हैवी ब्लीडिंग और ब्रेस्ट कैंसर का कारण बन सकती हैं पीरियड स्किप करने वाली दवाएं, एक्सपर्ट बता रहीं हैं इनके जोखिम

कई महिलाएं पीरियड के डेट को आगे बढ़ाने के लिए दवाइयां लेती हैं। परंतु ऐसा करना कहीं से भी उचित नहीं है। मेंस्ट्रुअल साइकिल से लेकर ब्रेस्ट हेल्थ को करता है प्रभावित।
pain killer pills ke side effects hain.
अबॉर्शन पिल्स संक्रमण का कारण बन सकती है। चित्र : शटरस्टॉक
अंजलि कुमारी Published: 24 Mar 2023, 21:00 pm IST
  • 139

फैमिली फंक्शन, दोस्तों की शादी हो या कोई त्यौहार हो आपका पीरियड्स आपके मजे खराब कर देता है। जिसकी वजह से आजकल महिलाएं पीरियड्स स्किप करने और पीरियड्स डेट को आगे बढ़ाने के लिए पिल्स का इस्तेमाल कर रही हैं। वहीं धीरे धीरे इसकी आदत बन जाती है और हम इसे छोटी-छोटी बातों पर लेना शुरू कर देते हैं। पीरियड डिले करने वाले पिल्स आसानी से केमिस्ट स्टोर पर उपलब्ध होते हैं।

ज्यादातर महिलाएं बिना डॉक्टर की सलाह के इसे लेती हैं। जो बिल्कुल भी उचित नहीं है। क्योंकि पीरियड एक प्राकृतिक प्रतिक्रिया है। ऐसे में इसके साथ छेड़छाड़ करना सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। इसलिए इस बारे में उचित जानकारी होना बहुत महत्वपूर्ण है।

हेल्थ शॉट्स ने इस बारे में फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट गुरुग्राम की ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट की डायरेक्टर और एचओडी डॉ सुनीता मित्तल से बातचीत की। उन्होंने इससे जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां शेयर की है। तो आइए जानते हैं, यह सेहत को किस तरह नुकसान पहुंचाता है (side effects of skipping period on pill)।

periods fart
पीरियड्स के दौरान नजर आने वाले रेड फ्लैग्स का ध्यान रखें। चित्र शटरस्टॉक।

यह भी पढ़ें : सिर्फ शिलाजीत ही नहीं, ये 4 हर्ब्स भी बढ़ा सकती हैं महिलाओं की यौन और प्रजनन क्षमता, जानिए कैसे करना है सेवन

जानिए आपको क्यों नहीं लेनी चाहिए पीरियड्स स्किप करने वाली दवाएं (side effects of skipping period on pill)

1. पीरियड्स हो जाते हैं अनियमित

पीरियड्स डिले करने वाले दवाइयों का अधिक सेवन पीरियड्स आने के काफी दिन पहले से ही ब्लोटिंग और मूड स्विंग से आपको परेशान करना शुरू कर देता है। साथ ही यह अनियमित और अधिक दर्दनाक होता है। वहीं।नियमित दिनों की तुलना में लंबे समय तक पीरियड्स होने का कारण बनता है। कई बार समय से पीरियड आना बंद हो जाता है और यह आपके गर्भाशय को भी प्रभावित कर सकता है।

यह भी पढ़ें : Sex Detox : कभी-कभी सेक्स से ब्रेक लेना भी बढ़ा सकता है आपका एक-दूसरे के प्रति आकर्षण, कुछ दिन ट्राई करें सेक्स डिटॉक्स

2. अगले पीरियड्स में हो सकती है हैवी ब्लील्डिंग

डॉक्टर के अनुसार पीरियड्स डेट को आगे बढ़ाने वाली दवाइयों के सेवन के बाद 100 में से 20% महिलाएं अगले कुछ महीनों तक पीरियड्स के दौरान सामान्य रूप से अधिक बिल्डिंग का अनुभव करती हैं। कुछ महिलाओं में यह 1 से 2 महीने में ठीक हो जाता है, तो कुछ महिलाओं को यह लंबे समय तक परेशान करता रहता है।

वहीं यदि आप नियमित रूप से पीरियड की डेट को आगे बढ़ाने वाली दवाइयां लेती हैं, तो यह आपको पाचन संबंधी अन्य समस्याओं का भी शिकार बना सकता है।

period cramp
ऐसे में महिला को साधारण दिनों की तुलना में ज्यादा दर्द हो सकता है। चित्र : शटरस्टॉक

3. जटिल स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती हैं

नियमित रूप से पीरियड की डेट को आगे बढ़ाने वाली दवाइयों का सेवन गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं जैसे कि वेन थ्रांबोसिस और पलमोनरी एंबॉलिज्म जैसी समस्याओं से ग्रसित कर सकता है। यह समस्याएं जानलेवा होती हैं, इन दवाइयों को लीवर मेटाबॉलाइज करता है। ऐसे इनका सेवन अन्य दवाइयों की क्षमता को कम कर देता है। साथ ही साथ लीवर को भी प्रभावित करता है।

4. स्तन स्वास्थ्य के लिए भी है हानिकारक

नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट और अमेरिकन कैंसर सोसायटी के अनुसार बार-बार और लंबे समय तक पीरियड की डेट को आगे बढ़ाने वाली दवाइयां लेने से ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

यहां जानें इसके कुछ अन्य साइड इफेक्ट

आपको कमजोरी और थकान महसूस होता है और आप फ्रिक्वेंटली बीमार पड़ सकती हैं।

डायरिया होने का खतरा बना रहता है।

असमय और बेवजह वेजाइनल ब्लीडिंग का कारण बन सकता है।

पेट दर्द, उल्टी और जी मचलने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें :  पीरियड के एक सप्ताह पहले से होने लगती हैं मानसिक रूप से परेशान, तो एक्सपर्ट से जानें क्या है इसकी वजह 

  • 139
लेखक के बारे में

इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट अंजलि फूड, ब्यूटी, हेल्थ और वेलनेस पर लगातार लिख रहीं हैं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख