आप और आपके पार्टनर दोनों के लिए फायदेमंद है अंजीर, नोट कीजिए इसके ये 7 फायदे

अंजीर एक तरह का सूखा मेवा है जिसमें न सिर्फ आपके लिए बल्कि आपके पार्टनर के लिए भी बहुत कुछ है। आयरन से भरपूर यह ड्राई फ्रूट फर्टिलिटी बूस्टर है। 
Figs-benefits-sexual-life
प्रजनन स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए इन सुपर फ़ूड को दैनिक आहार में शामिल करना जरूरी है। चित्र: शटरस्टॉक
शालिनी पाण्डेय Published: 6 Jul 2022, 20:39 pm IST
  • 120

सूखे मेवों के लिए हम भारतीयों का प्यार कल्पना से परे है। हमारा हर त्योहार या विशेष अवसर विभिन्न प्रकार के सूखे मेवों के बिना अधूरा है। जो बात इस स्वादिष्ट बंधन को और भी मजबूत बनाती है, वह यह है कि ये ढेर सारे लाभों से भरे हुए हैं। आज हम इस लेख में ऐसे ही एक सूखे मेवे अंजीर (Figs benefits) के बारे में बात करेंगे। फिग्स न सिर्फ आपके लिए, बल्कि आपके पार्टनर के लिए बहुत अच्छा और हेल्दी ड्राई फ्रूट है।

पहले जान लीजिए क्यों इतना खास है अंजीर (Figs nutrition value)

अंजीर ग्लूकोज, घुलनशील फाइबर और बहुत सारे खनिजों का एक प्राकृतिक स्रोत है। एक खनिज जो हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है खासतौर पर  महिलाओं के लिए वह आयरन है। ताजा और सूखे दोनों तरह के अंजीर आयरन का बेहतरीन स्रोत हैं। अंजीर पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, तांबा, एंटीऑक्सिडेंट जैसे विटामिन ए और विटामिन एल जैसे पोषक तत्वों का एक पावरहाउस है जोआप दोनों की हेल्थ में योगदान कर सकता है।

आप दोनों पाटनर्स के लिए अंजीर के लाभ:

1: कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है 

अंजीर कब्ज को ठीक करने के लिए एक सदियों पुराना उपाय माना जाता है। इस प्रकार यह आंतों को पोषण देने में मदद करता है। अंजीर में मौजूद  घुलनशील फाइबर के कारण यह प्राकृतिक रेचक के रूप में कार्य करता है जिसके कारण कब्ज से राहत मिलती है। खाली पेट 2 से 3 सूखे अंजीर खाने से पेट सम्बंधित सारी समस्याएं दूर होती हैं ।

2: वजन घटाने में सहायता कर सकता हैं

फाइबर से भरपूर अंजीर विशेष रूप से वजन पर चेक  रखने वालों के लिए एक आदर्श नाश्ता या ब्रंच   हो सकता है। सूखी अंजीर एक बेहतरीन पौष्टिक नाश्ता है। 2 या 3 सूखे अंजीर आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करा सकते हैं और यह आपके दो भोजन के बीच लंबे अंतराल को बनाए रखने में मदद कर सकता है।

yh aapke rishton mein sudhaar karta hai
अंजीर है आपके और आपके पार्टनर के लिए स्वास्थ्यवर्धक है। चित्र : शटरस्टॉक

3: रक्तचाप को नियंत्रित कर सकता है

आज कल दोनों पार्टनर्स के व्यस्त होने के कारण भी फास्टफूड का चलन दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है और इससे उच्च रक्तचाप की समस्या हो सकती है। उच्च रक्तचाप अक्सर आपके शरीर में पोटेशियम के स्तर के असंतुलन का कारण बनता है। अंजीर पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत होने के कारण स्वाभाविक रूप से पोटेशियम के स्तर में सुधार कर सकता है और इस प्रकार रक्तचाप को नियंत्रित कर सकता है।

4: पाचन स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं

अंजीर प्रीबायोटिक्स का एक बड़ा स्रोत हैं। प्रीबायोटिक्स प्रोबायोटिक्स के कार्य का समर्थन कर सकते हैं जो पाचन प्रक्रिया और समग्र आंत स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। फाइबर से भरपूर होने के कारण, मल में भारी मात्रा में वृद्धि होती है, जिससे सामान्य मल त्याग होता है।

5: प्रजनन क्षमता के लिए अंजीर 

प्राचीन ग्रीक काल (Old Greek Era) से ही अंजीर को प्रेम फल माना जाता रहा है। अंजीर को उर्वरता का प्रतीक माना जाता है। इस पर हुए शोध में यह बात सामने आई कि इसमें मौजूद आयरन के कारण यह महिलाओं में ओव्यूलेशन की पूरी प्रक्रिया में अंजीर बहुत फायदेमंद है। पुरुषों के लिए, कम आयरन, शुक्राणु की गुणवत्ता और गतिशीलता को प्रभावित कर सकता है। प्रजनन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए आज भी दूध के साथ इसका सेवन किया जाता है।

7: हृदय स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है 

फाइबर और पोटेशियम में रिच होने से शरीर से अतिरिक्त वसा और हृदय पर आने वाले दबाव  को दूर करने में मदद मिलती है। यह आपके दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में काफी मदद कर सकता है। इन दो कार्यों के साथ, अंजीर एंटीऑक्सिडेंट का भी एक बड़ा स्रोत है जो ट्राइग्लिसराइड्स और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है। इसलिए, अंजीर खा कर आप अपने दिल को मजबूत भी बना सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: आलस ही नहीं, आपका बनाया टिफिन भी दे रहा है आपके बच्चे को मोटापा, हम बता रहे हैं कैसे 

  • 120
लेखक के बारे में

...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख