Period sex : क्या करें और क्या नहीं, यहां हैं पीरियड सेक्स से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब

ये एक अजीब स्थिति हो सकती हैं, जब आपका मूड रेडी हो और अचानक से पीरियड आ जाएं। तब क्या इस दौरान सेक्स करना सेफ है? और अगर करें तो कैसे वह हाइजनिक भी रहे, आइए जानते हैं।
period sex nahi karna chahiye.
शटरस्टॉक

सेक्स को लेकर हमारे आसपास कई टैबू हैं, जिनमें से एक है पीरियड सेक्स (Period sex)। कभी-कभी ये आपके लिए अजीब हो सकता है, कि आप और आपका पार्टनर दोनों पूरी तरह तैयार हैं और अचानक से पीरियड शुरू हो जाएं। यकीनन स्थिति किसी के लिए ली परेशान करने वाली हो सकती है। यहां परेशानी सिर्फ क्रैंप्स या ब्लीडिंग ही नहीं है, बल्कि पीरियड सेक्स सेफ है या अनसेफ इसे लेकर भी बहुत सारे जोड़े कन्फ्यूज रहते हैं। इस दौरान क्या करें और क्या नहीं, आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब।

अरे इसमें शर्माने की कोई बात नहीं है, क्योंकि पीरियड्स के दौरान भी सेक्स किया जा सकता है। कई लोगों को पीरियड्स में सेक्स करना पसंद होता है। जबकि कुछ इसके मैसी होने से घबराते हैं। यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है कि आप इसे करना चाहती हैं या नहीं। यदि आप पीरियड में सेक्स करते हुये कम्फर्टेबल हैं, तो इसमें कोई बुरी बात नहीं है। यह आपकी बॉडी है और यह आपकी चॉइस है।

मगर बात तब थोड़ी बिगड़ सकती है, जब आप पीरियड्स के दौरान सेक्स करें, वो भी बिना किसी प्रोटेक्शन और सावधानी के। यदि आप और आपके पार्टनर भी ऐसा कुछ कर रहे हैं तो अभी सतर्क हो जाएं क्योंकि पीरियड सेक्स जितना शानदार हो सकता है, यह उतने ही बड़े जोखिम आपके लिए पैदा कर सकता है।

ऐसा इसलिए क्योंकि पीरियड्स के दौरान इन्फेक्शन का सबसे ज़्यादा चांस होता है। इसके अलावा, यदि आपका पार्टनर कंडोम का इस्तेमाल अभी तक इसलिए नहीं कर रहे हैं क्योंकि पीरियड में प्रेगनेंसी का कोई चांस नहीं होता है, तो यह आप दोनों की सबसे बड़ी भूल हो सकती है।

तो यदि आप भी पीरियड सेक्स करने के बारे में सोच रही हैं या पहले इसे ट्राई कर चुकी हैं तो जान लें इसके बारे में कुछ ज़रूरी बातें।

जानिए आपको पीरियड सेक्स के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं

1. कंडोम का इस्तेमाल करें

नयति मेडिसिटी, मथुरा, उत्तर प्रदेश की वरिष्ठ सलाहकार, प्रसूति एवं स्त्री रोग, डॉ. प्रीति भदौरिया, कहती हैं कि “महिलाओं को पीरियड्स के दौरान इन्फेक्शन होने का खतरा अधिक होता है क्योंकि इस समय योनि द्रव का पीएच कम एसिडिक हो जाता है। जिससे फंगल संक्रमण और बैक्टीरियल वेजिनोसिस का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए कंडोम का इस्तेमाल ज़रूरी है।

जानिए पीरियड सेक्स के बारे में सबकुछ। चित्र: शटरस्‍टॉक

2. सही हाइजीन बनाए रखें

डॉ. प्रीति के अनुसार पीरियड्स के दौरान गर्भाशय ग्रीवा का मुंह खुला होता है और इससे संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए सही हाइजीन बनाए रखना बहुत ज़रूरी है। आप चाहें तो पीरियड्स के दौरान शावर सेक्स ट्राई कर सकती हैं। इसकी वजह से हाइजीन भी बना रहेगा और आपको अच्छा भी लगेगा।

3. लुब्रिकेशन की जरूरत पड़ सकती है

कई लोग यह सोचते हैं पीरियड सेक्स है तो लुब्रिकेट की कोई ज़रूरत नहीं पड़ेगी। मगर यह गलत है पीरियड सेक्स में भी लुब्रिकेट उतना ही ज़रूरी है जितना कि पीरियड सेक्स के बिना। यदि आपके पीरियड का लास्ट डे है तो आपको पर्याप्त लुब्रिकेशन नहीं मिल पाएगा। इसकी वजह से फ्रिक्शन भी हो सकता है। इसलिए लुब्रिकेशन ज़रूरी है।

4. सही तौलिये का इस्तेमाल करें

यदि आप बेड पर सेक्स कर रही हैं तो आप नहीं चाहेंगी कि बेड शीट गंदी हो जाए। इसलिए सेक्स करने से पहले बेड पर कोई भी गहरे रंग का तौलिया बिछा लें – काला रंग सबसे सही है। इसके बाद आपको अपना भी ब्लड देखकर अजीब नहीं लगेगा।

5. सेक्स के बास खुद को सही से वॉश करें

सेक्स के बाद खुद को अच्छे से वॉश करना ज़रूरी है। साथ ही, यूरिन भी पास करें, ताकि किसी भी तरह से बैक्टीरिया का जमाव न हो। आप चाहें तो सेक्स के बाद एक हॉट शावर भी ले सकती हैं। यह आपके लिए और सुविधा जनक हो सकता है।

यह भी पढ़ें ; स्पर्म काउंट भी बढ़ा सकते हैं ये 5 तरह के बीज, जानिए इनके फायदे और सेवन का तरीका

  • 111
लेखक के बारे में

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख