क्या पीरियड्स के दौरान बर्पीज की जा सकती हैं? जानिए इस बारे में क्या कहती हैं फिटनेस एक्सपर्ट

बर्पीज सबसे ज्यादा कैलोरी बर्न करने वाली एक्सरसाइज में शुमार हैं। पर क्या पीरियड्स के दौरान इसे वर्कआउट में शामिल किया जा सकता है?
burpees se iss tarah hota hai weight loss
बर्पी न सिर्फ हृदय गति को सही करता है, बल्कि मांसपेशियों का बिल्ड अप कर शरीर का स्ट्रेंथ और स्टेमिना बढाता है। चित्र : शटरस्टॉक।
अंजलि कुमारी Published: 16 Oct 2022, 20:00 pm IST
  • 156

जो लोग नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं, वे अपने वर्कआउट रुटीन को लेकर बहुत अनुशासित होते हैं। फिर चाहें कोई फेस्टिवल हो, या कोई और व्यस्तता, वे अपना एक्सरसाइज रुटीन मिस नहीं करते। पर जब ढेर सारे क्रैम्प्स और मूड स्विंग्स के साथ पीरियड्स आ जाते हैं, तब जरूर मन में यह सवाल आता है कि कौन सी एक्सरसाइज करें और कौन सी नहीं। बर्पीज कैलोरी बर्न करने वाली बेहतरीन एक्सरसाइज है। पर क्या इसे पीरियड्स के दौरान भी किया जा सकता है? आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब।

अक्सर सभी महिलाओं के मन में यह सवाल रहता है कि पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करना चाहिए या नहीं। जी पीरियड्स के दौरान आप बेफिक्र होकर एक्सरसाइज कर सकती हैं। परंतु कुछ ऐसे एक्सरसाइज हैं, जो आपके पीरियड फ्लो और क्रैम्प्स को काफी ज्यादा बढ़ा सकते हैं। इसलिए जब आप पीरियड्स में हों तो एक्सरसाइज करते वक्त थोड़ी अधिक सावधानी बरतने की कोशिश करें।

हालांकि, महिलाओं का सवाल यहीं खत्म नहीं होता। कई महिलाएं जानकारी के अभाव में पीरियड्स के दौरान गलत एक्सरसाइज कर लेती हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं पीरियड्स फ्रेंडली 5 खास एक्सरसाइज, जो इस दौरान आपकी समस्याओं को बढ़ाने की जगह उन्हें नियंत्रित रखने में मदद करेगा। तो बिना देर किए जानते हैं इस बारे में थोड़ा और विस्तार से।

जाने पीरियड्स में एक्सरसाइज करने को लेकर क्या है एक्सपर्ट की राय. चित्र शटरस्टॉक।

जाने पीरियड्स में एक्सरसाइज करने को लेकर क्या है एक्सपर्ट की राय

हेल्थ शॉट्स ने इस विषय पर आईएसएसए सर्टिफाइड, फिटनेस ट्रेनर और मेटाबॉलिक्स की फाउंडर जूली वागले से बात की। वे कहती हैं, “पीरियड्स के दौरान हर महिला की स्थिति अलग-अलग होती है। ऐसे में किसी को हैवी फ्लो तो किसी को पेट में काफी दर्द रहता है। वहीं कई महिलाएं कमजोरी से इतनी परेशान होती हैं, कि शुरुआत के 2 दिनों तक बेड से उठ भी नहीं पाती।”

वे आगे कहती हैं, “ऐसे में यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता है कि आप इस दौरान एक्सरसाइज करने के लिए समर्थ हैं या नहीं। यदि आपको लगता है कि पेट दर्द और हेवी फ्लो के बावजूद आप कुछ देर एक्सरसाइज कर सकती हैं। तो यह आपके लिए किसी भी रुप से नुकसानदेह नहीं है। बस ध्यान रहे कि एक उचित समय के लिए ही एक्सरसाइज करें।”

पहले दिन कर सकती हैं परहेज

वहीं पीरियड्स के पहले दिन एक्सरसाइज को अवॉइड करें। बाकी के दिन आप बेफिक्र होकर एक्सरसाइज कर सकती है। परंतु कुछ एक्सरसाइज ऐसे भी हैं, जिससे आपका पीरियड फ्लो बढ़ सकता है। इसलिए पहले इस बात की जानकारी होना जरूरी है कि कौन सा एक्सरसाइज पीरियड के समय आपके लिए उचित रहेगा।”

exercise aapko swasth rakhti hai
एक्सरसाइज़ जो आपको स्वस्थ रखती है। चित्र : शटरस्टॉक

पीरियड्स में बर्पीज करें या नहीं

कई महिलाएं यह सवाल करती हैं कि पीरियड के दौरान बर्पीज करनी चाहिए या नहीं। इस बारे में फिटनेस एक्सपर्ट जूली वागले कहती हैं, “पीरियड्स के दौरान बर्पीजआप आराम से कर सकती हैं। परंतु हैवी फ्लो, बैक पैन, क्रैम्प्स इत्यादि के कारण कई महिलाओं को इसे करने में परेशानी होती है। जबकि कई महिलाएं ऐसी भी हैं, जो इसे आसानी से कर लेती हैं। तो यह पूरी तरह व्यक्ति पर निर्भर करता है।”

कम्फर्ट के हिसाब से करें वेरिएशन

जूली कहती हैं, “मैं खुद पीरियड्स के दौरान बर्पीज करती हूं, क्योंकि मैं इसे लेकर कम्फर्टेबल हूं। बर्पी को करने के कई तरीके हैं, तो आप अपनी सुविधा के अनुसार इसके प्रकार को चुन सकती हैं। जैसे यदि रेगुलर बर्पी की बात करें, तो इसमें आपको कूदना होता है। परंतु यदि आप पीरियड्स में हैं, तो सामान्य रूप से बिना जम्प किये भी बर्पी का अभ्यास कर सकती हैं। आप अपने कंफर्ट लेवल के अनुसार बर्पी की इंटेंसिटी को बढ़ा या घटा सकती हैं।”

यह भी पढ़ें : शाकाहारी हैं, तो 40 की होने से पहले बढ़ा लें अपने डाइट में सोयाबीन की मात्रा, हम बता रहे हैं 4 कारण

  • 156
लेखक के बारे में

इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट अंजलि फूड, ब्यूटी, हेल्थ और वेलनेस पर लगातार लिख रहीं हैं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख