बिस्तर पर बढ़ाना है टाइम और प्लेज़र, तो दोनों मिल कर खाएं ये दो खास फ्रूट

बेहतर टाइम और प्लेज़र के लिए न केवल आप दोनों का स्टेमिना महत्वपूर्ण है, बल्कि एक से मानसिक और भावनात्मक स्तर पर होना भी जरूरी है।
Apricot and cherry benefits for sex
एप्रिकॉट और चेरी के साथ अपनी सेक्सुअल हेल्थ को करें बूस्ट. चित्र : शटरस्टॉक

जब आप थकी होती हैं, तनाव में होती हैं या आपका मन विचलित होता है, तो कोई भी फैंसी नाइटी आपको उस प्लेज़र तक नहीं पहुंचा सकती। ठीक यही बात आपके पार्टनर के लिए भी लागू होती है। असल में कई बार खराब आहार और अव्यवस्थित जीवनशैली के कारण दोनों की ही लिबिडो कम होने लगती है। जिसका असर आप दोनों की फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर पड़ता है। तो अगर आप भी अपने बेडरूम सेशन को और ज्यादा आनंददायक बनाना चाहती हैं, तो इन दो खास फलों पर ध्यान दें। चेरी और एप्रिकोट ये दो ऐसे फल हैं, जो आप दोनों की ही सेक्सुअल हेल्थ और स्टेमिना को बूस्ट (Apricot and cherry for sex) करने में मदद करेंगे।

क्या आप आजकल खुद को कमजोर महसूस कर रही हैं? क्या आप पहले की तरह अपनी सेक्स लाइफ का आनंद नहीं ले पा रही हैं? यदि हां तो ये सब लो लिबिडो (Low libido) के कारण हो सकता है। लो लिबिडो यानी लो सेक्स ड्राइव (Low sex drive)। लो सेक्स ड्राइव भले ही आपको बहुत समान्य सी बात लगे। मगर ये आपकी सेक्स लाइफ को खराब कर सकता है।

इन सब का कारण खराब खानपान, अनहेल्दी जीवनशैली, व्यायाम की कमी जैसी चीजें हैं। यदि आप इन सभी चीजों में सुधार कर लें, तो आपकी सेक्स लाइफ और फर्टिलिटी बूस्ट हो सकती है। इतनी ही नहीं यह आपके पार्टनर को ‘लंबे समय तक’ एक्टिव रहने में मदद करेंगे। जीवन शैली में सुधार करने के अलावा आप कुछ फ्रूट्स को भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकती हैं।

apricot ke fayde
आप चाहें तो इसके तेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। चित्र : शटर स्टॉक

एप्रिकॉट और चेरी दो ऐसे फल हैं, जो आपकी सेक्स ड्राइव बूस्ट करने से लेकर प्रजनन क्षमता बढ़ाने तक, सेक्सुअल हेल्थ से जुड़ी हर समस्या का इलाज करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

जानिए आपकी सेक्सुअल हेल्थ को बूस्ट करने में कैसे मदद कर सकते हैं एप्रिकॉट और चेरी

1 एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर

एप्रिकॉट और चेरी दोनों में ही कई अलग – अलग तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। चेरी एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों में उच्च हैं, जो समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकते हैं। साथ ही, खुबानी में फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो एक प्रकार का एंटीऑक्सिडेंट है। ये आपके शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करते हैं।

अब यह आपसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता है कि स्ट्रेस आपकी सेक्स लाइफ को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। साथ ही, तनाव आप और आपके पार्टनर दोनों के मूड को किस तरह बिगाड़ रहा है।

2 बेडरूम परफॉर्मेंस बढ़ाए

सेक्स में दोनों ही पार्टनर का स्टैमिना अच्छा होना बहुत ज़रूरी है, नहीं तो आप दोनों को ही वीक महसूस होगा और यह आपके मूड को प्रभावित कर सकता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार चेरी का सेवन, एथलेटिक प्रदर्शन में सुधार कर सकता है। साथ ही, मसल डैमेज और दर्द को कम कर सकता है। इसके अलावा, एप्रिकॉट में पानी की मात्रा उच्च होती है, जो हाइड्रेटेड रहने के लिए महत्वपूर्ण है। शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए पानी बहुत महत्वपूर्ण है।

cherry aur apricot benefits
यह आपको लास्ट लॉन्ग करने में मदद करेंगे। चित्र: शटरस्टॉक

3 फर्टिलिटी के लिए फायदेमंद

चेरी और एप्रिकॉट एंटीऑक्सिडेंट से भरे हुए हैं और शुक्राणु को मुक्त कणों से बचाकर ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाते हैं। साथ ही, अंडे के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए एंटीऑक्सिडेंट महत्वपूर्ण होते हैं। ये फोलेट में भी उच्च हैं, जो भ्रूण के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए अब से अपने पार्टनर के साथ खुबानी और चेरी खाएं।

जानिए किस तरह करें चेरी और एप्रिकॉट को अपनी डाइट में शामिल

आप इन दोनों फलों को ब्रेकफास्ट में खा सकती हैं। बस अपने रेगुलर सीरियल मिक्स में थोड़े से एप्रिकॉट और चेरी मिलाएं। आप दूध या दही के साथ भी इनका आनंद ले सकती हैं।

इन दोनों फलों के जैम और सालसा आजकल बाज़ार में उपलब्ध हैं। ये भी एक अच्छा विकल्प बन सकता है। इन्हें स्मूदी के रूप में भी दही के साथ ब्लेन्ड करके खाया जा सकता है।

आप लंच से पहले भी एप्रिकॉट और चेरी का सेवन कर सकती हैं, क्योंकि यह आपकी गट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद हैं। सबसे अच्छा है इन्हें फ्रेश खाना और साथ में खाना।

यह भी पढ़ें : मेंस्ट्रुअल कप हैं ईको फ्रेंडली पीरियड प्रोडक्ट, जानिए कैसे करना है इसका इस्तेमाल

  • 130
लेखक के बारे में

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख