Sexercise : आपकी बॉडी और माइंड दोनों को एक्टिवेट करता है सेक्स, जानिए कितना सेक्स है आपके लिए बेस्ट

क्या सेक्स कैलोरी बर्न कर सकता है? क्या सेक्स एक एक्सरसाइज है? कई शोध बताते हैं कि यह हमारे माइंड और बॉडी दोनों को एक्टिवेट करता है।
sex tips ka dhyaan rakhen
इस तरह के रिलेशनशिप में सबमेसिव पार्टनर बिना किसी परेशानी के डोमिनेंट के बताए स्टेप्स को फॉलो करता है। चित्र : एडोबी स्टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Updated: 3 Apr 2023, 15:11 pm IST
  • 128

खुद को फिट रखने के लिए हम रोज एक्सरसाइज करते हैं। एक्सरसाइज ब्रेन हेल्थ, हार्ट हेल्थ के साथ-साथ पूरे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। धीमी गति के साथ-साथ मध्यम और तेज गति वाले एक्सरसाइज भी हम करते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि सेक्स भी हमारे लिए एक्सरसाइज का काम कर सकते हैं। शोध तो कुछ ऐसा ही बताते हैं। सेक्स से कैलोरी बर्न होती (sex for calorie burn) है। यह एक व्यायाम (Sexercise) की तरह है।

लगभग 69 कैलोरी होती है बर्न 

हार्वर्ड हेल्थ जर्नल में प्रकाशित शोध आलेख के अनुसार, स्टडी में यह साबित हुआ है कि पुरुषों ने सेक्स के दौरान लगभग 101 कैलोरी या प्रति मिनट 4.2 कैलोरी बर्न की। वहीं दूसरी ओर महिलाओं ने सेक्स के दौरान लगभग 69 कैलोरी या प्रति मिनट 3.1 कैलोरी बर्न की। स्टडी के मुताबिक यह माना गया है कि सेक्स के दौरान अधिक कैलोरी बर्न करने के लिए ओर्गाज्म (Orgasm) को हासिल करना और लंबे समय तक टिके रहना जरूरी है।

कैसे बर्न होती है कैलोरी (sex for calorie burn)

जर्नल ऑफ़ एजुकेशन एंड हेल्थ प्रोमोशन में अमेरिकी यूनिवर्सिटी की शोधकर्ता एल एम जिनी का फिजिकल एक्टिविटी और सेक्स का तुलनात्मक अध्ययन प्रकाशित हुआ। इसके अनुसार, एक रेगुलर इंटरवल पर सेक्सुअल एक्टिविटी में भाग लेने वाली महिलाओं में मोटापा घटने और वेट मैनेजमेंट हो पाने की बात कही गयी। इसके अनुसार, सेक्स सेशन जितना लंबा होगा, उतनी ही अधिक कैलोरी बर्न हो पाएगी।

अधिक सेक्स हो सकता है जोखिमकारक

जर्नल में प्रकाशित शोध के अनुसार, जिन लोगों ने सप्ताह में 10 बार सेक्स किया, उनलोगों ने उस एक सप्ताह में लगभग 1000 कैलोरी बर्न कर ली। इसके आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया कि यदि कोई व्यक्ति सप्ताह में 100 बार सेक्स कर पाता है, तो वह आसानी से लगभग 10000 कैलोरी बर्न कर पायेगा। यदि जिम में पसीना बहाने की बात की जाये, तो 7 मिनट का सेक्स जिम में 1 घंटे 30 मिनट के बराबर ((sex for calorie burn) हो सकता है। हालांकि इतना अधिक सेक्स स्वास्थ्य के लिए जोखिमकारक भी हो सकता है।

janiye kya hota hai sharab ka sex par asar
कैलोरी बर्न करने के बावजूद अधिक सेक्स स्वास्थ्य के लिए जोखिमकारक हो सकता है। चित्र : शटरस्टॉक

सामान्य होनी चाहिए प्रक्रिया

शोधकर्ताओं के अनुसार, सप्ताह में एक बार सेक्स को सामान्य माना जाता है। यह उम्र पर भी निर्भर कर सकता है। 20- से 30-वर्ष के कपल के बीच सप्ताह में दो बार हो सकता है। यदि उम्र का आंकडा 40- 50 वर्ष के बीच है, तो सप्ताह में 1 बार काफी है

हृदय स्वास्थ्य के लिए हेल्दी (Sex for Heart Health)

हार्वर्ड हेल्थ के अनुसार, सेक्स व्यायाम की तरह है। यह ब्लड प्रेशर को कम करता है। हृदय रोग के जोखिम को कम कर हार्ट हेल्थ में सुधार कर सकता है। के एक अध्ययन के अनुसार, जिन लोगों ने दिल का दौरा पड़ने के बाद प्रति सप्ताह एक से अधिक बार सेक्स करते थे, उनके मोरटीलिटी के जोखिम में 27% की कमी देखी गई। यह भी माना गया कि यदि हम फिट रहने के लिए कोई एक्सरसाइज करते हैं, तो यौन अंगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। सेक्सुअल फंक्शन अच्छी तरह काम करते हैं

ब्रेन के लिए हो सकता है लाभदायक  (Brain Health)

स्पोर्ट्स मेडिसिन जर्नल के अनुसार, सेक्सुअल एक्टिविटी व्यायाम का एक रूप है। इसमें मजबूत बायोलोजिकल और इवोल्यूशनरी कॉम्पोनेन्ट होते हैं। कुछ अध्ययनों ने सेक्सुअल बेहेवियर को व्यायाम का ही एक रूप बताया गया है। सेक्स कई तरह के न्यूरोट्रांसमीटर को सक्रिय करता है

ब्रेन हेल्थ के लिए सेक्स हो सकता है फायदेमंद। यह कई तरह के न्यूरोट्रांसमीटर को सक्रिय करता है। चित्र : शटर स्टॉक

जो कपल्स सेक्सुअली अधिक एक्टिव थे, उनमें सेक्सुअली कम एक्टिव रहने वालों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। शोधकर्ताओं ने पाया कि सप्ताह में कम से कम एक बार सेक्स करने से संज्ञानात्मक कार्यप्रणाली, विशेष रूप से कम्युनिकेशन करने के तरीकों में सुधार देखा गया। यदि महिलाओं के लिए सेक्स के लाभ को देखा जाये, तो इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल हो पाता है। यह न केवल हमारे दिमाग, बल्कि शरीर के कई अन्य अंगों को प्रभावित करता है।

यह भी पढ़ें :-स्क्रीन टाइम भी बन रहा है अर्ली प्यूबर्टी का कारण, एक स्त्री रोग विशेषज्ञ बता रहीं हैं टीनएज हेल्थ को प्रभावित करने वाले कारण

  • 128
लेखक के बारे में

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख