Pasta for Weight Loss : मोटापा कम करना है तो पास्ता खाएं, हम बता रहे हैं खाने और पकाने का सही तरीका 

क्या आप भी पास्ता को अनहेल्दी फ़ूड मानती हैं, तो इस आलेख को पढ़ें। रिसर्च बताती है कि हेल्दी तरीके से पकाया पास्ता वजन घटाने में मदद कर सकता है। 
pasta wajan ghata sakta hai
पोषक तत्वों से भरपूर ब्रोकली के साथ मिक्स कर पास्ता खाने से वेट लॉस में मदद मिलती है। चित्र : एडोबी स्टॉक
स्मिता सिंह Updated: 18 Jan 2023, 12:54 pm IST
  • 128

पास्ता को हम वजन बढ़ाने वाले भोजन के रूप में मानते हैं। हम यह सोच लेते हैं कि यह मैदे से तैयार हुआ होगा। इसमें ढेर सारा चीज़ और प्रोसेस्ड मसाले डाले जाते हैं। इसलिए यह हमारे स्वाद को तो पूरा करेगा, लेकिन टमी पर ढेर सारी चर्बी भी बढ़ा देगा। पर आपकी इस सोच को पास्ता गलत कर सकता है, यदि इसे सही तरीके से कुक किया जाए। यदि इसे हेल्दी तरीके से पकाया जाए, तो यह वेट लॉस में मदद कर सकता (How to cook pasta to lose weight) है।

 नूडल्स (Pasta is different from noodles) से अलग  है 

अक्सर पास्ता को नूडल्स की तरह मान लिया जाता है। नूडल्स और पास्ता में अलग-अलग तरह की सामग्री डाली जाती हैं। दोनों अलग-अलग तरीके से तैयार किये जाते हैं। नूडल्स आमतौर पर मैदा या गेहूं के आटे से भी बनाए जाते हैं। जबकि पास्ता सेमोलिना (Semolina) यानी सूजी या रवा से तैयार किया जाता है। सूजी सामान्य आटे की तुलना में थोड़ी रूखी होती है।

असल में हेल्दी है पास्ता (Healthy Pasta) 

साबुत अनाज से तैयार पास्ता में फाइबर होता है। इसमें सब्जियां, फल या अंडे और मछली को भी मिक्स किया जाता है। यह एनर्जी देता है। यह पेट की समस्याओं को दूर कर सकता है। कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है।

वजन कैसे घटाता (Weight Loss) है पास्ता

फ्रंटियर्स इन न्यूट्रिशन जर्नल के अनुसार, अमेरिका में पास्ता खाने वाली वयस्क महिलाओं पर स्टडी की गई। स्टडी में पाया गया कि पोषक तत्वों से भरपूर सब्जियों के साथ मिक्स कर खाने से वेट लॉस में मदद मिली। इससे वयस्क महिलाओं के कमर के आसपास चर्बी घटी हुई देखी गई। शरीर का वजन और बॉडी मास इंडेक्स (BMI) पहले की अपेक्षा बेहतर हुआ।

हंगर पैंग्स (Hunger Pangs) को कम कर घटाता है वजन

स्टडी में यह बात सामने आई है कि यदि 145 ग्राम पास्ता खाया जाए, तो 7.7 ग्राम प्रोटीन प्राप्त होता है। यह एक मैक्रोन्यूट्रिएंट है, जो आपको लंबे समय तक पेट भरा होने का एहसास दिलाता है। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है। साबुत अनाज से तैयार पास्ता यदि लिया जाए, तो यह पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद होगा। क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। ग्लूटेन-फ्री पास्ता में थोड़ा कम प्रोटीन होता है।

पका कर ठंडा होने के बाद खाया जाना है हेल्दी

ज्यादातर भोजन को पका कर तुरंत खा लिया जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। जर्नल ऑफ़ सीरल साइंस के मुताबिक, पास्ता को पका कर ठंडा होने के बाद खाया जाए, तो यह अधिक हेल्दी होगा। ठंडा होने के बाद कुछ कार्बोहाइड्रेट रेसिस्टेंट स्टार्च में परिवर्तित हो जाते हैं। स्टार्च पाचन के लिए रेसिस्टेंट है। इसलिए यह कम ऊर्जा का उपयोग करता है। यह ब्लड शुगर लेवल के लिए भी बेहतर होता है।इसलिए बनने के बाद पास्ता को दोबारा गर्म कर खायेंगी, तो कम कैलोरी गेन करेंगी।

Janiye kitna healthy hai pasta
पास्ता को पका कर ठंडा होने के बाद खाया जाए, तो यह अधिक हेल्दी होगा। चित्र:शटरस्टॉक

शोधकर्ताओं ने यह स्पष्ट किया कि पास्ता जैसे कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन से शरीर के वजन पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। लेकिन पोर्शन कंट्रोल रखना जरूरी है।

वेट लॉस के लिए क्या है पास्ता पकाने का सही तरीका (How to cook pasta to lose weight) 

1 साबुत अनाज (Rawa Pasta) से तैयार पास्ता लें। इसे उबाल लें। छननी में छान कर रख लें।

2 एक पैन को गर्म कर कुछ बूंदें ऑलिव ऑयल डालें। ऑलिव ऑयल के बदले में सरसों तेल भी डाल सकती हैं।

3 इसमें बारीक कटी प्याज, बीन्स, शिमला मिर्च, मटर, टमाटर, धनिया पत्ती, हरी मिर्च डाल दें। हाफ टेबलस्पून हल्दी, स्वादानुसार नमक डाल दें।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

4 जब सारी सब्जियां अच्छी तरह पक जाएं, तो उबले पास्ते को डाल दें। टोमेटो सॉस और मेयोनीज़ या चीज़ डालकर फ्लेम ऑफ़ कर दें।

pasta banaye
साबुत अनाज से तैयार पास्ता आपके वेट मैनेजमेंट में करेगी मदद। चित्र : शटरस्टॉक

5 इस पर काली मिर्च पाउडर और ओरीगेनो फ्लेक्स छिड़क लें। थोड़ा ठंडा हो जाने दें, फिर पास्ता खाएं। यह न सिर्फ स्वादिष्ट लगेगा, बल्कि वेट लॉस में भी मददगार होगा।

अंत में

पास्ता बच जाने पर दोबारा गर्म कर खा सकती हैं। लो कैलोरी होने के कारण पास्ता वजन घटाने में भी मददगार है। पर ध्यान रखें कि पोर्शन कंट्रोल रखना हमेशा जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें :- रंग-बिरंगे सलाद की ये रेसिपी बढ़ाएगी आंखों की रोशनी, जानिए इसके फायदे और बनाने का तरीका

  • 128
लेखक के बारे में

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है। ...और पढ़ें

अगला लेख