फोर प्ले में शामिल करें ये 7 प्लेजर पाॅइंट और ऑर्गेज़्म की यात्रा को बनाएं और भी शानदार

क्या आपको भी इंटिमेसी एवं सेक्स के दौरान प्लेजर प्राप्त करने में देरी होती है या आपका ऑर्गेज्म प्लेजरेबल नहीं होता, तो इन 7 वासनोत्तेजक क्षेत्र (erogenous zones) की जानकारी होना जरूरी है।
sexual life ko healthy bana sakti hai yeh tips
जिन महिलाओं में विटामिन डी की कमी होती है, उनकी सेक्स ड्राइव प्रभावित हो सकती है। चित्र: शटर स्टॉक
अंजलि कुमारी Published: 12 Mar 2023, 18:30 pm IST
  • 135

सभी के शरीर में वासनोत्तेजक क्षेत्र (erogenous zones) होते हैं। इंटिमेसी और प्लेजर के दौरान इनका अधिक महत्व होता है। इन स्पॉट को उत्तेजित किए बिना प्लेजर प्राप्त करना काफी मुश्किल होता है। परंतु कई लोगों को इन स्पॉट्स की पूरी जानकारी नहीं है, वहीं कई लोग अपने पार्टनर से इस बारे में खुलकर बात नहीं कर पाते। जिसके कारण उन्हें ऑर्गेज्म तक पहुंचने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। वहीं ऑर्गेज्म कुछ खास प्लेजरेबल भी नहीं होता। हालांकि, हर व्यक्ति का ऑर्गेज्म तक पहुंचने का वासनोत्तेजक क्षेत्र अलग अलग हो सकता है। परंतु कुछ ऐसे सामान्य स्पॉट हैं जिन्हें इंटिमेसी में इंवॉल्व करने से बेहतर प्लेजर प्राप्त हो सकता है।

चलिए जानते हैं ऐसे ही 7 वासनोत्तेजक क्षेत्र (erogenous zones) के बारे में। साथ ही जानेंगे इन्हें स्टिम्युलेट यानी कि उत्तेजित करने के तरीकें।

यहां जानें महिलाओं के 7 सबसे अधिक वासनोत्तेजक क्षेत्र (Erogenous zones) के बारे में

1. क्लिटोरी (clitoris)

असल में क्लिटोरी महिलाओं के शरीर में सबसे अधिक सेंसेटिव स्पॉट है। इस बात से तो लगभग सभी वाकिफ होंगे कि क्लिप टूरी प्लेजर का पावर हाउस है। यदि महिला को प्लेजर तक पहुंचाना है तो इसमें क्लीटोरी से बेहतर शरीर का कोई और अंग काम नहीं करता।

हालांकि, क्लिटोरी को उत्तेजित करना सभी को नहीं आता परंतु यदि एक बार आप क्लिटोरी को स्टिम्युलेट करना सीख जाती हैं, तो फिर आप आसानी से प्लेजर प्राप्त कर सकती हैं। इसके साथ ही यदि आप पार्टनर के साथ इंटीमेट हो रही हैं, तो उन्हें भी इसकी जानकारी जरूर दें। ओरल सेक्स के दौरान पार्टनर का जीभ क्लीटोरी को सबसे प्रभावी रूप से स्टिम्युलेट कर सकता है। इसके साथ ही अपनी उंगली एवं सेक्सटॉय की मदद लेना भी उचित रहेगा।

Clitoris ki aapki sex life mein important role hai
क्लिटोरिस की आपकी सेक्स लाइफ में महत्वपूर्ण भूमिका हैं। चित्र:शटरस्टॉक

यह भी पढ़ें : ड्राई और डल नहीं, मेनोपॉज के बाद और भी हेल्दी हो सकती है आपकी सेक्स लाइफ, इन 6 चीजों को करें ट्राई

2. कान (ears)

कानों में कई प्रकार के नर्वस और सेंसरी रिसेप्टर्स होते हैं। ऐसे में कानों को हल्के हाथों से छूने से और चूमने से एक सेंसेशन जनरेट होता है। जो महिलाओं को उत्तेजित करता है। इसके साथ ही अधिक उत्तेजना के लिए कानों के अलग-अलग हिस्सों को हल्के हल्के लीक करें और दांतों से धीमे से कट करें। यह केवल महिलाओं को ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी उत्तेजित करता है।

3. थाइज के अंदर का हिस्सा (inner thighs)

जांघों के अंदर का हिस्सा इंटिमेट एरिया के बिल्कुल पास होता है। इसलिए इसे महिलाओं को उत्तेजित करने के लिए एक सेंसिटिव स्पॉट के रूप में जाना जाता है। इन हिस्सों को हल्के हाथ से या फिर फिंगर्टिप से टच करने से काफी उत्तेजना महसूस होती है। मास्टरबेट करते वक़्त आप खुद अपने आप को उत्तेजित करने के लिए इनर थाइज को टच कर सकती हैं। वहीं यदि आप इंटीमेट मूवमेंट में अपने पार्टनर के साथ इंवॉल्व हैं, तो उन्हें अपने इनर थाइज़ पर किस करने और हल्के हाथों से उसे सहलाने के लिए कहें।

यह भी पढ़ें : सेक्स लाइफ और रिलेशनशिप दोनाें रहेंगे मजबूत, बस गांठ बांध लें ये 7 मंत्र

4. आपके बटॉक्स (buttocks)

आमतौर पर सेक्स के दौरान बटॉक्स भी इंवॉल्व होते हैं। बटॉक्स को दबाने, मसाज करने और स्पैंक करने से सेंसेशन महसूस होता है और यह उत्तेजना को बढ़ाता है। इसके साथ ही बट के बीच मे छूने से महिलाओं को अधिक उत्तेजना का अनुभव होता है।

nipple
निपल्स और एरोला है प्लेजर पॉइंट। चित्र : शटरस्टॉक

5. निप्पल (nipple)

सभी ने यह जरूर नोटिस किया होगा कि सेक्सुअली एक्टिव होते ही हमारे निप्पल बाहर की ओर निकल आते हैं। निपल्स को टच करते ही एक सेंसेशनल सिग्नल हमारे इंटिमेट पार्ट्स तक पहुंचता है, जिससे कि उत्तेजना काफी तेजी से बढ़ती है। कुछ महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें ऑर्गेजम तक पहुंचने के लिए निप्पल को स्टिम्युलेट करने की आवश्यकता होती है। निप्पल को इंवॉल्व किए बिना उन्हें प्लेजर नहीं मिलता।

निप्पल की खासियत यह है कि इसे विभिन्न प्रकार से स्टिम्युलेट किया जा सकता है। जैसे कि फिंगर्टिप, फेदर, किसिंग और लीकिंग जैसी गतिविधियों को करते हुए आपके पार्टनर आपको एक बेहतरीन प्लेजरेबल मोमेंट प्राप्त करने में मदद कर सकते हैं।

6. फिंगर टिप्स और पाम (fingertips and palm)

क्या आपको मालूम है फिंगर्टिप्स आपके शरीर के सेंसेटिव पार्ट्स में से एक है! इसी वजह से आपकी हथेलियां भी सेंसेटिव होती हैं। आपने महसूस किया होगा कि जब आप अपने पार्टनर के हाथों में हाथ डालती हैं और उनकी हथेलियों पर अपने फिंगर्टिप्स को फेरती हैं, तो एक अलग सा सेंसेशन महसूस होता है। यह उत्तेजना को बढ़ाते हुए इंटिमेसी को और ज्यादा बढ़ा देता है।

healthy relation ke lakshan
सेक्सुअल लाइफ को बनाएं मजेदार। चित्र : क्षात्रस्टॉक

7. पेट का निचला हिस्सा (lower abdominal)

बेली बटन से नीचे के हिस्से में उंगलियां फेरना और उसे सहलाना आपको उत्तेजित कर सकता है। इसके साथ ही बैली बटन को छूने से भी सेंसेशन महसूस होता है। खासकर यह हिस्सा इंटिमेसी के दौरान आइस प्ले के लिए जाना जाता है।

यह भी पढ़ें : आपकी वेजाइनल हेल्थ के लिए भी नुकसानदेह है ज्यादा चाय-कॉफी जैसे डिहाईड्रेटेड ड्रिंक्स, जानिए कैसे

  • 135
लेखक के बारे में

इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट अंजलि फूड, ब्यूटी, हेल्थ और वेलनेस पर लगातार लिख रहीं हैं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख