डियर गर्ल्स, हेल्दी और खुश रहना है तो हमेशा याद रखें वेजाइनल हेल्थ के बारे में ये 5 जरूरी बातें

वेजाइनल हेल्थ में बरती गई जरा सी लापरवाही कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। आइए इस लेख के माध्यम से जानें वेजाइनल हेल्थ के लिए कुछ खास टिप्स।
vaginal hygiene tips
जानिए कैसे रखना है अपनी वेजाइनल हेल्थ का ख्याल। चित्र: शटरस्टॉक
ईशा गुप्ता Published: 19 Feb 2023, 20:30 pm IST
  • 145

हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में अक्सर हम अपनी ओवर ऑल हेल्थ पर ध्यान नहीं दे पाते। जो धीरे-धीरे कई गंभीर समस्याओं का रूप लेने लगता है। इसलिए ही फुल बॉडी हाइजीन पर रोज ध्यान रखना बेहत जरूरी है। अब जब बात फुल बॉडी हाइजीन की हो, तो वेजाइनल हेल्थ को कैसे नजरअंदाज किया जा सकता है? जबकि फिजिकल हेल्थ बनाए रखने के लिए वेजाइनल हेल्थ का सही होना सबसे जरूरी है। जरा सी लापरवाही कई गंभीर समस्याओं और इंफेक्शन का कारण बन सकती है। यहां हम उन 5 चीजों के बारे में बता रहे हैं जो वेजाइनल हेल्थ बनाए रखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी हैं।

वेजाइनल हेल्थ बेहतर बनाए रखने में मदद करेंगी ये 5 टिप्स –

1. क्लीनिंग का विशेष ध्यान रखें

आपकी बॉडी की तरह ही वेजाइना को भी रोज क्लीनिंग की जरूरत होती है। लेकिन सिर्फ नहाते दौरान ही नही, बल्कि जितनी भी बार आप वॉशरूम इस्तेमाल करती हैं। हर बार वेजाइना वॉश का ध्यान रखना जरूरी होता है।

यूएस डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड ह्यूमन सर्विस के मुताबिक युरिनेशन के बाद वेजाइना क्लीन करना इंफेक्शन को रोकने का सबसे असरदार तरीका है। वेजाइना को आगे से पीछे की अोर क्लीन करना बेहद जरूरी है। इससे आप यूटीआई, वेजाइनल यीस्ट इंफेक्शन और जांघों की खुजली जैसी समस्याओं से बच सकती हैं।

यह भी पढ़े – सेक्स के अलावा ये 5 फैक्टर्स भी करते हैं आपको दूसरों की ओर आकर्षित और बनाते हैं इमोशनल बॉन्ड

अक्सर कई लड़कियां बॉडी शेप को परफेक्ट दिखाने के लिए टाइट पैंटी पहनती हैं। चित्र : शटरस्टॉक

2. कंफर्ट पैंटी का करें चुनाव

अक्सर कई लड़कियां बॉडी शेप को परफेक्ट दिखाने के लिए टाइट पैंटी पहनती हैं। जो नसों को कमजोर करके कई गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के विशेषज्ञों की मानें तो टाइट और अनकंफर्ट पैंटी वेजाइनल हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसलिए विशेषज्ञों द्वारा नायलॉन या पॉलिएस्टर की जगह कॉटन पैंटी इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। साथ ही कॉटन जेंटल और बरीथेब्ल क्लॉथ माना जाता है। जो पसीने दूर रखकर इंफेक्शन होने से बचा सकता है।

3. हेयर रिमूवल में सावधानी बरतें

हेयर रिमूवल करना वेजाइनल हाइजिन का बहुत जरूरी स्टेप है। वेजाइनल हेयर रिमूव न करना इरिटेशन, रेशेज और ईचिंग का कारण बनने लगते हैं।

गायनेकोलॉजिस्ट के मुताबिक हेयर रिमूवल के लिए ट्रिमिंग सबसे हेल्दी ऑपशन है। साथ ही पूरी तरह से हेयर रिमूव करने से बैक्टीरिया सीधा वेजाइना में घुस सकते हैं। जो यूटीआई, इरिटेशन और कई फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन का कारण भी बन सकते हैं। इसलिए हमेशा ट्रिमिंग चुनने की सलाह दी जाती है।

4. विशेषज्ञ सलाह पर ही करें इंटीमेट वॉश का इस्तेमाल

अधिकतर लड़कियों को इंटीमेट वॉश को लेकर हमेशा कंफ्यूजन रहती है। इसलिए कई महिलाएं पीरियड्स के दौरान भी इंटीमेट वॉश का इस्तेमाल करती हैं।

एलांटिस हेल्थकेयर के गायनेकोलॉजिस्ट डॉ मनन गुप्ता के मुताबिक रोज इंटीमेट वॉश का उपयोग करना फायदेमंद है। लेकिन वही पीरियड्स के दौरान सिंथेटिक हाइजीन प्रोडक्ट्स वेजाइना के नेचुरल क्लीनिंग प्रोसेस को डिस्टर्ब कर देता हैं। जिससे आपको इंफेक्शन और वेजिना में बैक्टीरिया बढ़ने का खतरा हो सकता है।

Chamical intimate wash ka use na kare
कोई भी इंटीमेट हाइजिन प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। चित्र: शटरस्‍टॉक

5. बिना जानकारी इंटीमेट हाइजीन प्रोडक्ट न खरीदे

कई बार हम बिना जानकारी के कोई भी मार्केट प्रोडक्ट वेजाइना के लिए इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। जो कई बार स्किन इंफेक्शन, इरिटेशन का कारण बनने लगता है।

एलांटिस हेल्थकेयर के गायनेकोलॉजिस्ट डॉ मनन गुप्ता के मुताबिक वेजाइना का पीएच लेवल 3.8 से 4.5 के बीच होता है। अगर आपका पीएच लेवल इससे ज्यादा या कम होगा, तो आपको वेजाइनल इंफेक्शन होने का खतरा बना रहेगा। इसलिए कोई भी इंटीमेट हाइजिन प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

यह भी पढ़े – कैंसर के बाद भी बेबी प्लान करने की सुविधा देती है फर्टिलिटी प्रिज़र्वेशन, जानिए इस बारे में सब कुछ

  • 145
लेखक के बारे में

यंग कंटेंट राइटर ईशा ब्यूटी, लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े लेख लिखती हैं। ये काम करते हुए तनावमुक्त रहने का उनका अपना अंदाज है। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख