट्रेच मार्क्स पर ताजा नींबू का रस लगाएं या इन पर एक कटा हुआ नींबू का टुकड़ा रगड़ें।

यह भी पढ़ें : चावल से लेकर नींबू तक, भारतीय रसोई की ये सामग्रियां आपको दे सकती हैं दुनिया भर से बेहतर स्किन

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
  • 130
लेखक के बारे में

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

अगला लेख