एक्सपर्ट बता रहीं हैं वे 4 बातें, जिनके बारे में आपको पहली बार से सेक्स से पहले पता होना चाहिए

जब लड़कियां पहली बार सेक्स करें तो ये जरूरी है कि उन्हे सब कुछ सेक्स और अपने शरीर के बारे में सब कुछ पता होना चाहिए।
sex after birth
चाइल्ड बर्थ के बाद सेक्स करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें। चित्र : शटरस्टॉक
संध्या सिंह Updated: 23 Oct 2023, 09:06 am IST
  • 152

जब कोई लड़की अपने पार्टनर के साथ सेक्स करती है तो ये जरूरी है कि उसे सेक्स के बारे में सारी जानकारी हो। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि लड़कियों को शर्मिंदगी की वजह से ये सभी चीजें नहीं बताई जाती है या खुल कर कोई उनसे इस बारे में बात नहीं करता। इसलिए यह जरूरी है कि अगर आप पहली बार सेक्स करने वाली हैं, तो आपको इसे बारे में जरूरी जानकारी होनी चाहिए।

क्यों जरूरी है सेक्स एडुकेशन

कई बार लड़कियां बिना कुछ जाने सेक्स करती हैं, जिसके बाद उन्हे कईं तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है। बिना प्रोटेक्शन के सेक्स करने से सेक्‍सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज का शिकार हो जाती हैं। कई बार प्रेगनेंसी भी हो जाती है, जिसके बाद लड़कियां उस चीज को समझ न पाने के कारण डिप्रेशन का शिकार हो जाती है। कभी-कभी अनचाहे गर्भ को गिराने के लिए वे स्वयं दवाओं का सहारा लेती हैं। जो उनके समग्र स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

स्त्री रोग विशेषज्ञ और टेस्ट ट्यूब बेबी स्पेशलिस्ट अपोलो दिल्ली और आर्केडी विमन हेल्थ केयर एंड फर्टिलिटी की डायरेक्टर डॉ. पूजा दिवान आज आपको बता रही हैं वे बातें जो आपको पहली बार सेक्स करते समय ध्यान में रखनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- टेंशन से नहीं, एक्सपर्ट के बताए इन 5 टिप्स से करें पीसीओएस को कंट्रोल

सेक्स की शुरुआत से पहले आपको ध्यान रखनी चाहिए ये 5 बातें

1 पार्टनर भरोसेमंद होना चाहिए

पूजा दिवान बताती हैं कि किसी भी रिश्ते की शुरुआत भरोसे पर ही होती है। यही कंडीशन सेक्सुअल रिलेशनशिप के साथ भी लागू होती है। आप जिसके साथ भी सेक्स करें सबसे पहले ये जान लें कि वह भरोसे के काबिल है या नहीं। आपका पार्टनर भी आपके साथ सेक्स के लिए उतना ही ईमानदार और तैयार होना चाहिए जितना कि आप हैं।

ऐसा नहीं होना चाहिए कि एक समय पर आपका पार्टनर कई और लोगों के साथ भी सेक्सुअल रिलेशन में हो। ऐसा होने से आपको सेक्‍सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज का खतरा और बढ़ सकता है। यह आपके मानसिक स्वास्थ्य को भी चोट पहुंचा सकता है।

sex ke bare me jyada sochna

क्या आप सेक्स के लिए तैयार है इस सवाल का जवाब आपके पास होना चाहिए। चित्र शटर स्टॉक

2 गर्भनिरोधक का इस्तेमाल करें

सेक्स के दौरान आप प्रेगनेंट नहीं होना चाहती है तो गर्भनिरोधक का इस्तेमाल आप दोनों में से किसी एक को करना बेहद जरूरी है। अगर आप प्रेगनेंट होना चाहती हैं, तो इसका इस्तेमाल के बिना आप सेक्स कर सकती है। गर्भनिरोधक के रूप में आप मेल कंडोम या फिमेंल कंडोम का इस्तेमाल कर सकती है। आपके पार्टनर को कंडोम को इस्तेमाल करने का तरीका आना चाहिए नहीं तो आप किसी और तरह के गर्भनिरोधक का इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़ें- जानें वो, 4 बॉडी लैंग्वेज जिनसे मिलता है सेक्स का इशारा

3 वर्जिनिटी एक मिथ है

ये जरूरी नहीं है कि अगर आप पहली बार सेक्स कर रहीं है तो आपको दर्द होगा ही लेकिन कुछ लोगों को दर्द हो सकता है। हर किसी की बॉडी अलग होती है इसलिए उस पर प्रभाव भी अलग होते है। पहली बार सेक्स के दैरान हाइमन टूटेगा, तो ब्लीडिंग हो सकती है। पर यह सभी के साथ हो, यह जरूरी नहीं है।

बहुत सारे लोगों को ऐसा लगता है कि पहली बार सेक्स पर ब्लीडिंग होना वर्जिनिटी की निशानी है। जबकि वर्जिनिटी एक टैबू है और आपको और आपके पार्टनर को इस पर ज्यादा परेशान नहीं होना चाहिए।

4 चेक करें, क्या आप दोनों वाकई सेक्स के लिए तैयार हैं कि नहीं ये देखें

क्या आप सेक्स के लिए तैयार है इस सवाल का जवाब आपके पास होना चाहिए। क्या आप सिर्फ इसलिए तो सेक्स नहीं करना चाह रही है क्योंकि आपका पार्टनर ये चाहता है। सेक्स प्यार को दिखाने का एक तरीका हो सकता है लेकिन प्यार नहीं हो सकता है। कई बार लड़किययां सेक्स के लिए तैयार नहीं होती है लेकिन वो इस बात को समझ नहीं पाती है। आप अपने पार्टनर से इस बारे में बात करें सवाल पूछें।

ये भी पढ़ें- पीरियड्स में बढ़ जाती है क्रेविंग, तो ट्राई करें ये 3 हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स रेसिपीज

  • 152
लेखक के बारे में

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख